CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 : बीजेपी और कांग्रेस ने तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए जारी किया प्रत्याशियों का ऐलान

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 : बीजेपी और कांग्रेस ने तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए जारी किया प्रत्याशियों का ऐलान

 तिल्दा : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया है। भाजपा से चंद्र कला वर्मा और कांग्रेस से लक्ष्मी नारायण वर्मा अध्यक्ष के प्रत्याशी बनाए गए है। भारतीय जनता पार्टी की चन्द्रकला वर्मा वर्तमान में वार्ड क्रमांक पांच की पार्षद है पिछला चुनाव बीजेपी यहां बड़े अंतर से जीती थी। इनकी राजनितिक और सामाजिक छवि स्वच्छ और साफ है महिलाओं में इनकी पकड़ मजबूत है पार्षद रहते हुए उन्होंने वार्ड के विकास के लिए कई कार्य किये है जन भावनाओं के अनुरूप उन्हेंतिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भाजपा संगठन के द्वारा बनाया गया।

बता दें कि तिल्दा नेवरा नगर पालिका में कुल 22 वार्ड आते हैं, जिसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी ने अपने-अपने दावेदारों की सूची जारी कर दी है. भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती चंद्र कला वर्मा ने अपनी जीत के लिए दावा किया है.तिल्दा नेवरा पूर्व के मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी के सभी 22 के 22 पार्षद प्रत्याशी सहित अध्यक्ष पद जीतने का दावा किया है. कांग्रेस से प्रत्याशी प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण वर्मा ने भी कहा कि छात्र जीवन से कांग्रेस के सिपाही रूप में सेवा कर रहे है तीन बार लगातार पार्षद के रूप में कार्य कर रहे है . इस बार भी उन्हें तिल्दा नेवरा की जनता नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर प्रदान करेगी.प्रत्याशी के घोषणा होने के बाद चुनावी हलचलतिल्दा नेवरा नगर पालिका क्षेत्र में तेज हो गई है. दोनों ही पार्टी के समर्थक सहित अध्यक्ष प्रत्याशी जनसंपर्क कर रहे हैं.

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, इन 32 गारंटियों का किया ऐलान, देखें घोषणा पत्र…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, इन 32 गारंटियों का किया ऐलान, देखें घोषणा पत्र…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2023 में दो-दो हाथ करने के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में ‘आप’ जोर आजमा रही है। आप पार्टी प्रदेश की राजनीति में अपनी दमदार मजबूती तलाश रही है। आज प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू और प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने गारंटी पत्र जारी किया, जिसमें 30 गारंटियों की झड़ी लगा दी।

CG – 4 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

CG – 4 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

 रायपुर। राजधानी में म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में सिविल लाइन स्थित उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों पर बैंक के ड्यू डीलीजेन्स, केवाईसी नाॅम्र्स का पालन नहीं करने, बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम प्राप्त करने, बैंक से इनसेंटिव लेने का अपराध दर्ज है। अब इस मामले में आरोपियों की संख्या 72 हजार हो गई है।

दरअसल, रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने सायबर थाना पुलिस को म्यूल अकाउंट खोलने और ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसी के तहत पिछले दिनों 20 से अधिक टीमें बनाकर छत्तीसगढ़ समेत अलग अलग राज्यों में 50 से अधिक स्थानों में छापेमार कार्रवाई की गई थी। टीम ने म्यूल बैंक खाता धारक, ब्रोकर समेत कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बैंक अधिकरियों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। मामले में सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 44/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस दर्ज कर उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक शाखा सिविल लाइन के चार अधिकारियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1 शुभम सिंह ठाकुर पिता अर्जुन सिंह उम्र 27 पता मठपारा दुधाधारी मंदिर रोड वार्ड न. 64 टिकरापारा

2 हिमांशु शर्मा पिता शांतनु शर्मा उम्र 26 साल स्थाई पता – वार्ड क्रमांक 10 थाना आरंग

3 सुमित दीक्षित पिता बृज किशोर दीक्षित उम्र 28 पता शंकर नगर श्रीराम नगर फेस 2 म.न. ए 1 थाना खम्हारडीह रायपुर

4 अनुपम शुक्ला पिता अरुण कुमार शुक्ला उम्र 23 पता -प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 02 पटेल पारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर

क्या है म्‍यूल अकाउंट?

म्‍यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते हैं, जो गैरकानूनी गतिविधियों से पैसा हासिल और ट्रांसफर करके अवैध ट्रांजेक्शन का जरिया बनते हैं। म्‍यूल अकाउंट का इस्तेमाल जालसाज अपराध से मिले पैसे को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। आजकल, बड़ी संख्या में नकद रखने या इस्तेमाल करने के लिए बहुत सख्त कानून हैं।

 ब्रेकिंग : कांग्रेस ने बदला इस नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी, सामने आई ये बड़ी वजह !

ब्रेकिंग : कांग्रेस ने बदला इस नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी, सामने आई ये बड़ी वजह !

 कांकेर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। अंतागढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस को अचानक अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा है। कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सूर्यश नेताम (गुड्डा) के स्थान पर अब उनकी मां कुंती नेताम कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का उम्र 25 वर्ष होना अनिवार्य है। सूर्यश नेताम (गुड्डा) का उम्र 24 साल 10 माह है। इसमें कांग्रेस से बड़ी चूक हुई। अब सूर्यश की मां कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया होता तो सूर्यश का नामांकन रद्द हो सकता था।

कोयला घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

कोयला घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

 बिलासपुर। निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोयला घोटाले मामले में हाईकोर्ट ने सोमवार को दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए बड़ा झटका दिया है।

दोनों आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया।

बता दें कि कोयला घोटाला मामले की सुनवाई पहले हो चुकी थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। वहीं, सोमवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

 
 Nikay Chunav 2025 : बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कई पार्षदों के कटे टिकट

Nikay Chunav 2025 : बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कई पार्षदों के कटे टिकट

 बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर नगर निगम के 40 वार्डों के चेहरों का ऐलान कर दिया है और विराम बताया जा रहा है। 40 वार्डों की जिस पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को उतारा है। जानकारी देते चले कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है बोर्ड विराम यानी मात्र एक दिन रह गया है अभी तक कांग्रेस ने सिर्फ 40 प्रत्याशियों के नाम का ही ऐलान किया है। परसों की पहली सूची में कई मौजूदा कांग्रेस पार्षदों की टिकट काट दी गई है, इनमें वार्ड क्रमांक 70 से अजय यादव वार्ड क्रमांक 46 से अब्दुल खान मदर टेरेसा वार्ड से सीताराम जायसवाल सहित कुछ वार्ड से नए चेहरों को भी मौका दिया गया है वही बाकी बच्चे 30 वार्डों में भी कुछ चेहरों को बदल गया है जिससे कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार भी उनके ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीत कर आएंगे।

