रायपुर 12 दिसम्बर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाएगा।
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ कई शिक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इनमें से अधिकांश शिक्षकों को एक ही जिलें में एक स्कूल से दूसरे स्कूल में पदस्थापना दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग की जारी लिस्ट में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक व सहायक ग्रेड-03 के नाम शामिल है।
देखें लिस्ट......


धमतरी : जिले के माड़मसिल्ली सियारीनाला पुलिया के पास महिंद्रा xuv का एक्सीडेंट हो गया था, जिस गाड़ी में गांजा की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि एक्सीटेंड के बाद तस्करों ने झाड़ियों में सारे गांजा के पैकेट को छिपा दिया था, केरेगांव पुलिस ने जब एक्सडेंडल गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 4 पैकेट गांजा मिला जिसके बाद एक्सीडेंटल गाड़ी के पास खड़े आरोपी प्रदीप जो हरियाणा का रहवासी है जिससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने बाकी सारे पैकेट को झाड़ियों में छिपाना बताया। केरेगांव पुलिस ने कुल 67 पैकेट गांजा जिसकी कीमत लगभग 35 लाख है और एक्सीडेंट की गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
दंतेवाड़ा:- जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ तथा सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। वहीं आज गुरुवार को तड़के सुबह 3 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। वहीं मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है।
खबर पर अपडेट जारी है।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर के कन्वेंशन हाल में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे है। जिसमे वह अपनी सरकार के एक साल पुरे होने पर जनता को यह सम्बोधन कर रहे है।
देखें लाइव प्रसारण
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा सीमा से लगे अबूझमाड़ के ओरछा ब्लॉक के रेकावाया और हितुल के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ चल रही है। सुबह 3 बजे से 4 जिलों का संयुक्त नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।बताया गया कि दक्षिण अबूझमाड़ में 50 से 60 इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ज्वाइंट एक्शन फोर्स को भेजा गया। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान संचालित किया गया है।
सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए NIA ने छापा मारा है। एनआईए की टीम गुरुवार सुबह से दोनों के घर में दबिश दी है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी। मंतोष मंडल को स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
ट्रांसफर ब्रेकिंग: इन जिलों के SP बदले गए,भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले...देखिए आदेश..!!
रायपुर :- राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियो के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये है .मिली जानकारी अनुसार अब लाल उमैद सिंह रायपुर के नये एसपी होंगे। एसएसपी संतोष सिंह को एआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

आदेश के अनुसार रवि कुर्रे को कोरिया का नया एसपी बनाया गया है। सूरज सिंह परिवार को बालोद बटालियन ट्रांसफर किया गया है।
रायपुर : राज्य शासन द्वारा IPS लाल उम्मेद सिंह को रायपुर के नए एसपी बनाया गया है, वहीं एसएसपी संतोष सिंह को एआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहीं हरीश राठौर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुरक्षा SP बनाया गया है, रवि कुर्रे को कोरिया का नया एसपी बनाया गाय है। सूरज सिंह परिवार को बालोद बटालियन ट्रांसफर किया गया है।
दखें आदेश


रायपुर : राज्य शासन ने IPS हरीश राठौर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुरक्षा SP बनाया है. बता दें लाल उम्मेद सिंह की जगह हरीश राठौर को ये जिम्मेदारी मिली है
देखें आदेश

