रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चन्द्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चन्द्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं दरहाघाट चन्द्रपुर में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है।साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत होते हैं। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी संपन्न किया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी का जीवन मंगलमय हो।
रायपुर। सरकारी जमीन फर्जीवाड़ा के मामलें में पुलिस ने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह नामजद रिपोर्ट कोर्ट के निर्देश पर दर्ज की गई है। मामला 22 एकड़ सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने का आरोप है।
अमन तिग्गा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनेन्द्रगढ जिला कोरिया के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ थाना में जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें राजेश पुरी लुधियाना पंजाब, पटवारी सुरेन्द्रपाल मनेन्द्रगढ, पटवारी अनुराग गुप्ता बैकुण्ठपुर, तहसीलदार बजरंग साहू और राजस्व निरीक्षक संदीप सिंह शामिल हैं।
जाने पूरा मामला...
इस मामले में अरविंद कुमार वैश्य ने कोर्ट में आवेदन दिया था। अरविंद कुमार ने अपने लिखित आवेदन में कोर्ट को बताया कि दीपारा मनेन्द्रगढ प.ह.न. 14 में राजस्व भूमि खसरा नः 198/1 रकबा 22 एकड़ स्थित है। यह भूमि उनके दादा मूलचंद लंहगीर को पट्टा पर मिला था। मूलचंद की मृत्यु के बाद उनके पुत्र ज्ञानचंद वैश्य, वृंदावन वैश्य और सेवाराम का नाम राजस्व अभिलेख में विरासतन हक से दर्ज किया गया।
राजेश पुरी ने ज्ञानचंद वैश्य, वृंदावन वैश्य और सेवाराम वैश्य से विधि विरूद्ध तरीके से उक्त भूमि सन् 1978 में क्रय कर ली थी। वह जमीन भूमि शासकीय पटटे पर प्राप्त भूमि थी, इस कारण उक्त भूमि की बिक्री के लिए कलेक्टर की अनुमति की आवश्यकता थी, लेकिन कलेक्टर की अनुमति के बिना ही उसकी बिक्री कर दी गई।
इसकी शिकायत अपर कलेक्टर से की गई। तब अपर कलेक्टर ने सभी पक्षों की सुनवाई की। अपर कलेक्टर ने अपने फैसले में राजेश पुरी के पक्ष में सन् 1978 में किया गया बिक्री का पंजीयन निरस्त कर दिया और भूमि शासन के पक्ष में निहित किये जाने का आदेश पारित किया।
अपर कलेक्टर के आदेश पर जमीन को शासकीय भूमि के रुप में दर्ज कर लिया गया। अपर कलेक्टर के आदेश के विरुद्ध प्रार्थी और उसके भाईयों ने कमिश्नर अम्बिकापुर के यहां अपील की। इसके बाद मामला राजस्व मंडल में पहुंचा। मंडल ने कमिश्नर को मामले की सुनवाई करने के लिए निर्देशित किया।
इस बीच राजेश पुरी ने राजस्व मंडल के आदेश 10.07.15 के विरूद्ध उच्च न्यायालय में याचिका पेश की थी, जिसका न. WP 227 NO 687 of 2015 था जिसमें उच्च न्यायालय ने कमिश्नर के समक्ष लंबित अपील को स्थपित कर दी। इसी दौरान राजेश पुरी और पटवारी सुरेन्द्र पाल सिंह, राजस्व निरीक्षक संदीप सिंह ने फर्जी दस्तावेज और झूठा प्रतिवेदन तैयार करके भूमि की बिक्री के लिए दस्तावेज तैयार कर दिये। राजेश पुरी, तत्कालीन पटवारी अनुराग गुप्ता और तत्कालीन तहसीलदार बजरंग साहू ने मिलकर कलेक्टर के आदेश से जो राजस्व अभिलेख.10.21 को शासन के नाम पर दुरूस्त किया गया था पुनः बिना किसी आदेश और कमिश्नर के समक्ष अपील लंबित रहते दौरान राजस्व अभिलेखों में 07.12.21 को खसरा नं. 198/1 में शासन का नाम हटाकर राजेश पुरी का नाम फर्जी तरीके से दर्ज कर दिया गया।
इसके आधार पर राजेश पुरी ने 22 एकड़ जमीन में से राहुल सिंह परिहार, मृणालिनी सिंह परिहार, गिरधारी लाल गुप्ता, जनप्रीत सिंह खनूजा, रंजीत सिंह चावला और कैशरजहां 12.07.23 को बेच दिया गया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने जांच शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला आज साहसिक पर्यटन के लिए बन चुका है एक नई पहचान
बिलासपुर। रेल यात्रियों की मुश्किलें फिर बढ़ गई है। रेलवे ने 9 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया है। यह 9 ट्रेनें 15 नवंबर से 18 नवंबर के बीच चलाई जानी थी जिन्हें रेलवे ने रद्द की है। रेलवे ने इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड़ अंडरब्रिज कार्य के चलते ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर कार्य करने हेतु रद्द करने का हवाला दिया है। जिसके चलते लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।
रद्द होने वाली गाडियां
1) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
2) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी ।
3) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी ।
4) 15 एवं 16 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।
5) 16 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।
6) 17 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