देखें पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट –

CG Nikay Chunav 2025 : बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कई पार्षदों के कटे टिकट

भाजपा ने सशक्त और दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

भाजपा ने सशक्त और दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर में कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में सिर फुटव्वल की स्थिति है। सरेआम गाली गलौच हो रही है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिख रहा है। मेहनती कार्यकर्ताओं को छलने का काम किया है।वहीं दूसरी ओर भाजपा ने जनता के अधिकारों के लिए लड़ने वाली मीनल चौबे सहित अन्य को प्रत्याशी बनाया है। हमारे सभी नेता जनता के हित में काम कर रहे है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, पूरे प्रदेश में कांग्रेस की टिकट वितरण को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। ऐसा लग रहा है कि, कांग्रेस पहले से हार मान चुकी है। और जनता कांग्रेस को घर बैठाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सर्वानुमति से विचार विमर्श करके उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हमने सभी जगह सशक्त और मजबूत प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतारे हैं।

श्री साव ने कहा कि, रायगढ़ में हमने चाय बेचने वाले जीवर्धन सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। वह चाय का ठेला लगाता है। इसी तरह हमने सरल और सहज प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जो हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं।भाजपा ने सभी वर्ग को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों का चयन किया है। निश्चित रूप से पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा और निकायों में तेज गति से विकास आगे बढ़ेगा।

किरणदेव के भतीजे मनोज के साथ 18 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

किरणदेव के भतीजे मनोज के साथ 18 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

 सुकमा । नगरीय निकाय चुनाव के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने जा रहा है। जिसे लेकर भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण जारी है। सुकमा में टिकट नहीं मिलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है और एक साथ 18 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इन नेताओं ने टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सुकमा के राजा मनोज देव, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 18 कद्दावर नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

CG : छग के पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, CM साय ने जताया दुःख

CG : छग के पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, CM साय ने जताया दुःख

27 जनवरी 2025 दंतेवाड़ा :- छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। भीमा मंडावी की बेटी का नाम दीपा मंडावी है, जो उत्तराखंड में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी। उसका यह अंतिम वर्ष था। दीपा की मां ओजस्वी मंडावी महिला आयोग की सदस्य हैं। फिलहाल दीपा ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। दीपा के इस खौफनाक कदम से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

नक्सली हमले में पिता की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर श्यामगिरि में नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में भीमा मंडावी और उनके ड्राइवर समेत तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने एनआईए से जांच का आदेश दिया था और मई 2019 में एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया था। यह हमला तब हुआ जब वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे थे।

छत से गिरकर हुई थी बड़ी बेटी की मौत

बताया जा रहा है कि भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी की मौत रायपुर में हॉस्टल की छत से गिरकर हुई थी। फिलहाल पुलिस ने छोटी बेटी दीपा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, हॉस्टल की लड़कियों और वार्डन से पूछताछ की जा रही है।

CM साय ने जताया दुःख

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी की मौत पर दुख जताया है…

सीएम ने लिखा – दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी जी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी जी की बिटिया दीपा मंडावी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ओजस्वी जी से फोन पर बात कर इस दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
CG - बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर

CG - बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन इस बार इतिहास में खास दर्ज हुआ। वह गांव, जो कभी नक्सलियों के खौफ और आतंक के साए में जीने को मजबूर थे, अब शांति और विकास की नई राह पर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की जबरदस्त सफलता के चलते गांवों में सुरक्षा और विश्वास का नया माहौल बनने से इस बार 26 गांवों में पहली बार ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया और पूरे उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान ने बस्तर संभाग में सुरक्षा और विकास की नई कहानी लिखी है। इस अभियान के अंतर्गत बस्तर के अंदरूनी और सुदूर इलाकों में सुरक्षा केंद्र स्थापित कर शांति बहाल की गई है। इन गांवों में कभी नक्सलियों का प्रभाव इतना गहरा था कि लोग राष्ट्रीय पर्व तो दूर, सामान्य जीवन भी भय के साए में जीने को मजबूर थे। अब, नक्सल उन्मूलनअभियान के प्रयासों से वहां न केवल शांति स्थापित हुई है, बल्कि स्थानीय लोगों में एक नई उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि बीते एक वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कुल 26 नए सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सुरक्षा केंद्रों ने न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि इन क्षेत्रों को विकास केंद्र का स्वरूप दिया है। बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिलों के इन गांवों में ग्रामीणों ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पूरे उत्साह से इस पर्व में भाग लिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन सुरक्षा केंद्रों पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर चर्चा की गई और लोगों को मिठाइयां, बच्चों को चॉकलेट और अन्य सामग्री वितरित की गई।

गौरतलब है कि बीजापुर जिले में गुंडम, फुटकेल, छुटवाही, कोंडापल्ली, ज़िडपल्ली, वाटेवागु, कर्रेगट्टा, पीड़िया, नारायणपुर जिले में कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहंदी, होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोड़लियार, सुकमा जिले में टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, लखापाल, पूलनपाड़, तुमालपाड़, रायगुडेम, गोलाकुंडा, गोमगुड़ा, मेंट्टागुड़ा तथा कांकेर जिले में पानीडोबीर सुरक्षा कैंप बीते एक सालों में स्थापित किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा बलों के सामूहिक प्रयासों से बस्तर संभाग में शांति और लोकतंत्र की बहाली हुई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत स्थापित सुरक्षा केंद्रों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को शांति और विकास की राह पर लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता और बस्तर संभाग में सुरक्षा एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कांग्रेस ने जारी की इन तीन नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला मौका

कांग्रेस ने जारी की इन तीन नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला मौका

 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने नगर पंचायत धमधा, पाटन और उतई के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी इस लिस्ट में इन तीन नगर पंचायतों के 15 पार्षदों के नाम शामिल हैं।

ACB-EOW Raid: मेडिकल सप्लायरों के ठिकानों पर छापा, कई जिलों में चल रही कार्रवाई

ACB-EOW Raid: मेडिकल सप्लायरों के ठिकानों पर छापा, कई जिलों में चल रही कार्रवाई

 रायपुर। ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्‍तीगसढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी के मामले में ईओडब्‍ल्‍यू-एबीबी ने रायपुर और दुर्ग के साथ चंलकुला में छापा मारा है।

ईओडब्‍ल्‍यू-एबीबी की छापे की यह कार्रवाई सीजीएमएसी क अफसरों के साथ ही मेडिकल सप्‍लायरों के यहां चल रही है। ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी की तरफ से इस मामले में विस्तृत बयान जारी किया जा सकता है।जानकारी के मुताबिक सुबह से ही कार्रवाई चल रही है।
Breaking : दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Breaking : दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 दंतेवाड़ा :- दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली। दीपा कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन देहरादून में उन्होंने यह कदम उठाया। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दीपा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बेटी थीं। घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा स्थित सरकारी निवास में मातम छा गया है।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा विधायक रहते हुए भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें वे शहीद हो गए। यह हमला श्यामगिरि में हुआ था, जब वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे थे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 
CG –  नहर में तैरती मिली युवक की लाश, कुछ दिनों से था लापता, हत्या या फिर….. जांच में जुटी पुलिस…..