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर, कोरबा और बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.30 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित न्यू-सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे कोरबा के मुड़ापार हेलीपेड पहुंचेेंगे और सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय कोरबा से अपरान्ह 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर पहुंचेंगे और 3.10 बजे जे.एम.पी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रागंण में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के नवपदस्थ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे तखतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में पीएम स्व-निधि, डे-एनयूएलएम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगरीय निकायों, बैंकों तथा लाभार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.15 बजे रायपुर के पंडरी अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे ‘बॉक्स स्पोर्स्टस कॉम्पलेक्स‘ का लोकार्पण करेंगे।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाएगा।
बिलासपुर: जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक ग्रामीण वृंदा केंवट के घर के आंगन में अजीबोगरीब वस्तुएं पाई गईं। किसी ने सिंदूर से रंगे मरी हुई काली मुर्गी, नींबू, मिर्च और नीचे एक धमकी भरा पत्र छोड़ दिया है। पत्र में घर में रह रही एक लड़की को लेकर गंभीर चेतावनी दी गई है। उसमें लिखा गया है कि लड़की की उपस्थिति से घर में ग्रह बाधा होगी और उसे घर में रखने पर उसकी मौत हो सकती है।
वृंदा ने इस मामले की शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।
पखांजुर: छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय वा उप मुख्यमंत्री अरुण साय हवाई मार्ग से पखांजुर पहुंचे। स्वर्गीय भाजपा नेता असीम राय के प्रतिमा का अनावरण किया गया। अब पखांजुर बस स्टैंड असीम राय बस स्टैंड के नाम से जाना जायेगा। कांकेर जिले में 254 करोड़ों रुपए का भूमिपूजन वा लोकार्पण किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और किसान पहुंचे। मुख्यमंत्री का भी भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की आने वाला 13 दिसंबर को हमारी सरकार का शानदार एक साल पूरा होने जा रहा है ! मोदी की गारंटी के साथ बहुत सारा काम हमारी सरकार ने पूरा किया है। बस्तर जैसे नक्सली क्षेत्र में शांति व्यवस्था किया है। सभी को बधाई और शुभकामनाएं दिया।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को जमीन विवाद के चलते अपनों ने ही बंधक बनाकर तालिबानी सजा दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब शख्स अपना इलाज कराने डॉक्टर के साथ पहुंचा था। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शख्स का नाम शंख लाल अगरिया है जो कि कमलपुर का रहने वाला है। शंख लाल ने बताया कि वह अपने पिता का एकलौता बेटा है, जब उसके पिता की मौत हुई थी तब उसने उनके अंत्योष्टि कार्यक्रम के लिए पारिवारिक जमीन गिरवी रखी थी। यह बात उसकी पत्नी, बहन और दामाद को नागवार गुजरी और उन्होंने मिलकर उसे बीते 1 दिसंबर से उसके पुराने घर में बंधक बनाकर रखा था।
शंख लाल ने बताया कि बंधक बनाए जाने के दौरान पत्नी, बहन और दामाद ने मिलकर जमकर प्रताड़ित किया। उन्होंने उसके साथ हथौड़ी और हैंड हुक से मारपीट की, जिससे उसके हाथ और पैर टूट गए। सिर्फ इतना ही नहीं, जब उन दरिंदों का मन नहीं भरा तब उन्होंने उस पर ऐसिड तक उंडेल दिया। इसके बाद जब उसकी तबियत खराब होने लगी तो वह उसे रोज एक इंजेक्शन देने लगे, ताकि वह जिंदा रह सके।
गौरतलब है कि पीड़ित शंखलाल ने बताया कि वह काफी दिनों से कैद से भागने की कोशिश कर रहा था, आखिरकार उसे मौका मिला और वह भागकर सीधे जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचा है। हालांकि, पीड़ित ने अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है, लेकिन डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
दुर्ग। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु 31 अक्टूबर 2024 तक वृद्धि की अनुमति प्रदान की गई थी। प्रभारी खाद्य नियंत्रक टी.एस. अत्री के अनुसार राज्य शासन द्वारा विचारोंपरांत राशनकार्ड नवीनीकरण की समय-सीमा 01 दिसम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बढ़ायी गई है।
’लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ
रायपुर 11 दिसंबर 2024 / छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम बताया।
गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि हेमल शर्मा और अमित सोनी ने मुख्यमंत्री साय से आज मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन वेबसाईट https://www.easemytrip.com में जशपुर जिले को शामिल किया गया है। इसके बाद जिले के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। इस वेबसाइट में शामिल होने वाला जशपुर छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, इससे पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी तथा पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
मधेश्वर पहाड़ : प्रकृति और आस्था का संगम
जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किलोमीटर दूर स्थित मधेश्वर पहाड़, शिवलिंग के आकार की अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहाँ स्थानीय ग्रामीण इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं।
पर्यटन और रोमांच का केंद्र
मधेश्वर पहाड़ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव करते हैं। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।
कोरिया, हर हाथ को काम, हर पेट को भोजन और हर सिर को छत-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इस सोच को ज़मीन पर उतारते हुए देशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस योजना को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी और अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख से अधिक आवासों की स्वीकृति देकर इसे प्रदेश में गति दी।
कोरिया जिले की ग्राम सलगंवा कला निवासी श्रीमती सोनिया अब इस योजना के तहत पक्का मकान पाने वालों में शामिल हो चुकी हैं। बारिश, धूप और असुरक्षा के बीच सालों तक कच्चे मकान में जीवन बिताने वाली सोनिया के परिवार का सपना अब साकार हो गया है। अपने नए मकान में खुशी जाहिर करते हुए सोनिया कहती हैं, “पहले लगता था कि पक्का मकान अमीरों का ही हक है। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार ने हमारी स्थिति को समझा और हमें यह सुविधा दी। अब हमें न सांप-बिच्छू का डर है, न दीवार गिरने की चिंता। यह आवास हमारे लिए सुरक्षा और सम्मान दोनों लेकर आया है। उन्होंने पीएम आवास मिलने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त की है।

