CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG – महिला-पुरुष ने फांसी लगाकर लगाया मौत को गले, इधर युवक-युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस….

CG – महिला-पुरुष ने फांसी लगाकर लगाया मौत को गले, इधर युवक-युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस….

 दंतेवाड़ा/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में एक ही दिन अलग-अलग दो जिलों से चार लोगों की लाश मिली है। पहली घटना दंतेवाड़ा जिले की है, जहां महिला-पुरुष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना राजनांदगांव जिले की है, जहां तुमड़ीबोड़ में युवक-युवती की लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के पातररास और कुम्हाररास में युवक ने पलंग पर रस्सी बांधकर आत्महत्या की है। वहीं महिला की लाश मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। एक ही दिन में दो अलग-अलग जगह आत्महत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस और फारेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची है।

वहीं राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ में युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों ही डोंगरगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। परिजनों ने तीन दिन पहले गुम इंसान का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा कि लाश लगभग 4 से 5 दिन पुरानी हो चुकी है। पुलिस और फारेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस मुख्यालय से पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी, भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

कांग्रेस मुख्यालय से पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी, भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के समय NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। इसी दौरान दीपक बैज थोड़ी देर के लिए बैठक हॉल से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत करने गए थे। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने, जो कार्यकर्ता के रूप में मौजूद था, उनका महंगा iPhone 15 Pro चोरी कर लिया।

मोबाइल चोरी की सूचना खम्हारडीह थाना को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना पर भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने लिखा,

> “सुनने में आया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी का मोबाइल फोन उनके ही प्रदेश मुख्यालय- रायपुर में चोरी हो गया! चोर को पकड़ने की कोशिश की तो सामने आया कि मुख्यालय में CCTV कैमरा नहीं हैं!”

उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें कांग्रेस मुख्यालय में बंद किया गया था, तब भी वहां CCTV कैमरे नहीं थे। खेड़ा ने सवाल उठाया कि

“कांग्रेस मुख्यालय में कैमरे क्यों नहीं हैं? पांच साल में ऐसे कौन से काले कारनामे हुए हैं जिन्हें छुपाने के लिए कैमरे नहीं लगाए गए?”

चोरी की इस घटना और भाजपा की प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा का मैनपाट में तीन दिवसीय चिंतन शिविर: जेपी नड्डा और अमित शाह लेंगे क्लास, सभी होटल-रिसॉर्ट फुल

छत्तीसगढ़ भाजपा का मैनपाट में तीन दिवसीय चिंतन शिविर: जेपी नड्डा और अमित शाह लेंगे क्लास, सभी होटल-रिसॉर्ट फुल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा 7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। चिंतन शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे।

मंत्रियों-विधायकों के लिए विशेष ठहराव व्यवस्था

शिविर के लिए मैनपाट के लगभग सभी होटल और रिसॉर्ट बुक कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री के लिए सर्किट हाउस के चार कमरे आरक्षित हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष वन विभाग के गेस्ट हाउस में रुकेंगे। मैनपाट शैला रिसोर्ट के समीप स्थित सर्किट हाउस के 4 कमरे मुख्यमंत्री जी के लिए आरक्षित हैं।

  • शैला रिसॉर्ट: मुख्यमंत्री, मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों के लिए 22 कमरे
  • कर्मा एथेनिक और देव हेरिटेज: सांसदों और वरिष्ठ विधायकों के लिए
  • अनमोल रिसॉर्ट: स्टाफ के लिए
  • सेंट्रल पॉइंट व पीतांबरा होटल: अतिरिक्त आवास व्यवस्था
  • डोलमा रिसॉर्ट: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ठहरेंगे।

प्रशिक्षण और संगठनात्मक चर्चा होगी केंद्र में

इस चिंतन शिविर में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विजय प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल हैं। तीन दिनों तक मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संगठनात्मक दिशा, प्रशासनिक समन्वय और नीति निर्माण को लेकर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चिंतन शिविर 7 जुलाई सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर 9 जुलाई दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधि मैनपाट में ही रुकेंगे और विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।