CG – नहर में तैरती मिली युवक की लाश, कुछ दिनों से था लापता, हत्या या फिर….. जांच में जुटी पुलिस…..

 जांजगीर चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाल कर उसकी शिनाख्त की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जय कुमार गोंड, वार्ड क्र. 19, राहौद निवासी के रूप में हुई है। वह बीते दिन से अपने घर से निकलने के बाद से लापता था। अब नहर में उसकी लाश नहर में मिली है। फिलहाल उसकी मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

कांग्रेस ने 40 नगर पालिकाओं के लिए अध्यक्ष उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट…

कांग्रेस ने 40 नगर पालिकाओं के लिए अध्यक्ष उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट…

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 40 नगर पालिका के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Nagar-Palika-Final-List

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी

1. मनेंद्रगढ़ – प्रभा पटेल
2. कुसुमलता राजवाड़े – सूरजपुर
3. कृपाशंकर – बलरामपुर
4. प्रतीक सिंह – रामानुजगंज
5. हीरुराम निकुंज – जशपुर
6. रमेश कुमार अग्रवाल- खरसिया
7. विशाल शुक्ला- दीपिका
8. राज जायसवाल – कटघोरा
9. माया अग्रवाल – बांकीमोंगरा
10. शीतल जायसवाल – रतनपुर
11. रविंद्र कौर मक्कड़ – तखतपुर
12. रोहित शुक्ला – मुंगेली
13. अनिल दास – लोरमी
14. रीना गेवाडीन – सक्ती
15. ज्योति जोशी – अकलतरा
16. राजेश अग्रवाल – चांपा
17. गंगोत्री संतोष गढेवाल – जांजगीर नैला
18. गेंदलाल सिंहा – गरियाबंद
19. निखिल कांत साहू – महासमुंद
20. वृन्दा सुरेश भोई – सरायपाली
21. खिलेश्वरी बघेल – बागबाहरा
22. सुरेंद्र जायसवाल – बलौदाबाजार
23. लक्ष्मीनारायण वर्मा – तिल्दा नेवरा
24. मंगलमूर्ति अग्रवाल – आरंग
25. स्वर्णजीत कौर – गौबरानवापारा
26. उत्रसेन अहिवारे – अभनपुर
27. गोपाल चतुर्वेदी नकटा – मंदिरहसौद
28. रामप्यारी धनेश पटेल – कुम्हारी
29. भुवन साहू – अहिवारा
30. मोनू साहू – अमलेश्वर
31. सुमन गोस्वामी – बेमेतरा
32. संतोष यादव – कवर्धा
33. राजीव सुजीत गायकवाड़- पंडरिया
34. नलीनी सिंह मेश्राम – डोंगरगढ़
35. जितेंद्र सिंह ठाकुर – कांकेर
36. नरेंद्र देवांगन – कोंडागांव
37. सुमित्रा शोरी – दंतेवाड़ा
38. पूजा साव – बड़े बचेली
39. सुनिता हेमला – बीजापुर
40. सुनिता मांझी – नारायणपुर

CG : मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने ग्रामीण की निर्ममता से की हत्या, इलाके में भय का माहौल

CG : मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने ग्रामीण की निर्ममता से की हत्या, इलाके में भय का माहौल

 बीजापुर: बीजापुर में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या की घटना से इलाके में एक बार फिर भय का माहौल बन गया है। दरअसल एक ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के आरोप में निर्ममता से हत्या कर दी। मौके से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा भी बरामद हुआ है. सूचना पर पहुंची भैरमगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण की पहचान केशामुंडी निवासी भदरू सोढ़ी, उम्र 41 वर्ष, पिता- हिडमा के रूप में हुई है। जिसे पुलिस मुखबिरी के शक के आधार पर मौत के घाट उतार दिया।

हालांकि, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, और केंद्र सरकार का 2026 तक नक्सलियों का सफाया करने का लक्ष्य है। इसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, और माओवादियों का प्रभाव कम होता जा रहा है। हालांकि, नक्सली अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए निर्दोष ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं, जो समाज में भय और असुरक्षा पैदा करने का एक तरीका है।

CG : पति-पत्नी सहित तीन साल की बच्ची हुई सड़क हादसे का शिकार, हादसे में पत्नी की मौत

CG : पति-पत्नी सहित तीन साल की बच्ची हुई सड़क हादसे का शिकार, हादसे में पत्नी की मौत

 बलोद: एक दंपत्ती सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति और तीन साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है। सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुुंची। मिली जानकरी के मुताबिक, पति, पत्नी और बच्ची कार में सवार होकर लाटाबोड़ से घोठिया आ रहे थे। इस दौरान कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं तीन साल की बच्ची और पिता गम्भीर घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को राजनांदगांव रेफर किया गया है।

सीएम साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा, बोले- हम सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे

सीएम साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा, बोले- हम सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को किया याद
  • प्रदेश में 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रूपए
  • किसानों की खुशहाली के लिए उनके खातों में 49 हजार करोड़ रूपए अंतरित
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुली विकास की नई राह: जल्द ही नक्सल आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा बस्तर

अंबिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री साय ने गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरवशाली है। आज हम देश के गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं। इसके पीछे उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाई, उन संविधान निर्माताओं का योगदान है, जिन्होंने इस संविधान के माध्यम से भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। उन विभूतियों का योगदान है, जो संविधान की रक्षा के लिए हमेशा डटे रहे तथा संविधान के मूल्यों पर चलकर अंत्योदय का कल्याण करते रहे। नक्सलवाद से लड़ते हुए देश की एकता और अखण्डता के लिए अनेक जवानों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, ताकि हम सुरक्षित रह सकें और समाज में शांति स्थापित हो सके। इन जवानों की शहादत को मैं शत्-शत् नमन करता हूं।