7) 17 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8) 18 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
9) 18 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं 23 नवंबर को नतीजे सामने आएँगे। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने भव्य रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की रैली में लोगों का जन सैलाब उमड़ा है, दक्षिण की जनता बदलाव के मूड में है निश्चित रूप से 23 नवंबर को परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होगा।
दक्षिण उपचुनाव के लिए जब से कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए है तब से ही आकाश शर्मा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और हाथ जोड़कर रायपुर दक्षिण की जनता से कांग्रेस को वोट करने की अपील कर रहे हैं, इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सांसद ज्योत्सना महंत, फूली देवी नेताम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली निकाल कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे।
इस दौरान आकाश शर्मा ने कहा कि 34 साल से भाजपा के विधायक हैं लेकिन जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया है और भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी को चुना है जो निष्क्रिय है भाजपा लोगों को लुभाने के लिए धन बल का उपयोग कर रही है लेकिन जनता समझदार है कांग्रेस को ही वोट करेगी।
रायपुर : रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को समर्थन पत्र दिया है, इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने समाज का आभार जताते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज का समर्थन पत्र प्राप्त हुआ। मैं छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन के साथ हम पूर्ण उत्साह से क्षेत्र में पुनः कमल खिलाएंगे और दोगुनी तेजी के साथ रायपुर दक्षिण का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे।
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
देवउठनी एकादशी के बाद 2024 में फिर से गूंजेंगी शहनाइयां,जानिए विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की पूरी सूची!
रायपुर : देवउठनी एकादशी के साथ ही साल 2024 के अंतिम महीनों में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। इस बार देवउठनी एकादशी का पर्व 12 नवंबर को विशेष योगों – रवि योग, हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जा रहा है। इसके तहत भगवान विष्णु को चार माह की निंद्रा से जगाया जाएगा और माता तुलसी तथा सालिग्राम का विवाह भी संपन्न होगा। इसी के साथ विवाह के लिए शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे।
विप्र विद्ववत परिषद के पंडित राजकुमार तिवारी के अनुसार, भगवान विष्णु की निंद्रा समाप्त होने के बाद नवंबर और दिसंबर में कई महत्वपूर्ण तिथियों पर विवाह के मुहूर्त उपलब्ध हैं। 12 नवंबर के बाद नवंबर में 22, 23, और 27 तारीख विवाह के लिए शुभ है। दिसंबर में 4, 6, 7, 12, और 14 तारीख को विवाह संस्कार के लिए बेहतरीन मुहूर्त हैं। हालांकि, 16 दिसंबर से धनुर्मास प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें विवाह जैसे शुभ कार्यों पर विराम लग जाएगा।
अगर आप 2025 में विवाह की योजना बना रहे हैं, तो नए साल में 16 जनवरी से शुभ मुहूर्त पुनः आरंभ होंगे। जनवरी, फरवरी, और मार्च में विवाह के लिए कई शुभ दिन उपलब्ध होंगे, जिसमें 4, 5, 6 फरवरी और 3, 5, 6 मार्च प्रमुख हैं। विवाह की तैयारियों में जुटे जोड़ों और उनके परिवारों के लिए ये मुहूर्त अत्यंत लाभकारी साबित होंगे।
बिलासपुर : जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक हैवान पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी जब मासूम के मामा को हुई तब उसके मामा ने पचपेड़ी थाने मे इस घटना की शिकायत की, जैसे है थाने मे शिकायत मिला वैसे ही पचपेड़ी पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को हिरासत मे लिया और गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया है।
भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से लगे मिचीपारा गांव के जंगल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक-युवती ने गांव से लगभग 3 किमी अंदर जंगल में फांसी लगाई है इसलिए ग्रामीणों को घटना की जानकारी देर से हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी एवं प्रेमिका अलग-अलग समाज के थे। मृतक युवक का नाम महरू यादव है। वहीं मृतिका आदिवासी समाज की थी और बालोद जिले के साल्हे गांव की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले ही युवक अपनी प्रेमिका को अपने घर लेकर आया था। इसके बाद युवती के परिजन उसे समझाकर वापस ले जाने युवक के घर आए थे। इस घटना के बाद ही युवक-युवती ने आत्महत्या की है।
ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घटना की जानकारी मिली। पंचनामा करवाई कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी मृतिका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही शव को फंदे से उतारा जाएगा। मृतक प्रेमी युगल ने दो दिन पूर्व फांसी लगाई होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, क्योंकि उनका शव से बदबू आ रही है।
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला महासमुंद के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) के अवसर पर आवक्ष घोषित किया है।
मंगलवार 12 नवम्बर 2024 को स्थानीय अवकाश जिले में रहेगा। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।
रायपुर। रायपुर पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान फिर से एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक कार से 27 लाख से अधिक नगदी कैश जब्त किया है। दरअसल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाटागांव में बने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी नकदी बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान कार (नंबर CG 08 AR 8800) को रोका। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते और गवाहों की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार सवार के पास एक काले रंग का बैग मिला, जिसे जांचने पर उसमें 27 लाख 10 हजार रुपए की नकदी पाई गई।
एसएसटी टीम द्वारा जब उक्त व्यक्ति से नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस नकदी को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
बलौदाबाजार। विधायक देवेंद्र यादव की फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बलौदाबाजार जिला न्यायालय से 14 नवंबर तक की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है। अब विधायक यादव को 14 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिसपर 13 नवंबर को सुनवाई होनी है।
गौरतलब है कि देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं। आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई।
CG ब्रेकिंग : कलेक्टर के निर्देश पर 71 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी,जानिए क्या है पूरा मामला...
बिलासपुर :- गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने पर 71 पटवारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने जांच में विसंगति पाए जाने पर नोटिस दिए हैं। दो दिनों में उनसे जवाब तलब किया गया है। संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू ने बताया कि इनमें कोटा अनुविभाग में 9, बिल्हा में 9, तखतपुर में 42 और बिलासपुर में 11 पटवारियों को नोटिस इश्यू किया गया है। ग्रामों में संबंधित पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य के भौतिक सत्यापन का निरीक्षण किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया। अकेले तहसील तखतपुर अंतर्गत आने वाले ग्रामों क्रमशः मोढ़े, गिरवीना माँछ, अचानकपुर गमजू, पेण्डी, उमरिया सल्टैया बाजार सिंधनपुरी, राजपूर टिदुलाडीट, टिंगीपुर, नेक्सा पचबटर टिकरी, चोरटा सिंघनपुरी, नगोई, खम्हरिया, दरी, पकरिया, हरदी, निगारबंद, बेलसरी चितावर अचानकपुर में की गई गिरदावरी अंतर्गत फसल प्रविष्टि में त्रुटियां पाई गई। संबंधित ग्राम के हल्का पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब प्रस्तुत करने देतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित पटवारियों के विरुन्द्र एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
राजनांदगांव। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की जूनियर रेसीडेंट महिला चिकित्सक की सोमवार को हृदयघात से मौत हो गई। 29 वर्षीया युवा महिला चिकित्सक रोज की तरह नियमित ड्यूटी के लिए घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी में थी। तभी उनके सीने में दर्द हुआ और वह घर के सामने ही गिर पड़ी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दे कि कुछ साल पहले महिला चिकित्सक की मां की भी असमय मौत हो चुकी है।
सुबह निर्धारित समय पर वह अपने घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी कर रही थी। अचानक उसे सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई। इस दौरान वह घर के सामने ही गिर पड़ी। परिजन भाविका को मेडिकल कॉलेज ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि भाविका ने एमबीबीएस स्थानीय मेडिकल कॉलेज से ही किया। हाल ही में उसका पीजी कोर्स के लिए भी चयन हुआ था। एमबीबीएस की डिग्री लेने के पश्चात वह मेडिकल कॉलेज में ही संविदा पर कार्यरत थी। भाविका के पिता एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य हैं। कुछ साल पहले भाविका की माता स्व. माधुरी ठाकुर का भी असमय निधन हो गया था। माधुरी ठाकुर भी जिला चिकित्सालय में लैब टेक्निशियन के पद पर पदस्थ थी। चिकित्सक भाविका ठाकुर के निधन से स्वास्थ्य महकमे में शोक का माहौल है।
