बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा कोविड 19 से बचाव हेतु जारी हुआ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य की जनता को कोविड 19 से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने की अपील की जा रही है | शासन द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु निम्न उपायों को अपनाने को कहा जा रहा है :-
1. पूरे दिन गर्म पानी पीना |
2. प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान करना |
3. हल्दी, जीरा, धनिया एवं लहसुन आदि मसालों का भोजन में प्रयोग करना |
4. (अ) तुलसी 40 ग्राम + काली मिर्च 20 ग्राम + सोठ 20 ग्राम + दालचीनी 20 ग्राम इन्हें सुखा कर पाउडर बनाकर हवा बंद डिब्बे में रख लें और 3 ग्राम पाउडर को 150 एमएल पानी में उबाल कर दिन में एक से दो बार सेवन करना |
अथवा (ब) त्रिकटु पाउडर 05 ग्राम, तुलसी 3 से 5 पत्तियां 01 लीटर पानी में डालकर उबालें आधा शेष रहने पर पियें |
5. गोल्डन मिल्क 150 एमएल गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण मिलाकर दिन में एक से दो बार लेना |








.jpeg)