भारत की आजादी की यात्रा के साथ ही दुनिया के अनेक देशों ने भी अपनी स्वतंत्रता की यात्रा प्रारंभ की, लेकिन इनमें से कई देशों में शासन व्यवस्था पटरी से उतर गई और वहां की जनता आज अराजकता का सामना करने मजबूर है। गणतांत्रिक परंपराओं की अपनी ऐतिहासिक जड़ों और अपने श्रेष्ठ संविधान के बूते लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में भारत अविचल खड़ा ही नहीं है अपितु निरंतर तरक्की के नये शिखरों को छू रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान एक पवित्र दस्तावेज है। यह वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से प्रेरित है। इसे एक ऐसे राष्ट्र के नागरिकों ने तैयार किया, जिनकी भावनाओं के मूल में विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण की सोच है। हमारी आजादी की लड़ाई की सोच हमारे संविधान में पूरी तरह से झलकती है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में जब हमारे छत्तीसगढ़ से संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य संविधान तैयार कर रहे थे, तब निश्चय ही उनके सामने बाबा गुरु घासीदास जी के समतामूलक संदेश, शहीद वीरनारायण सिंह जी के संघर्ष की गाथा और पंडित सुंदरलाल शर्मा जी का छूआछूत विरोधी संघर्ष जैसे आदर्श रहे होंगे। इन सभी के विचारों को बाबा साहेब ने अंतिम ड्राफ्ट के रूप में बहुत सुंदरता से पिरोया था।

इस गणतंत्र की धरोहर को सुरक्षित रखने और सहेजने-संवारने की जिम्मेदारी हमारी और भावी पीढ़ी के हाथों में है। हमारा गणतंत्र हमें सत्यमेव जयते की सीख देता है। मुंडकोपनिषद का यह सूत्र वाक्य हमें बताता है कि अंधेरा कितना भी घना क्यों न हो, हमें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अंततः विजय सत्य की ही होती है। हमारे गणतंत्र की इस भावना की विजय हमने गंभीर नक्सलग्रस्त इलाकों में देखी है।

इन इलाकों में माओवाद ने अपनी हिंसक विचारधारा से न केवल आम आदमी के जीवन को नरक बना दिया था अपितु भारत के गणतंत्र को चुनौती देने के लिए गनतंत्र खड़े करने की योजना बनाकर काम कर रहे थे। हमारे सुरक्षा बलों का इनसे लगातार संघर्ष चल रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नई रणनीति बनाकर हमने माओवाद के कैंसर को नष्ट करने का काम किया है। इस कैंसर को नष्ट करने के लिए जरूरी था कि इसकी जड़ों पर प्रहार किया जाए। हमारे जवानों ने माओवादियों के सबसे सुरक्षित पनाहगाहों में हमला किया। इसके नतीजे बहुत अच्छे रहे। एक साल के भीतर ही हमने माओवादी कैडर के 260 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। अंधेरी सुरंग खुल गई, जो रोशनी फूटी है उससे बस्तर में विकास का उजाला फैला है।

जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी पिछले महीने छत्तीसगढ़ आये तो बस्तर की इसी धरती में ग्राम गुंडम की एक बुजुर्ग माँ उनके पास आई, माता जी ने उन्हें वनोपजों की टोकरी भेंट की और कहा कि माओवाद को पूरी तरह से नष्ट कर दीजिए। जब सरकार का इरादा, जवानों का हौसला और जनता का संकल्प मिल जाता है, तो कोई भी हिंसक विचारधारा नहीं टिक सकती। बस्तर में माओवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है। शीघ्र ही बस्तर पूरी तरह से नक्सल आतंक से मुक्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंक से मुक्ति के साथ ही बस्तर में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में विकास की राह भी खुल गई है। इसका माध्यम हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही नियद नेल्ला नार योजना बनी है। अरसे बाद स्कूलों में घंटियां गूंजी, पानी-बिजली का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित हुआ। आधार कार्ड बने और आयुष्मान कार्ड भी बन गये। बस्तर अब उमंग से भरा हुआ है। हमने यहां बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया। पूरे बस्तर से 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें नक्सल हिंसा से प्रभावित परिजन भी थे। आत्मसमर्पित नक्सली भी थे और नक्सल हिंसा में अपने अंग गंवा चुके दिव्यांगजन भी थे। खेलों के इस महाकुंभ में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, हम सबके लिए यह बहुत भावुक क्षण था, बस्तर ओलंपिक नये बस्तर की पहचान बन गया।

हर कदम में किसानों के साथ
किसान परिवार से आने वाले लोगों ने खेती का वो वक्त भी देखा है जब कड़ी मेहनत से धान उपजाने के बाद मंडियों में किसान भाई धान लेकर जाते थे, तो औने-पौने में धान बेचकर आना पड़ता था। बहुत मुश्किल से परिवार चलता था। खरीफ के बाद उनके पास दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता था। श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, तो धान खरीदी की व्यवस्था भी आरंभ हुई। धान के कटोरे में कोई भी भूखा न सोये, इसके लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना भी आरंभ हुई। यह काम इतने व्यवस्थित तरीके से हुआ कि छत्तीसगढ़ देश में खाद्य सुरक्षा का माडल राज्य बन गया।

मुझे याद आता है कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद शुरूआती दौर में धान खरीदी लगभग 4.63 लाख मीट्रिक टन के आसपास हुई। पिछली बार यह आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन को छू गया। यह इसलिए हुआ कि हमारी सरकार किसान भाइयों को धान का सबसे अच्छा मूल्य दे रही है। हमने किसान भाइयों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीदा। किसानों से किये वायदे के अनुरूप हमने 13 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस भी दिया। इन सबके चलते पिछले सत्र में हमने किसान भाइयों के खाते में 49 हजार करोड़ रुपए अंतरित किये। लगभग ढाई माह से राज्य में तेजी से धान खरीदी चल रही है। किसानों के खाते में हम लगातार समर्थन मूल्य की राशि दे रहे हैं। प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रुपए हमारी सरकार के द्वारा आदान सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी माह में किसान भाइयों के खाते में भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए हमने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। इसके अंतर्गत हम 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए सालाना प्रदान कर रहे हैं।  यह शुभ संकल्पों और अच्छी नीयत का प्रतिफल है। छत्तीसगढ़ के किसान आज बेहद खुशहाल हैं। पलायन रूका है और किसान, खेती में निवेश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें खेती से अच्छी आय मिल रही है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही खेती को हाइटेक करने का कार्य भी कर रही है। अब खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव ड्रोन दीदी के हाथों हो रहा है। घंटों का काम ड्रोन दीदी का ड्रोन मिनटों में कर देता है। आपने इधर के वर्षों में देखा होगा कि जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है। कभी मानसून विलंब से आता है, तो कभी असमय बारिश हो जाती है। इस बड़े संकट से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी भी हमने की है। हमने ऐसे बीज तैयार किये हैं, जो क्लाइमेट चेंज की चुनौती से निपटने में सक्षम हैं। एफपीओ के माध्यम से किसानों के लिए नए उद्यम के रास्ते हमने खोल दिये हैं।

छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति की खुली राह
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा कहते हैं, कि हमें किसानों की आय दोगुनी करनी है, तो पशुपालन को बढ़ावा देना होगा। हम सबने सहकारिता में अमूल का प्रयोग देखा है। भारत ने एनडीडीबी अर्थात नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से अमूल के रूप में श्वेत क्रांति की। छत्तीसगढ़ में भी श्वेत क्रांति की राह हमने खोल दी है। बीते महीने हमने एनडीडीबी के साथ एमओयू किया है।

इस एमओयू के माध्यम से छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ से जुड़ी समितियों को तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी प्रदेश में दुग्ध उत्पादन के लिए 621 सहकारी समितियां काम कर रही हैं। अब 3200 नई सहकारी समितियां बनेंगी। इस एमओयू के पश्चात, सवा लाख से अधिक किसान दूध उत्पादक समितियों से तो जुड़ेंगे ही, इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि हमारे बच्चों के भोजन में, दूध के रूप में प्रोटीन अधिक मात्रा में शामिल होगा। हमारी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के आदर्शों के अनुरूप नागरिकों की आजीविका बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई उद्योग नीति से प्रदेश में बना निवेश का बेहतर वातावरण
मुख्यमंत्री साय ने कहा- हमारी धरती रत्नगर्भा है। खनिज संपदा के मामले में छत्तीसगढ़ अतुलनीय है। कोयले और लोहे के उत्पादन में हम देश में दूसरे स्थान पर हैं। देश के बाक्साइट भंडार का 20 फीसदी हमारे यहां है। सारी दुनिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपना रही है और भारत भी इसमें पीछे नहीं है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के लिए लीथियम की जरूरत होती है और इसके भंडार हमारे कोरबा, सुकमा और बस्तर जिले में है।

इन खनिज संसाधनों का दोहन राज्य के आर्थिक विकास के लिए हो, इस जरूरत को पूरा करने हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। आज छत्तीसगढ़ में कहीं भी चले जाइये, शानदार चौड़ी सड़कें, फ्लाईओवर से आपका स्वागत होगा। रांची, हैदराबाद और विशाखापट्नम जैसे शहरों से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे का काम पूरा हो जाएगा तो यह कनेक्टिविटी अभूतपूर्व स्तर तक पहुंच जाएगी। केंद्र सरकार ने हमारे राज्य में सड़क अधोसंरचना को बेहतर करने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की घोषणा भी की है। बिजली उत्पादन के मामले में छत्तीसगढ़ सरप्लस स्टेट है। ये सारी बातें छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को बेहद आकर्षक बनाती हैं।
इतने बेहतर वातावरण में यदि निवेश के इच्छुक उद्यमियों को अनुदान सहित अनेक सुविधाएं मिले, तो उनके लिए यह सोने पर सुहागा है। हमारी नई उद्योग नीति ने यही कार्य किया है। इज आफ डूइंग बिजनेस अंतर्गत जरूरी सुधार किये गये हैं। सिंगल विंडो 2.0 से एनओसी की दिक्कत बिल्कुल दूर हो गई है। हमारा फोकस यह है, कि स्थानीय लोगों को अधिकतम संख्या में रोजगार मिल सके। एक हजार से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों के लिए हम विशेष अनुदान दे रहे हैं।

पांच सालों में ढाई लाख करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य
नई औद्योगिक नीति में हमने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि ऐसे उद्योगों को प्रोत्साहन दें, जिनके लिए छत्तीसगढ़ की विशिष्टताओं के अनुरूप आगे बढ़ने की भरपूर संभावनाएं हों। क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी जी ने वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने वाली टेक्नालाजी अर्थात ग्रीन उद्यमों के लिए बड़ी संभावनाएं बनी हैं। नई उद्योग नीति में हमने इसके लिए निवेश प्रोत्साहन पैकेज रखा है। छत्तीसगढ़ में उद्यमी अब ग्रीन स्टील की ओर फोकस कर रहे हैं। नई उद्योग नीति से इसके लिए बेहतर वातावरण बन रहा है। इस बात का अनुमान है, कि अगले पांच वर्षों में प्रदेश में ढाई लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा और इसके चलते पांच लाख नये रोजगार सृजित होंगे। हम अटल नगर, नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में तैयार कर रहे हैं और तेजी से आईटी कंपनियां यहां निवेश के लिए सामने आ रही हैं। यहां पर हम 14 एकड़ में एआई डाटा सेंटर भी बना रहे हैं, इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल सकेगा। राज्य के युवाओं को वित्तीय बाजारों के लिए प्रशिक्षित करने और इसके माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने शासन द्वारा नेशनल स्टाक एक्सचेंज के साथ छात्र स्किलिंग प्रोग्राम के लिए एमओयू करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रशिक्षण हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और कालेज के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया जाएगा।

पर्यटन को मिला बढ़ावा
नई उद्योग नीति में हमने छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं का भी पूरा ध्यान रखा है। हमारे यहां एशिया का नियाग्रा कहा जाने वाला चित्रकोट जलप्रपात है। कांगेर घाटी में कोटमसर जैसी विलक्षण गुफाएं हैं। यहां धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने बेस्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चुना है। सरगुजा में रामगढ़ की पहाड़ियां हैं, जहां के विलक्षण प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत होकर महाकवि कालिदास के मन में अपने महान खंडकाव्य मेघदूतं को लिखने का विचार आया। जशपुर में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव हैं। देश के पर्यटन नक्शे में गुरु घासीदास तमोरपिंगला टाइगर रिजर्व भी आ गया है। हमारी सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनाकर न केवल बाघों के संरक्षण के लिए कार्य किया है अपितु इससे इको टूरिज्म की संभावनाओं में भी कई गुना वृद्धि कर दी है।