भाजपा के साथ प्रशासन भी तैयार

इस बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी राजेश अग्रवाल और सीतापुर विधायक ने शुक्रवार को शिविर स्थल का निरीक्षण किया। अनुमान है कि शिविर में भाग लेने वाले नेताओं के साथ बड़ी संख्या में सहयोगी और कार्यकर्ता भी मैनपाट पहुंचेंगे, इसलिए व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं।

पचमढ़ी के बाद अब मैनपाट मॉडल

भाजपा ने अपने शासित राज्यों में चिंतन शिविरों की एक श्रृंखला शुरू की है। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में सफल आयोजन के बाद अब मैनपाट में यह शिविर छत्तीसगढ़ भाजपा के सांगठनिक और राजनीतिक दिशा को तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह चिंतन शिविर न केवल प्रशिक्षण का मंच होगा, बल्कि 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति का रोडमैप तैयार करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शराब घोटाला : कवासी लखमा के खिलाफ चालान पेश

शराब घोटाला : कवासी लखमा के खिलाफ चालान पेश

रायपुर.छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ आज ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश किया. विशेष कोर्ट में 1100 पन्नों का चालान पेश किया गया. इस चार्जशीट में लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है. इसमें 66 पेज की समरी में प्रकरण का ब्योरा दिया गया है.

गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार करने से पहले ED ने उन्हें 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी।

गौरतलब है कि आज की चार्जशीट से पहले 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया था, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया था. इसमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम सांई ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं.

BREAKING : 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

BREAKING : 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 रायपुर। रायपुर जिले में पदस्थ कई तहसीलदारों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 9 तहसीलदारों को नई पदस्थापना मिली है। यह प्रशासनिक फेरबदल रायपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार किया गया, जिसका उद्देश्य विभागीय कार्यों में स्वच्छता और त्वरित निपटान सुनिश्चित करना है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

देखें आदेश

 
Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्य सचिव नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्य सचिव नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू हो गई है. जिसमें मुख्य सचिव और DGP की स्थाई नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. इस बैठक में मानसून सत्र की तैयारियों और किसानों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

 
 
प्रदेश के इस जिले में फिर मंडराया हाथियों का खतरा, 13 गांवों में अलर्ट जारी, घरों में रहने की अपील

प्रदेश के इस जिले में फिर मंडराया हाथियों का खतरा, 13 गांवों में अलर्ट जारी, घरों में रहने की अपील

 महासमुंद। जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक गहराने लगा है। जिले के 13 गांवों में वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और ग्रामीणों को घरों में ही रहने की सख्त सलाह दी गई है। वन अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जंगल में इस वक्त मौत मंडरा रही है। इस चेतावनी के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है। खासकर बारिश के मौसम में खेती-किसानी में जुटे किसानों के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है।

हाथियों का दल कर रहा जंगलों में विचरण

वन विभाग की जानकारी के अनुसार, वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 155, 156 और 126, 127 के जंगलों में हाथियों का एक दल पिछले तीन दिनों से विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।

 इन गांवों में जारी किया गया है अलर्ट

  • छताल

  • तालाझर

  • मुरूमडीह

  • दलदली

  • केशलडीह

  • सुकुलबाय

  • नांदबारू

  • अमलोर

  • खिरसाली

  • बंदोरा

  • रायमुड़ा

  • झाखमुड़ा

  • अचानकपुर

  • फुसेराडीह

वन विभाग ने इन गांवों के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की अपील की है, विशेषकर सुबह और शाम के समय।

 किसानों के लिए दोहरी मुश्किल

हाथियों की मौजूदगी से खेती-किसानी में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण यह समय रोपाई और खेत तैयार करने का है, लेकिन वन विभाग की चेतावनी के चलते ग्रामीणों को अब खेत जाने से भी डर लग रहा है।

रायपुर में एक विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

रायपुर में एक विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

  "फिटनेस और सेवा का संगम" — इम्पैक्ट जिम में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

रायपुर  :- एनजीओ बेटर भारत एवं मां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29 जून 2025 को इम्पैक्ट जिम, महादेव घाट रोड, रायपुर में एक विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, रक्तदान हेतु प्रेरित करना और यौन जनित रोगों की रोकथाम पर जानकारी देना था।

 शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें जिम के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. कार्तिकेय देवांगन एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
 डॉ. फैबी मसीह ने यौन जनित रोग (STDs), एड्स (AIDS) और हेपेटाइटिस जैसे गंभीर संक्रमणों पर जागरूकता सत्र लिया, जिसमें रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय और सुरक्षित यौन व्यवहार पर विशेष जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जिम के संचालक श्री खीलेश्वर वर्मा ने रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से घोषणा की कि जो भी रक्तदान करेगा उसे 1 माह की मुफ्त जिम सदस्यता दी जाएगी। इस प्रेरणादायक पहल से बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा में भाग लिया।

यह आयोजन न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहायक रहा, बल्कि युवाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक किया।

एनजीओ बेटर भारत का उद्देश्य है ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की अलख जगाना।

 युवा राष्ट्र की ऊर्जा हैं, जो सिर्फ सपना नहीं देखते, उसे साकार भी करते हैं: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

युवा राष्ट्र की ऊर्जा हैं, जो सिर्फ सपना नहीं देखते, उसे साकार भी करते हैं: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर।भारत के भविष्य को गढ़ने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, युवा वो होते हैं जिनके भीतर आग होती है कुछ कर दिखाने की, जो चुनौतियों से डरते नहीं, उनका सामना करते हैं। जो सिर्फ अपने लिए नहीं, देश के लिए भी सोचते हैं।

सांसद अग्रवाल रविवार को ‘यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2025’ के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह आयोजन यंग इंडियंस एवं कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के तत्वावधान में भारत राइजिंग द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से आए 100 से अधिक ऊर्जावान विद्यार्थियों ने संसद की कार्यप्रणाली को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में सांसद अग्रवाल ने कहा कि, “युवा सिर्फ अपने भविष्य के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी भागीदार बनते हैं। उनके इरादे मजबूत, सोच सकारात्मक और उद्देश्य समाज सेवा होता है।” उन्होंने आगे कहा कि, “पार्लियामेंट केवल एक इमारत नहीं, बल्कि लोकतंत्र का मंदिर है जहाँ सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका अहम होती है। विपक्ष का दायित्व केवल विरोध नहीं, बल्कि रचनात्मक सुझावों के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूती देना भी होता है।

इस आयोजन में रायपुर की महापौर मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा, “इस प्रकार के आयोजन बच्चों में जनभागीदारी और ज़िम्मेदारी का बोध कराते हैं, जिससे आने वाले समय में सशक्त नेतृत्व तैयार होता है।

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि रही कोपलवाणी स्पेशल स्कूल के मूकबधिर छात्रों* की भागीदारी। उनके शिक्षकों द्वारा संचार बाधाओं (Communication Barrier) पर विचार रखे गए, और एक समावेशी समाज की आवश्यकता पर सारगर्भित चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की तर्कशीलता, नियमबद्धता और नेतृत्व क्षमता ने मंचासीन अतिथियों को गहराई से प्रभावित किया। यह आयोजन युवाओं में लोकतंत्र, जनप्रतिनिधित्व एवं सामाजिक चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

आयोजन के सफल संचालन में Young Indians (Yi) की प्रमुख भूमिका रही, जिसमें Gaurav Agrawal (Chair) और Pankaj Somani (Co-Chair) का योगदान उल्लेखनीय रहा।

दर्दनाक सड़क हादसा :दो बाइकों के बीच हुई टक्कर से हुआ हादसा, 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर…

दर्दनाक सड़क हादसा :दो बाइकों के बीच हुई टक्कर से हुआ हादसा, 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर…

 सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। यहां आए दिन हो रहे हादसों में कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में जांजगीर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां 2 बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

घायलों का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा हादसा अकलतरा के खटोला गांव में हुई। यहां दो तेज रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बैंकों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी की एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर फ्लाइट हुआ बंद,यात्रियों को अब नहीं मिलेगा हवाई सेवा

छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर फ्लाइट हुआ बंद,यात्रियों को अब नहीं मिलेगा हवाई सेवा

