CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ : अब मछली मारते पकड़ाये, तो जाना पड़ेगा जेल, 10 हजार रुपया जुर्माना भी लगेगा, इस वजह से लगा बैन

छत्तीसगढ़ : अब मछली मारते पकड़ाये, तो जाना पड़ेगा जेल, 10 हजार रुपया जुर्माना भी लगेगा, इस वजह से लगा बैन

 कांकेर। बारिश में मछली मारने पर जिला प्रशासन ने बैन लगा दिया है। बरसात में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें संरक्षण देने हेतु जिले में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम-1972 के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को “बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है।

इस दौरान जिले के समस्त नदी-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के बड़े या छोटे तालाब, जलाशय में सभी प्रकार का मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र संशोधित अधिनियम के नियम-3 (5) के अन्तर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों एक साथ होने का प्रावधान है। उक्त नियम छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है, उसमें लागू नहीं होगा।

 बलौदाबाजार हिंसा पर गरमाई सियासत, उपमुख्यमंत्री साव के आरोप पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया का पलटवार, पढ़े पूरी खबर…

बलौदाबाजार हिंसा पर गरमाई सियासत, उपमुख्यमंत्री साव के आरोप पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया का पलटवार, पढ़े पूरी खबर…

 रायपुर: बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है. पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं उपमुख्यमंत्री अरूण साव के बयान पर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार घटनाक्रम पर कांग्रेस की संलिप्तता का जो आरोप लगाया है. भाजपा अपना दोष दूसरों पर थोपने का काम ना करे. आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है. सरकारी मशीनरी और सरकार पूरी तरीके से फेल है. प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है.

डहरिया ने आगे कहा कि धरना प्रदर्शन में बीजेपी के कई लोग शामिल थे. उनका नाम क्यों नहीं लिया जा रहा है. आरोपों को समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. कांग्रेस पार्टी सभी समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है. बीजेपी ने ध्यान ही नहीं दिया इसलिए ऐसा हुआ. भाजपा के जनप्रतिनिधि, सरकारी मशीनरी और इंटेलिजेंस कहां थे. सरकार के सभी मंत्री कहां थे, शर्म आनी चाहिए. औरंगजेब के समय में ऐसा नहीं हुआ लेकिन बीजेपी काल में ऐसा हो रहा है शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार कर धारा लगाई गई है उसकी जानकारी होनी चाहिए. समाज के लोगों को अगर गिरफ्तार करके रखा गया है तो यह अन्याय है. जांच के बाद गिरफ्तारी करें, फिर कार्रवाई करें. निर्दोष लोगों को अगर गिरफ्तार किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी.

जांच समिति निष्पक्षता से करेगी जांच – शिवकुमार डहरिया

बलौदाबाजार हिंसा पर कांग्रेस ने जांच समिति का गठन किया है. जांच दल को लेकर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्यों से चर्चा की गई है. घटनास्थल पर जाएंगे चर्चा करेंगे. मामले की निष्पक्षता के साथ जांच करेंगे. मामले की जांच कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

सरकार में अनुभवी लोगों को पूछा नहीं जा रहा – शिवकुमार डहरिया

मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा करेंगे, इस पर शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मंत्री समीक्षा लगातार कर रहे हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं आ रहा है. मुख्यमंत्री अगर समीक्षा करें रिजल्ट आए तो देखते हैं. बिना रिजल्ट के समीक्षा कर रहे हैं. अनुभवी लोगों को पूछा नहीं जा रहा है. अनुभवहीन लोग सरकार चला रहे हैं. अनुभवी नेताओं को दरकिनार किया गया है. सुधरने का समय दिया गया था, 6 महीने सरकार के हो चुके हैं. इतनी समझ आ जानी चाहिए कि सरकार कैसे चलाई जाती है.

भाजपा अपना आज ठीक करें, भविष्य की चिंता न करे- डहरिया

विजन 2047 को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि बीजेपी भविष्य बाद में तय करें पहले वर्तमान में रहकर बात करे, 2047 किसने देखा है. भाजपा अपना आज ठीक करें, भविष्य की चिंता न करे. तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री बन गए हैं. उम्मीद है अब हालत ठीक होगी, ऐसा उम्मीद करते हैं. समय आने दीजिए तब पता चलेगा क्या-क्या होता है.

बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्यों की नियुक्ति, आदेश जारी…

बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्यों की नियुक्ति, आदेश जारी…

 रायपुर। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया है। मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है।

सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष है। नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व मंडल सदस्यों की नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। बिना सदस्यों के माशिमं के कई निर्णय अटक रहे थे। मंडल सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो फरवरी से ही शुरू हो गई थी, किन्तु आचार संहिता की वजह से नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पाया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज 20 मंडल सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। सदस्यों में विधानसभा के प्रतिनिधित्व के रूप में पांच विधायक शामिल किए गए हैं। इनमें डोमन सिंह कोर्सेवाड़ा अहिवारा, मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण, सुशांत शुक्ला बेलतरा, रामकुमार टोप्पो सीतापुर और आशाराम नेताम कांकेर शामिल हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राचार्य वर्ग में प्रकाश यादव राजनांदगांव, प्रफुल्ल शर्मा जांजगीर चांपा और इंदु अग्रवाल कोरबा को सदस्य बनाया गया है।