वन एवं वृक्ष आवरण में देश में सर्वाधिक वृद्धि
अपनी प्राकृतिक संपदा को न केवल हम सहेजे हुए हैं अपितु उसका निरंतर संवर्धन भी कर रहे हैं। वन पारिस्थितिकी सेवा को हमने ग्रीन जीडीपी के साथ जोड़ने की पहल की है। अभी हाल ही में भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट आई है, इसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में 684 वर्ग किलोमीटर संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण की वृद्धि हुई है जो देश में सबसे ज्यादा रही है।

एयर कनेक्टिविटी में इजाफा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश की जनजातीय संस्कृति भी विलक्षण है। यहां पर्यटन की अधोसंरचना उपलब्ध कराने हमने होम-स्टे की सुविधा देने वाले उद्यमियों को विशेष अनुदान देने का निर्णय लिया है। कुछ महीनों पहले अंबिकापुर में माँ महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ किया गया। जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट अब विमानन मानचित्र में आ गये हैं। एयर कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध होने से पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां आकर्षित होंगे। रायपुर-बिलासपुर-अंबिकापुर विमान सेवा आरंभ होने से स्थानीय पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिल रही है। पर्यटन अधोसंरचना का सीधा लाभ, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के रूप में होगा।

पीएससी पर लौटा युवाओं का भरोसा
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से है। पीएससी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की जांच का कार्य हमने सीबीआई को सौंपा है और सीबीआई इस मामले में पुख्ता कार्रवाई कर रही है। हमने पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता लाने इसे यूपीएससी की तर्ज पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। सरकार द्वारा उठाये गये कदमों से युवाओं का भरोसा पीएससी की परीक्षा में लौट आया है। हमने यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली में ट्राइबल यूथ हास्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी है। हम रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 अन्य नगरीय निकायों में ऐसी ही लाइब्रेरी बनवा रहे हैं। शासकीय सेवा के 9 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

प्रधानमंत्री आवास का बढ़ा दायरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल पूरे कर लिये हैं। इस अवधि में हमने अपने अधिकांश वायदों को पूरा कर दिया है। कैबिनेट की पहली ही बैठक में हमने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। इन पर तेजी से काम हो रहा है। अपना घर जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। राज्य के लिए नये वित्तीय वर्ष हेतु तीन लाख अतिरिक्त पीएम आवास की स्वीकृति भी मिली है, इसके लिए मार्च तक सर्वे हो जाएगा। अब उन लोगों को भी पीएम आवास मिल सकेगा, जिसके पास टू व्हीलर है। उनको भी मकान मिल सकेगा, जिसने पास ढाई एकड़ तक सिंचित जमीन और पांच एकड़ तक असिंचित जमीन है। उनको भी मकान मिल सकेगा, जिनकी आय 15 हजार रूपए महीना तक है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 1 लाख 32 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने राज्यांश का भी हमने अनुमोदन कर दिया है।
हमें इस बात का संतोष है कि हम लाखों लोगों के गृह प्रवेश का माध्यम बन सके हैं। हमारी सरकार ने जरूरतमंद 68 लाख परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन देने का निर्णय भी लिया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए संग्रहण दर 4 हजार रुपए से बढ़ाकर हमने साढ़े 5 हजार रुपए कर दिया है।

सशक्त महिलाएं सशक्त छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने में, बड़ी भूमिका हमारी मातृशक्ति की है। वे हर दिन कड़ी मेहनत कर, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रख रही हैं। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना हमारा संकल्प है। इसके लिए हमने सरकार गठन के तीन महीने के भीतर ही महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन आरंभ कर दिया। करीब 70 लाख माताओं-बहनों को अब तक हम इस योजना की ग्यारह किश्त दे चुके हैं। हर माह की पहली तारीख को हम महतारी वंदन योजना के रूप में माताओं-बहनों के लिए खुशियों का रिचार्ज कर देते हैं। यह राशि उनके बजट को व्यवस्थित करने में, अपने सपनों को पूरा करने में मदद करती है। यह महिलाओं की अपनी निधि है, वे इसे अपनी इच्छा से खर्च कर रही हैं। कोई बहन इसे बच्चों की पढ़ाई में लगा रही है, कोई निवेश कर रही है। कोई मां अपनी हवाई यात्रा का सपना पूरा कर रही है। सारंगढ़ के ग्राम दानसरा की माताएं-बहनें अयोध्या धाम में श्रीरामलला का मंदिर बनने से अभिभूत थीं। वे श्रीराम का मंदिर अपने गांव में बनाना चाहती थीं। सभी महिलाएं एकजुट हुईं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि और चंदा इकट्ठा करके प्रभु श्रीराम का मंदिर बनवा रही हैं। हम महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी-टू-ईट फूड का काम सौंप रहे हैं। पहले चरण में पांच जिलों से इस काम की शुरूआत करेंगे।

प्रदेश में नई शिक्षा प्रणाली लागू
प्राचीन काल में हमारा देश विश्वगुरु था। इसका कारण, हमारी गुरुकुल शिक्षा प्रणाली थी। यह प्रणाली ज्ञान-विज्ञान के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों की भी शिक्षा विद्यार्थियों को देती थी। अंग्रेज जब भारत आये, तो उन्होंने महसूस किया कि भारत में राज करने के लिए बहुत जरूरी है, कि भारतीयों में हीनता की भावना भर दी जाए। उन्होंने प्राचीन पद्धति समाप्त कर, मैकाले द्वारा लाई गई अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली लागू की। इसके चलते हमारे मनीषियों द्वारा लिखे श्रेष्ठ ग्रंथों की स्मृति भी जनमानस में धुंधली होती गई।
मोदी जी ने आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ ही हमारी सांस्कृतिक उपलब्धियों और गौरवशाली परंपरा को शामिल करने वाली नई शिक्षा प्रणाली हमें दी है। छत्तीसगढ़ में हमने इसे लागू किया है। हम 18 स्थानीय भाषाओं में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। 341 पीएमश्री विद्यालय हमने आरंभ किये हैं। हम बच्चों को एआई और रोबोटिक्स की शिक्षा भी दे रहे हैं। हम यह मानते हैं, कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर दिशा देने में जितनी जिम्मेदारी शिक्षकों की है, उतनी ही अभिभावकों की भी है। इसके लिए हमने पैरेण्ट्स-टीचर मीटिंग का एजेंडा भी व्यवस्थित किया है। अपने जन्मदिन को स्कूलों में बच्चों के साथ न्योता भोज के रूप में भी मनाने की परंपरा हमने आरंभ की है। पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के चलते बच्चों का शैक्षणिक स्तर गिरा था। इसे दुरुस्त करने, हमने पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं पुनः आरंभ करने का निर्णय लिया  है।