रायपुर ।दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उपचुनाव में अपनी हार को लेकर घबराहट का सामना करते हुए जनता को प्रलोभन देने के लिए विभिन्न सामग्रियां बांटी हैं। दीपक बैज ने विशेष रूप से सोने के सिक्कों को बांटने का मुद्दा उठाया और चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की।
कांग्रेस भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दीपक बैज ने बीजेपी की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी दक्षिण रायपुर के उपचुनाव को जीतने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रही है, जो यह साबित करता है कि बीजेपी खुद को कमजोर महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने प्रचार के दौरान बिछिया, पायल, साड़ी, 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के नोट, ताश की गड्डी, सोने के सिक्के, शराब, और अंटा गोलियां बांटी हैं। इन चीजों का वितरण न केवल चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बीजेपी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास खो चुकी है और वह प्रलोभन देने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
दीपक बैज ने आगे कहा कि इन सभी उपहारों का उद्देश्य केवल जनता को लुभाने का है, ताकि चुनावी परिणाम को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बीजेपी ने दक्षिण रायपुर की जनता को अपना खरीददार समझ लिया है, लेकिन कांग्रेस का विश्वास है कि लोग इन प्रलोभनों के बावजूद अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सही निर्णय लेंगे। बैज ने जोर देकर कहा कि दक्षिण रायपुर की जनता ने यह तय कर लिया है कि वे सभी प्रलोभन स्वीकार करेंगे, लेकिन वोट कांग्रेस को ही देंगे।
रायपुर। नगर दक्षिण विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आगामी 13 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए वोटर मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों यथा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में महासमुंद जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होगी। जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिला एवं अनुविभाग स्तर के 75 अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों की निगरानी और नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिले की 6 तहसीलों में 182 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।
उन्होंने धान खरीदी के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है कि उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बारदाने की उपलब्धता, परिवहन सुविधाएं, और भुगतान हेतु आवश्यक राशि की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी की तिथि से पूर्व आबंटित केंद्रों का निरीक्षण कर सभी तैयारियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा है।
कलेक्टर लंगेह ने नोडल अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक बार अपने केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा, उपलब्ध धान स्टॉक का सत्यापन, और पुराने एवं नए बारदानों का भौतिक परीक्षण करने तथा निरीक्षण के बाद, अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा है। इसी प्रकार सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने-अपने क्षेत्रों के उपार्जन केंद्रों के समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उपार्जन केंद्र स्तरीय और जिला स्तरीय नोडल अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करें और धान खरीदी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो। साथ ही धान खरीदी के लिए स्थापित किए गए सभी 16 जांच चौकियों में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वे मौके पर मौजूद रहें।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के रायपुर में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर 15 नवंबर को राजधानी में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह होगा। इस समारोह का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई, बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन होगा।
अधिकारियों के मुताबिक जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केवल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि, जनजातीय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।
15 से 26 नवंबर तक विशेष ग्राम सभा
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का समान एवं उनके वंशजों को समानित किया जाएगा। पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा होगी। इस विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी।
छात्रावासों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली भी होगी। इसके अलावा 15 से 26 नवंबर तक जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी होगी।





.jpg)












.jpg)








.jpg)
.jpg)