बारिश की बूंदों और गरजते बादलों के बीच अब सोनिया और उनका परिवार अपने मजबूत और सुरक्षित मकान में सुकून की जिंदगी बिता रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल आशियाने का सपना पूरा कर रही है, बल्कि गरीबों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान भी जोड़ रही है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में अधिकारीयों – कर्मचारियों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। आज बुधवार को आदिम जाती विकास विभाग के अधिकारीयों के तबादले किये गए थे, वहीं अब कलेक्टर ने रायपुर जिले में 5 राजस्व निरीक्षकों का तबादला किया है। जारी आदेश में नीलकंठ वर्मा, सत्यनारायण रायकर, हरीश कुमार साहू, काशीराम ध्रुव और शेख समीर के नाम शामिल है।
देखें आदेश

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार एक्शन मोड पर है। मंगलवार को राज्य सरकार ने महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव के आरक्षण संबंधी नियमों में संशोधन करते हुए इसका राजपत्र में प्रकाशन कर दिया। इस बदलाव के साथ, महापौर के चुनाव के आरक्षण से जुड़े नए नियम लागू किए गए हैं।
दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में नगरीय निकाय चुनावों में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया था। राज्य की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया था कि अब प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से किया जाएगा। इस निर्णय के बाद, अब महापौर चुनाव के आरक्षण पर भी नया संशोधन किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा किए गए संशोधन में महापौर के चुनाव में आरक्षण के मानदंडों को स्पष्ट किया गया है। इस बदलाव से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। राजपत्र में प्रकाशन होने के बाद, अब महापौर के चुनाव में आरक्षण से जुड़े नियम लागू होंगे। इस महत्वपूर्ण कदम से छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।


रायपुर : राज्य सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले आदिम जाति, अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास विभाग में बड़ी फेरबदल की गई है। साथ ही अधिकारीयों को पदोन्नति भी मिली है। जारी आदेश के अनुसार 29 अधिकारीयों को मंडल संयोजक से क्षेत्र संयोजक के पद पर प्रमोशन किया गया है।
देखें आदेश