प्रदेश के 77 लाख 20 हजार परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा
हमारी भारतीय परंपरा में आशीर्वाद देने पर लंबी आयु की कामना करते हुए आयुष्मान भवः कहा जाता है। लोगों की दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य से जुड़े सरोकार, हमारे लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्रदेश के 77 लाख 20 हजार परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। जो समाज अपने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करता है, वही समाज फलता-फूलता भी है। मोदी जी ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मिलित किया है। इन्हें अब पांच लाख रुपए तक के इलाज का लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ बनेगा मेडिकल टूरिज्म का केंद्र
हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ को मेडिकल हब बनाना है, ताकि न केवल हमारे सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में छत्तीसगढ़ के नागरिकों का इलाज हो सके अपितु छत्तीसगढ़ मेडिकल टूरिज्म के भी महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित हो। इसके लिए हमने अटल नगर नवा रायपुर में 200 एकड़ भूमि चिन्हांकित की है। यहां मेडिसिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 5 हजार बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल बनेगा।  अटल नगर नवा रायपुर में हम 141 एकड़ भूमि पर फार्मास्युटिकल पार्क भी स्थापित कर रहे हैं। इससे अटल नगर नवा रायपुर, मध्य भारत का फार्मास्युटिकल हब के रूप में उभरेगा।

बिलासपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से सिम्स के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। राजधानी रायपुर के अंबेडकर हास्पिटल में भी 700 बिस्तर अस्पताल के विस्तार के लिए हमने 231 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। इसके पूरे होने के साथ ही अंबेडकर हास्पिटल में 2 हजार बेड की सुविधा हो जाएगी। प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को विकसित करने के लिए चार नये मेडिकल कालेज जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और गीदम में भवनों के लिए 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
हिंदी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा

आपको याद होगा कि पहले पीएमटी की परीक्षाओं में एक पेपर अंग्रेजी का होता था। हमारे ग्रामीण पृष्ठभूमि और हिंदी माध्यम के अनेक प्रतिभाशाली परीक्षार्थी कई बार इस वजह से भी पीएमटी क्लीयर नहीं कर पाते थे। बाद में इसे हटा दिया गया लेकिन आगे मेडिकल की पढ़ाई में अंग्रेजी की समस्या कायम रही। हमने मेडिकल छात्र-छात्राओं को हिंदी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की राह में अब कोई रूकावट शेष नहीं रही।

रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ मना रहा अटल निर्माण वर्ष
हमारा प्रदेश इस वर्ष अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। संयोग से यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। इस अवसर को हम अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। श्रद्धेय अटल जी द्वारा दिखाये गये सुशासन के मूलमंत्र पर चलते हुए, हमने पारदर्शी, सजग और लोककल्याणकारी प्रशासनिक तंत्र तैयार किया है, जिसके बूते हम विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं।

पारदर्शी प्रशासन के लिए आईटी का उपयोग
छत्तीसगढ़ ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग के रूप में सुशासन को कार्यान्वित करने देश में अनूठी पहल की है। छत्तीसगढ़ में लाल फीताशाही की रोकथाम के लिए हम ई-आफिस प्रणाली अपना रहे हैं। इसमें फाइलों का निपटारा आनलाइन होगा। तय समय-सीमा में अधिकारी को ई-फाइल पर अपनी टिप्पणी देनी होगी। इस प्रणाली के चलते समय-सीमा पर भ्रष्टाचार की आशंका के बगैर फाइलों का कुशलता से निपटारा हो सकेगा।

यह समय स्मार्ट फोन का है। हमने शासकीय सेवाओं की डिलीवरी को आसान करने के लिए मोबाइल फोन में नागरिक सुविधाओं से संबंधित बहुत से एप आरंभ किये हैं। मंत्रालय में किसी से मिलना हो, तो स्वागतम एप में एक क्लिक करें और समय लें, रजिस्ट्री करानी हो, तो सुगम एप में क्लिक करें और बसों का लोकेशन जानना हो, तो संगवारी एप देख लें। नागरिक सेवाओं की उपलब्धता डिजिटल गवर्नेंस के चलते काफी आसान हो गई है।

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए हमने अटल मानिटरिंग पोर्टल आरंभ किया है। इससे न केवल महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी जानकारी मिलती है अपितु इसे बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा भी मिलती है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस पर न केवल भरोसा करती है अपितु  इसे क्रियान्वित भी करती है। खनिज में हमने मैनुअल पास को समाप्त कर आनलाइन ट्रांजिट पास आरंभ कर दिये हैं। शासकीय खरीदी में भ्रष्टाचार रोकने के लिए, हमने जेम पोर्टल को अनिवार्य कर दिया है। भारत सरकार, राज्यों को बेहतर काम के लिए इंसेटिव देती है। हमने जो सुधार छत्तीसगढ़ में किये, उसके चलते केंद्र सरकार ने इंसेटिव के रूप में राज्य को 4400 करोड़ रुपए दिये हैं, जिन्हें हम इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेंगे।

20 हजार श्रद्धालुओं ने की अयोध्या धाम की यात्रा
अपने भांचा भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से यह सब शुभ कार्य हम कर पाए हैं। ननिहाल के लोगों को अपने भांजे का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे, भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन, उनके भीतर शुभ संकल्पों के बीज बोता रहे, इसके लिए हमने पुण्य अयोध्या धाम के दर्शन के लिए श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना आरंभ की  है। अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु, इस योजना के माध्यम से श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं।

जनजातीय गांवों में अखरा निर्माण
हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक संपदा समृद्ध है। जनजातीय संस्कृति की थाती संभालने वाले हमारे बैगा, गुनिया, सिरहा को हम लोग हर साल पांच-पांच हजार रुपए की सम्मान निधि दे रहे हैं। जनजातीय गांवों में अखरा निर्माण विकास योजना, हमने आरंभ की है। स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले हमारे जनजातीय सेनानियों और शहीदों की प्रतिमाएं, उनके गांवों में लगाने का निर्णय लिया है। राजिम कुंभ का सुंदर आयोजन हमने पुनः आरंभ कराया है। देश भर से साधु संतों का समागम राजिम के त्रिवेणी संगम पर हो रहा है। प्रयागराज में 144 वर्षों बाद महाकुंभ का सुखद संयोग बना है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को सुविधा देने हमने साढ़े 4 एकड़ में छत्तीसगढ़ पैवेलियन तैयार किया है। यहां प्रदेश के श्रद्धालुओं के ठहरने और खान-पान की सुविधा हमने उपलब्ध कराई है।