 रायपुर/ छत्तीसगढ़ में बहुत कम कीमत पर हवाई यात्रा करने के लिए बिलासपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा सबसे सस्ता था। लेकिन अब इसे भी बंद कर दिया गया हैं बता दे की इस फ्लाइट का किराया मात्र 1048 रुपए था। जिसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा था लेकिन अब इसे कंपनी ने बंद कर दिया है कंपनी की माने तो इस फ्लाइट का किराया बहुत काम था इसका यात्रा की कीमत 1048 रुपए था,इसके बावजूद भी यात्रियों की संख्या बेहद कम रही,जिससे कंपनी को यह निर्णय लेना पड़ा। फ्लाइट के बंद होने से बिलासपुर और अंबिकापुर के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अब भारी निराशा का सामना करना पड़ेगा।

 
छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

 रायपुर :  प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बारिश और तेज हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कल से प्रदेशभर में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

पिछले 24 घंटों के भीतर जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है, जबकि अन्य इलाकों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज, 29 जून को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रिमंडल ने सुनी प्रधानमत्री मोदी की मन की बात.

मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रिमंडल ने सुनी प्रधानमत्री मोदी की मन की बात.

 रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपयोगी जानकारियां साझा की। प्रधानमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे नवाचारों के बारे में बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दृष्टिकोण हम सभी को प्रेरित करता है और यदि हम नियमित रूप से छोटे लेकिन सार्थक कदम उठाएं, तो समाज और देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने ठाकुर के साथ प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के संकल्प के तहत विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित बीजापुर, सुकमा, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में नियद नेल्लानार योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 159 आंगनबाड़ी केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। यह पहल उन दुर्गम क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को सीधे अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी अवगत कराया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मार्च 2024 से जून 2025 की अवधि में 70 लाख से अधिक महिलाओं को ₹10,431.30 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत आधार मिला है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।

CG Suicide : SP कार्यालय के सामने सरंपच पति ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश

CG Suicide : SP कार्यालय के सामने सरंपच पति ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश

 जगदलपुर : जगदलपुर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां SP ऑफिस के सामने सरपंच प्रतिनिधि ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक कावापाल पंचायत की सरपंच के पति कमलोचन नाग है।  घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी कार्यलय के सामने चाय की दुकान पर आज सुबह सरपंच पति कमलोचन नाग की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़ंकप मच गया।  पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फ़िलहाल पुलिस पुलिस सरपंच पति के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

POLICE TRANSFR : पुलिस विभाग में फेरबदल, SP ने बड़ी संख्या में SI और ASI का किया ट्रांसफर, देखें आदेश

POLICE TRANSFR : पुलिस विभाग में फेरबदल, SP ने बड़ी संख्या में SI और ASI का किया ट्रांसफर, देखें आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बड़ी संख्या में सब इंस्पेटर और असिस्टेंट सब इंस्पेटर समेत 77 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

देखें लिस्ट –

रायपुर रेलवे विकास को लेकर 30 जून को सांसद बृजमोहन अग्रवाल और GM की बैठक, यात्री सुविधाओं पर होगा बड़ा फैसला

रायपुर रेलवे विकास को लेकर 30 जून को सांसद बृजमोहन अग्रवाल और GM की बैठक, यात्री सुविधाओं पर होगा बड़ा फैसला

 रायपुर। संसदीय क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल 30 जून 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में यात्री सुविधाओं और रेल विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

पिछले साल हुई कई मांगों पर कार्रवाई
पिछले वर्ष सांसद अग्रवाल द्वारा उठाए गए मुद्दों पर रेलवे प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और कई मांगों पर अमल किया गया। रायपुर मंडल में कुंभ, होली, छठ और दीपावली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उरकुरा, भिलाई और भानुप्रतापपुर स्टेशनों का कायाकल्प कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनका वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया।

डॉक्टर की सुविधा और सोलर प्लांट पर चर्चा
रायपुर रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी डॉक्टर सुविधा की भी मांग की गई थी, जिसके लिए अब 9वीं बार निविदा जारी की गई है। वहीं, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में सोलर प्लांट लगाने, राजिम गुड्स शेड का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा करने और बंद ट्रेनों को फिर से नियमित करने जैसे विषयों पर भी गंभीर मंथन होगा।