रायपुर। प्रदेश में कार्यरत 9 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। ये 9 उपनिरीक्षक विभिन्न जिलों में पदस्थ है। उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। इस सूची में शामिल 9 सब इंस्पेक्टरों को रिक्त पदों के अनुसार पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है।
देखें लिस्ट.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने राइस मिलरों की मांग मातने हुए उनकी प्रोत्साहन राशि 60 से बढ़कार 80 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग हेतु फोर्टिफाईड राईस कर्नेल की व्यवस्था के संबंध में फोर्टिफाईड चावल जमा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा NeML के माध्यम से दर का निर्धारण पश्चात् आपूर्ति प्रारंभ होने तक गत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अनुसार मिलरों द्वारा एफआरके निर्माताओं से भारत सरकार द्वारा निर्धारित दर के अधीन फोर्टिफाईड राईस कर्नेल (FRK) क्रय कर फोर्टिफाईड चावल जमा किये जाने की अनुमति दी गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की प्रथम किश्त प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।
पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति वर्ग को छूट
अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के मानकों में एक बार की छूट प्रदान की गई। इस छूट के तहत ऊंचाई 163 सेमी और सीना बिना फुलाए 78 सेमी, फुलाने पर 83 सेमी निर्धारित किया गया।
वेतन एवं भत्ता विधेयक में संशोधन
छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता और पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2024 को मंजूरी मिली।
डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा
राज्य में डेयरी विकास हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ एमओयू का निर्णय लिया गया। इससे दूध उत्पादन लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी।
खेल संस्कृति को बढ़ावा
छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालय तक खेलों के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यात्रा व्यय और खेल उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
मंत्रिपरिषद की बैठ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -
मंत्रिपरिषद द्वारा द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और सीना के निर्धारित मापदण्ड में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर की सीधी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में निर्धारित न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर तथा सीना बिना फुलाये 78 से.मी. एवं फुलाने पर 83 से.मी. केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए केवल एक बार के लिए छूट देने का निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं दुग्ध संकलन तथा प्रसंस्करण में वृद्धि हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एम.ओ.यू. करने का निर्णय लिया गया। इससे नवीन तकनीक के उपयोग के साथ ही दुग्ध महासंघ के प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि होगी। अनुसूचित क्षेत्रों में दुधारू पशु उत्प्रेरण से स्वरोजगार में वृद्धि के साथ ही दुग्ध उत्पादन की लागत कम होगी तथा दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि के साथ ही प्रदेश के दुग्ध उत्पादक कृषकों के दुग्ध विक्रय के लिए सुदृढ़ व्यवस्था स्थापित हो सकेगी।
छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 में संशोधन बाबत् छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
राजधानी रायपुर में 15 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित ऑटो एक्सपो के दौरान वाहनों के लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया तथा प्रदेश के सभी डीलरों को इस सुविधा का लाभ वाहन क्रेताओं को दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए सुदृढ़ वातावरण तैयार करने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा राज्य के खिलाड़ियों के लिए सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर जिला मुख्यालय में खेल हेतु आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
इसके तहत छत्तीसगढ़ में खेल क्लब को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संबंधित पंजीकृत समितियों को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेलोें को पुनर्जीवित किया जाएगा। ओलम्पिक खेलों को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बढ़ावा देने के साथ ही राज्य के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने पर उनको शत-प्रतिशत यात्रा व्यय तथा खेल उपकरण की सुविधा देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित अतिशेष (सरप्लस) धान के निराकरण के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट ने खरीफ सीजन में उपार्जित शतप्रतिशत धान की कस्टम मिलिंग उसी खरीफ सीजन में पूरा कर जमा कराने तथा इस साल के अतिशेष धान का चावल केन्द्रीय पूल के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम में सितम्बर 2025 तक उपार्जित किए जाने के लिए लक्ष्य वृद्धि हेतु प्रस्ताव धान खरीदी समाप्त होते ही भारत सरकार को पुनः भेजे जाने के संबंध में चर्चा की गई तथा अतिशेष धान का निराकरण नीलामी से करने की अनुमति दी गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग हेतु फोर्टिफाईड राईस कर्नेल की व्यवस्था के संबंध में फोर्टिफाईड चावल जमा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा NeML के माध्यम से दर का निर्धारण पश्चात् आपूर्ति प्रारंभ होने तक गत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अनुसार मिलरों द्वारा एफआरके निर्माताओं से भारत सरकार द्वारा निर्धारित दर के अधीन फोर्टिफाईड राईस कर्नेल (FRK) क्रय कर फोर्टिफाईड चावल जमा किये जाने की अनुमति दी गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि 80 रूपए करने का निर्णय लिया।
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की प्रथम किश्त प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 (क्रमांक 1 सन् 1994) की धाराओं में संशोधन संबंधी छत्तीसगढ़ पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1961 (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
रायपुर : राजधानी रायपुर में एकबार फिर फायरिंग हुई है। घटना राजा तालाब के रवि नगर में घटी है, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
दरअसल सिविल लाइन थाने में फजिया मेमन पति तबरेज मेमन साकिन पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर की निवासी है, हरदयाल और फाजिया मेमन के बीच रवि नगर रोड में स्थित जमीन का विवाद है। आज उस जमीन का सीमांकन भी था। सीमांकन के पहले फाजीया के ताले को हरदयाल ने तोड़कर अपना ताला लगा लिया था। आज जहां प्रार्थिया गई थी। तो आरोपी हरदयाल सिंह पिता थमन सिंह निवासी रवि नगर ने मेरी जमीन है कहकर लाइसेंसी बंदूक से उनको भगाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दिया।आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामले में जांच जारी है।





