विकसित छत्तीसगढ़ के लिए रोडमैप तैयार
गांधी जी कहते थे कि भविष्य इस बात पर निर्भर करता है, कि हम वर्तमान में क्या करते हैं। मुझे इस बात की खुशी है, कि इस वर्ष जब हम छत्तीसगढ़ के स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं तब हमने विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा का रोडमैप तैयार कर लिया है। वर्ष 2047 में जब आजादी के सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे तब विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ का भव्य स्वरूप हम सभी के सामने होगा। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हमने विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है।

हमारी सरकार ऐसी सरकार है, जिसने एक साल पूरे होने पर प्रदेश की जनता के समक्ष अपने एक साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है। हमारे पास शुभ संकल्प है। सच्चाई है। ईमानदारी है और पुरखों की परंपरा से आई शक्ति है। हम आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे और हर बाधा को पार कर एक उज्ज्वल सशक्त विकसित छत्तीसगढ़ के अपने सपने को मूर्त रूप देंगे। अथर्ववेद का मंत्र है कृतं मे दक्षिणे हस्ते जयो मे सव्य आहितः। कार्य का शुभ संकल्प मन में हो तो सफलता जरूर मिलती है।

Republic Day 2025 : 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में फहराया तिरंगा

Republic Day 2025 : 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में फहराया तिरंगा

 Republic Day 2025 : 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। इस कड़ी में राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजा रोहण किया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में झंडा फहराया।

प्रदेश के मंत्रियों ने किया ध्वजा रोहण

प्रदेश के मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में आयोजित समारोह में पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच झंडा फहराया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ के शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में झंडा फहराने के साथ परेड की सलामी ली।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराने के साथ परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मंत्री टंकराम वर्मा ने झंडा फहराते हुए परेड की सलामी ली। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विभागीय झांकियां भी निकाली गई।

स्वास्थ्य औऱ प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गौरेला गुरुकुल परिसर में आयोजित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मुख्य समारोह में झंडा फहराने के साथ परेड की सलामी ली।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुर्ग में किया ध्वजा रोहण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फर्स्ट बटालियन ग्राउंड दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजा रोहण किया। दुर्ग पुलिस, सीआईएसएफ, बीएसएफ और एसएसबी के जवानों की सलामी ली। इस अवसर पर दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, आयुक्त सत्यनारायण राठौर, एसपी जितेंन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे।

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से मारी ठोकर, बाप – बेटी की दर्दनाक मौत

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से मारी ठोकर, बाप – बेटी की दर्दनाक मौत

 जांजगीर चांम्पा: जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम अमरताल NH49 मे तेज रफ़्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से ठोकर मार दी और पिता – पुत्री को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई, वहीं माँ दूर जा गिरी जिससे उसकी जान बच गई है। ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया है, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया है, सुचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

 
CRIME : शर्मसार; युवती की अर्धनग्न हालत में मिली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

CRIME : शर्मसार; युवती की अर्धनग्न हालत में मिली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

 सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां 22 वर्षीय युवती की घर के पीछे स्थित बाड़ी में अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है. शव मिलने से हड़कंप मच गया है, आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई है.

बताया गया है कि, युवती अपने दादा-दादी के साथ रहती थी. युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची सक्ती पुलिस फॉरेंसिक ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला बलात्कार कर हत्या का लग रहा है. पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

BREAKING : भाजपा ने सभी महापौर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, रायपुर से मीनल चौबे घोषित, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : भाजपा ने सभी महापौर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, रायपुर से मीनल चौबे घोषित, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। एक के बाद एक भाजपा ने लगातार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की जंबो सूची जारी कर दी है। इसमें कई नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही नगर पालिका के अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। वहीं रायपुर महापौर के लिए मीनल चौबे को प्रत्याशी बनाया गया है।

10 नगर निगमों की घोषणा

रायपुर से महापौर के लिए – सामान्य महिला – मिनल चौबे होंगे
बिलासपुर से महापौर के लिए – पूजा विधानी
कोरबा से महापौर के लिए – सामान्य महिला संजू देवी राजपूत
धमतरी से महापौर के लिए – सामान्य जगदीश
जगदलपुर से महापौर के लिए – सामान्य – संजय पांडेय
अंबिकापुर से महापौर के लिए – मंजूषा भगत
दुर्ग से महापौर के लिए – ओबीसी महिला – अल्का बागमार
चिरमिरी से महापौर के लिए – सामान्य – राम नरेश राय
राजनांदगांव से महापौर के लिए – सामान्य मधु सुधान यादव
रायगढ़ से महापौर के लिए – जीववर्धन चौहान

BREAKING : भाजपा ने बस्तर संभाग के 10 नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की

BREAKING : भाजपा ने बस्तर संभाग के 10 नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की

 रायपुर : भाजपा ने आज नगर निगम के 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, वहीं अब बस्तर संभाग के 10 नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की है।

BREAKING: भाजपा ने जारी की रायपुर पार्षद प्रत्याशियों की सूची, जानिए सभी 70 वार्डों में किसे बनाया गया उम्मीदवार

BREAKING: भाजपा ने जारी की रायपुर पार्षद प्रत्याशियों की सूची, जानिए सभी 70 वार्डों में किसे बनाया गया उम्मीदवार

 रायपुर: भाजपा ने रायपुर नगरपालिक निगम पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।

देखें पूरे 70 वार्ड के प्रत्याशियों के नाम

 

 

 कांग्रेस ने जारी की महापौर और अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की सूची, भाजपा के साथ सीधी सियासी जंग – नगर सरकार की सत्ता पर किसका कब्जा?

कांग्रेस ने जारी की महापौर और अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की सूची, भाजपा के साथ सीधी सियासी जंग – नगर सरकार की सत्ता पर किसका कब्जा?

 छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने देर रात नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों में महापौर एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। राजधानी रायपुर से प्रमोद दीप्ति दुबे को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रदेश भर में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। भाजपा पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, और अब कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद सियासी समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं।

प्रमुख सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी:
• रायपुर महापौर – प्रमोद दीप्ति दुबे
• [अन्य प्रमुख नगर निगमों और नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की सूची यहां  देखे

 

 

 

 

 

 

भाजपा से होगा सीधा मुकाबला

भाजपा ने पहले ही कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी, और अब कांग्रेस की लिस्ट जारी होने से दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। दोनों ही दलों ने अपने-अपने मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिससे निकाय चुनाव बेहद रोचक होने वाला है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार के चुनाव में स्थानीय मुद्दे, सत्तारूढ़ सरकार की नीतियां और विपक्ष का जनाधार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अब देखने वाली बात होगी कि जनता किसे अपना समर्थन देती है और किसके सिर सजेगा निकायों की सत्ता का ताज!