सरोना स्टेशन और वन स्टेशन वन प्रोडक्ट पर जोर
सरोना स्टेशन को उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने, पार्किंग ठेकेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन, खारून रेल विहार में उद्यान निर्माण और वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।

आज की बैठक में लिए जाएंगे अहम फैसले
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रायपुर संसदीय क्षेत्र की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के लिए आज की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान आज

देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान आज

 रायपुर। देवर्षि नारद जयंती समारोह आयोजन समिति छत्तीसगढ़ प्रान्त द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। 29 जून 2025 को शाम 4 बजे नवीन विश्राम गृह (लो.नि.वि.), भू-तल कांफ्रेंस हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

इस अवसर पर पाञ्चजन्य, नई दिल्ली के संपादक हितेश शंकर मुख्य वक्ता होंगे और ‘ राष्ट्रीय सुरक्षा में पत्रकारिता की भूमिका ‘ विषय पर अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख प्रदीप कुमार श्रीवास्तव होंगे। इस समारोह में राजधानी के आई बी सी के वरिष्ठ पत्रकार सतीश सिंह ठाकुर को देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

समारोह में आई एन एच के पत्रकार एवं एंकर मधुमिता पाल को वरिष्ठ पत्रकार बबनप्रसाद मिश्र स्मृति सम्मान और दैनिक नवभारत के फोटो जर्नलिस्ट दीपक पाण्डेय को वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: गुड गवर्नेंस नीति के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी पहल….

वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: गुड गवर्नेंस नीति के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी पहल….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की गुड गवर्नेंस नीति के अनुरूप सभी विभागों में शासकीय कार्यप्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी बनाने की दिशा में अनेक पहल की जा रही है। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग में वर्षों बाद बड़े पैमाने पर तबादले किये गये हैं।

इससे पहले विगत दो-तीन वर्षों में विभाग में एकाध बार ही सीमित संख्या में (केवल 10-15 अधिकारियों के) ही तबादले हुए थे। जीएसटी विभाग के अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी एक ही पदस्थापना स्थल पर लंबे समय से कार्यरत थे। कुछ अधिकारी तो लगातार 18 वर्षों तक एक ही स्थान पर पदस्थ थे। यह स्थिति विभाग के कार्य निष्पादन और कर संग्रहण में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता की भावना को बाधित करती है।

विभाग में स्वीकृत 35 राज्य कर उपायुक्त पदों में से 17 अधिकारियों को पदोन्नति उपरांत नवीन पदस्थापना प्रदान की गई। शेष 8 उपायुक्तों में 3 अधिकारी पिछले 10 वर्षों से, 2 अधिकारी 8 वर्षों से तथा 3 अधिकारी 4-5 वर्षों से रायपुर में पदस्थ थे। इसके अतिरिक्त 8 उपायुक्त तथा 4 सहायक आयुक्त 5 वर्षों से अपने गृह जिले में ही कार्यरत थे।

178 राज्य कर अधिकारी/राज्य कर निरीक्षक भी पिछले 4-5 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ थे, जिनमें से 34 राज्य कर अधिकारी एवं 45 राज्य कर निरीक्षक लगातार 5 वर्षों से अपने गृह जिले में ही नियुक्त थे। टैक्स कलेक्शन विभाग होने के कारण इतनी लंबी अवधि तक एक ही क्षेत्र में पदस्थ रहने से व्यापारिक संस्थाओं से व्यक्तिगत संबंध विकसित होने की संभावना बढ़ती है, जिससे कामकाज पर असर पड़ता है।

वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस स्थिति में आवश्यक सुधार करते हुए राज्य में कर प्रशासन के विकेन्द्रीकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं। पूर्व में विभाग के वृत्तों की संख्या 30 होते हुए भी विभागीय कार्यालय महज 15 जिलों में ही सीमित थे, जबकि राज्य सरकार के सभी प्रमुख विभागों के कार्यालय सभी जिलों में है।

इसे कमी को दूर करते हुए पहली बार दंतेवाड़ा, कोंडागांव, जशपुर और नवगठित जिले सक्ती एवं सारंगढ़ में वृत्त स्थापित कर वहां अधिकारियों की पदस्थापना सुनिश्चित की गई है। राजस्व संग्रहण को सशक्त बनाने के लिये विभाग में बीआईयू एवं ऑडिट यूनिट का गठन कर उनमें अधिकारियों की तैनाती की गई है। इतने बड़े पैमाने पर तबादलों के बावजूद मानवीय संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

विशेषकर पति-पत्नी दोनों अधिकारियों की पदस्थापना एक ही जिले में सुनिश्चित की गई है तथा महिला अधिकारियों को यथासंभव निकटवर्ती जिलों में ही स्थानांतरित किया गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा की राज्य सरकार आगामी समय में भी सभी विभागों में ईमानदार, पारदर्शी और निष्ठावान कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिये निरंतर कदम उठाती रहेगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

 रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं ,जहां वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। ‘किसान-जवान-संविधान’ थीम पर आधारित इस सभा को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने जिलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलों की तैयारियों की निगरानी करेंगे।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

 

 

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री  साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा

रायपुर 28 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। विदित हो कि 14 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री ने तपकरा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की थी। तहसील बनने से इसका लाभ 33 ग्रामों के किसानों, छात्रों और नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत करने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार विकास के हर मोर्चे पर मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। महिलाओं को सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय में वृद्धि के लिए तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य प्रति मानक बोरा 5,500 रुपए किया गया है। गांव में ही बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं।आगामी पंचायत दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में इसे शुरू करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों के तहत नवाचारों का बेहतर उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाया गया है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि यहां तहसील कार्यालय खुलने से किसानों, भूस्वामियों, छात्रों और नागरिकों को विशेष सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम फरसाबहार का लिंक कोर्ट भी आगामी सोमवार से प्रारंभ हो जाएगा।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। आम नागरिकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री भरत साय, श्री रोहित साय, आईजी श्री दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, तपकरा सरपंच श्रीमती सविता जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर याद किया अपना बचपन

जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर

रायपुर : - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया हाई स्कूल में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जशपुर के 50 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए सम्पर्क स्मार्ट किट और टीवी का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर अपना बचपन याद किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि 50 साल पहले उनका यह स्कूल खपरैल का था, आज कायाकल्प हो गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कांसाबेल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम बगिया में नवाचार के तहत सम्पर्क स्मार्ट स्कूल की शुरुआत की गई है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में बचपन के दिनों को याद करते हुए इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि उनके गृह ग्राम बगिया में नवाचार के तहत सम्पर्क स्मार्ट स्कूल प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पहली से पांचवीं कक्षा तक बगिया प्राथमिक स्कूल में प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 वर्ष पूर्व बगिया स्कूल खपरैल का होता था, जिसमें बरसात के दिनों में पानी टपकता था और पानी टपकने के कारण जगह बदलनी पड़ती थी। लेकिन आज 50 वर्षों बाद बगिया स्कूल का संपूर्ण कायाकल्प हो गया है और वर्तमान में यहाँ हाई स्कूल संचालित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले जमाने में प्राथमिक स्कूल के बाद हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी लेकिन वर्तमान में छत्तीसगढ़ में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा की सुविधाएं सुलभ हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र मूलमंत्र है जिससे व्यक्ति का समग्र विकास संभव है। शिक्षक हमारे राष्ट्र के निर्माता होते हैं, जो हमें अच्छा डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, वैज्ञानिक और प्रोफेसर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनीत नायर एचसीएल टेक्नोलॉजिस के सीईओ रहे हैं। उन्होंने अपनी माता, जो सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं, से प्रेरणा लेकर सम्पर्क कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बच्चों के सीखने-सिखाने में बहुमूल्य योगदान दे रहा है। सम्पर्क फाउंडेशन खेल-खेल में शिक्षा को सरल बनाने के लिए सम्पर्क टीवी डिवाइस एवं गणित व अंग्रेज़ी किट प्रदान कर रहा है, जिनका वितरण आज हमारे जिले के 50 विद्यालयों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मुझे पूरी उम्मीद है कि विद्यालयों में इन किटों का भरपूर उपयोग किया जाएगा। इससे न केवल बच्चों की झिझक दूर होगी बल्कि सीखने-सिखाने की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी। अतः सभी प्रधान पाठक इन संसाधनों के उपयोग की पद्धति को भली-भांति समझें और बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर दें।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जशपुर जिले के 15 विद्यार्थियों ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संपूर्ण राज्य में जिले का गौरव बढ़ाया है। कक्षा 10वीं के 94 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं के 94 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे जशपुर राज्य का सर्वाधिक उत्तीर्णता प्रतिशत वाला जिला बना है। उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्राथमिक स्तर पर भी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 5वीं में 99.5 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं में 97.3 प्रतिशत परिणाम दर्ज कर जिले ने राज्य स्तर पर विशेष छाप छोड़ी है।जिले में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशन में विभाग द्वारा जिला स्तर पर सभी प्रधान पाठकों एवं प्राचार्यों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए इसरो, आईआईटी एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से टाईअप कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ऐप के माध्यम से दर्ज की जा रही है। दैनंदिनी की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है एवं जिले के समस्त विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार हेतु युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई है। इसी क्रम में जिले के 50 प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफ.एल.एन.) हेतु सम्पर्क फाउंडेशन के माध्यम से एफ.एल.एन. किट का वितरण किया जा रहा है, जो जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

CG- आग ने मचाई तबाही : गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत

CG- आग ने मचाई तबाही : गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव में स्थित गद्दा फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। हादसे के वक्त फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी काम कर रहा था, जिसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं फैक्ट्री भी जलकर हो गई।

मृतक की पहचान मगर लोग, धमतरी जिला निवासी त्रिलोचन ध्रुव के रूप में हुई है। इस भयवाह हादसे के वक्त वह फैक्ट्री में फंस गया था। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए दमकल की चार वाहनों की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने शव जले हुए शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जारी है।

कृषकों की समृद्धि हमारा संकल्प: नवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कृषकों की समृद्धि हमारा संकल्प: नवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर 28 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कृषि क्रांति अभियान के अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिला पंचायत परिसर में दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश की कई प्रमुख कृषि कंपनियां जैसे-जियो मार्ट रिटेल, देहात, हॉनेस्ट फॉर्म, आत्माकुर, धरागरी, अवनी आयुर्वेदा इत्यादि उपस्थित रहेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से जिले के किसान एफपीओ के जरिए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने हेतु फसल विक्रय अनुबंध कर सकेंगे। बिचौलिया प्रथा समाप्त होने से किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य प्राप्त होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषकों की समृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ सरकार दृढ़ संकल्पित है । नवीनतम तकनीक को अपनाकर छत्तीसगढ़ के अन्नदाता आर्थिक रूप से अधिक सशक्त होंगे। उन्होंने कहा कि जशपुर के कृषि विकास के इतिहास में आज का दिन मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है। जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास से ‘कृषि क्रांति’ अभियान की शुरुआत हो रही है। हमारा देश कृषि प्रधान है और छत्तीसगढ़ में लगभग 80 प्रतिशत लोग कृषि तथा इससे संबंधित कार्यों से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने हेतु फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। चाहे वह समर्थन मूल्य पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी हो, समर्थन मूल्य पर वनोपज का संग्रहण हो या प्रोसेसिंग और निर्यात से जुड़ी योजनाएं हों, हमारी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बहुस्तरीय प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर में कटहल, आम, लीची, नाशपाती की बहुतायत में पैदावार होती है। यहां सेब की भी खेती शुरू हो गई है। इस सम्मेलन के माध्यम से किसानों और खरीदार कंपनियों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा। यह एक ऐसा मंच है जहां एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के माध्यम से किसानों की उपज को सीधा बाजार उपलब्ध होगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सॉइल हेल्थ कार्ड के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इससे यह जानकारी मिलती है कि किस जमीन पर कौन-सी फसल का उत्पादन अधिक होगा और कितनी मात्रा में खाद की आवश्यकता होगी। इसके लिए केंद्र से आए कृषि वैज्ञानिक पूरे राज्य में जाकर सॉइल हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। राज्य में कृषि के साथ पशुपालन, मछली पालन और डेयरी विकास को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। डेयरी विकास योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित छह जिलों में जशपुर भी शामिल है।

रायगढ़ से वर्चुअली जुड़े सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि जशपुर जिले का प्राकृतिक वातावरण अत्यंत आकर्षक है। जल संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण अनिवार्य है, जिससे किसानों को लाभ होगा और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। जिला पंचायत से वर्चुअली जुड़ी विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि जशपुर जिला नवाचार को तेजी से अपना रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से किसानों और कंपनियों के बीच सीधा अनुबंध होगा, जिससे उन्हें निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि यदि जिले में व्यवस्थित ढंग से खेती और प्रबंधन किया जाए तो किसानों को निश्चय ही लाभ प्राप्त होगा। जशपुर आम, मिर्च और नाशपाती के उत्पादन में अग्रणी है। उन्होंने धान के साथ दलहन और तिलहन की खेती को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के महत्व तथा इससे किसानों को होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला पंचायत से वर्चुअली जुड़े जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने एक वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से सम्मेलन के तहत होने वाले नवाचार एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर आईजी श्री दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में मिलेगी उन्नत तकनीकों की जानकारी

सम्मेलन के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से नाबार्ड एवं एपेडा जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित होकर एग्रीकल्चर मार्केटिंग, जैव उत्पादों के प्रमाणीकरण आदि विषयों पर किसानों को जानकारी देंगे। राज्य के वरिष्ठ वैज्ञानिक फसल किस्मों का जीआई टैग, कृषि एवं उद्यानिकी फसलों की वैज्ञानिक पद्धति से खेती तथा रेशम विशेषज्ञ रेशम पालन की जानकारी देंगे। साथ ही कंपनी एवं किसानों के मध्य अनुबंध खेती (कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग) पर चर्चा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कंपनी और कृषकों के मध्य अनुबंध हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।

कार्यक्रम में फसल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है, जिसमें जिले के एफपीओ से जुड़े किसान एवं प्रगतिशील किसान अपनी फसल जैसे-जैविक धान, कुटकी, रागी, नाशपाती, लीची, रामतिल, टाऊ, मिर्च, सुगंधित धान आदि का किस्मवार गुणवत्ता के आधार पर प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत आम एवं नाशपाती तथा नवाचार प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। विजेता किसानों को पुरस्कार राशि भेंट कर आगामी समय में नवाचार एवं उन्नतशील खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर, जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशनल सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि बिलासपुर एजुकेशनल सिटी में नालंदा परिसर की स्थापना की जाएगी, जहां 500 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर फिजिकल एवं डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही तीन बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें कुल 48 हॉल सेटअप ( 1 सेटअप में 1 हॉल, 2 कक्ष और 1 टॉयलेट) तैयार किए जाएंगे। इस व्यवस्था में एक साथ 4,800 विद्यार्थियों के कोचिंग क्लास अटेंड करने की सुविधा रहेगी।

छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए 700 सीटों वाले आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं, बाहर से आने वाले लगभग 1000 विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल फैसिलिटी भी निर्मित की जाएगी।

खेलकूद और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एजुकेशनल सिटी में एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान तथा सुंदर गार्डन भी विकसित किए जाएंगे। साथ ही, वाहनों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी ताकि आने-जाने में कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ रुपये होगी और इसके निर्माण कार्य की कार्य योजना नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा तैयार कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे बिलासपुर एजुकेशनल सिटी प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के पश्चात बिलासपुर शहर ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। बिलासपुर में एसईसीएल का मुख्यालय और रेलवे का डीआरएम कार्यालय भी स्थित है, जिससे यह शहर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। यहां एक केंद्रीय विश्वविद्यालय, दो विश्वविद्यालय, आठ महाविद्यालय, लोक सेवा आयोग, व्यापम और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले करीब 100 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनमें प्रदेश के 50,000 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।