प्रशिक्षण महाविद्यालयों से श्रद्धा मिश्रा अंबिकापुर को शामिल किया गया है। मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापक माशिमं के सदस्यों में मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापकों की भी नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राध्यापकों में संजय ठाकुर दंतेवाड़ा, ऋषि कश्यप बिलासपुर, जितेन्द्र कुमार सिंह कबीरधाम, ओंकार सिंह ठाकुर बलरामपुर, डॉ. हितेश कुमार दीवान रायपुर, श्रीमती दीक्षा गंगराड़े रायपुर शामिल हैं। इसी तरह तीन स्थानीय निकायों में संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में अनिल दास गुप्ता कबीरधाम, चंद्रकांत तिवारी पामगढ़, कीर्ति व्यास रायपुर के अलावा एल. डी. दुबे और सुनील पंडया को सदस्य बनाया गया है।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश, चलेंगी तेज हवाएं…

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश, चलेंगी तेज हवाएं…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कई हिस्सों का मौसम बदल गया है। तेज हवा और आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बालोद, बस्तर, दुर्ग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी में अलर्ट,दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर,कोंडागांव, महासमुंद शामिल है।

वहीं मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, नारायणपुर, रायपुर, सुकमा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच चुका है. अब कुछ दिनों में मानसून रायपुर पहुंच जाएगा. आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले साल छत्तीसगढ़ में मानसून देरी से पहुंचा था. 23 जून को मानसून एक्टिव हुआ था. इस वजह से बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हो सकता था. तो वहीं इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

माना जा रहा है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में मानसून रायपुर पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां बादल छाए रह सकते हैं. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मुख्यमंत्री साय आज से करेंगे विभागों की समीक्षा बैठक, विभागों के बड़े अधिकारी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय आज से करेंगे विभागों की समीक्षा बैठक, विभागों के बड़े अधिकारी होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रशासनिक काम-काज में कसावट लाने के लिए विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों का  दौर  आज से  शुरू हो रहा हैं। इन बैठकों में आम जनता से जुड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा की जाएग

बैठक में मुख्यमंत्री खरीफ फसलों की तैयारी, खाद-बीज के भण्डारण, वितरण, विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री  साय 14 जून को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर में पूर्वान्ह 11.30 बजे स्वास्थ्य सेवाएं तथा अपरान्ह 03 बजे चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की बैठक में आयुष्मान भारत सहित आम जनता को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित की समीक्षा होगी। समीक्षा बैठक में इसी क्रम में मुख्यमंत्री 15 जून को अपने निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11.30 बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा अपरान्ह 02 बजे गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा करेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।

रायपुर में आज शाम नहीं होगी पानी सप्लाई, कहीं आपका इलाका तो इनमें शामिल नहीं

रायपुर में आज शाम नहीं होगी पानी सप्लाई, कहीं आपका इलाका तो इनमें शामिल नहीं

 रायपुर । अवंति विहार नाला के पास राइजिंग मेन पाइप में लीकेज होने के कारण सुधार कार्य किया जा रहा है जिसके चलते आज   लोगों को शाम के समय पीने का पानी नहीं मिलेगा

निगम फिल्टर प्लांट के अधिकारी ने बताया कि, 50 एम.एल.डी. प्लांट से मोवा और सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन होने की वजह से मरम्मत के काम में वक्त लग सकता है। इसलिए 10 घंटे का शटडाउन किया जाएगा। मरम्मत की वजह से कल शाम को पानी सप्लाई नहीं होगी। 14 जून की सुबह पानी नियमित रूप से मिलेगी।

यहां रहेगी दिक्कत

ओवरहेड टैंक अमलीडीह, अवंति विहार, कृषक उपज मण्डी, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू, कचना, आमासिवनी और जोरा ओवर हेड से पेयजल सप्लाई वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इन टंकियों से आस-पास की बस्तियों के लाखों लोगों को पीने का पानी मिलता है, जो नहीं मिलेगा। इसके अलावा शहर में अन्य पानी टंकियों से जलप्रदाय जारी रहेगा।

 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनामी समाज के प्रमुखों ने की चर्चा, जानिए बलौदाबाजार की घटना को लेकर क्या कहा...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनामी समाज के प्रमुखों ने की चर्चा, जानिए बलौदाबाजार की घटना को लेकर क्या कहा...

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनामी समाज के प्रदेशभर से आए प्रतिनिधि मण्डल ने उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की और बलौदाबाजार जिले में हुई घटना के संबंध में शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की और एक बार फिर शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले की घटना के संबंध में सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा है कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश समाज में शांति और सद्भाव का रहा है। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो और शांति स्थापित करने की दिशा में साथ मिलकर आगे बढ़े। 

सतनामी समाज प्रमुखों ने कहा कि समाज के सभी लोग घटना से आहत हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की कार्रवाई की है, वे असामाजिक तत्व थे और हमारे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे। शांति और सौहार्द्र स्थापित करने के लिए हम सब दृढ़संकल्पित है। 

प्रतियोगी परीक्षाओं में 'प्रयास' के बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दें : रामविचार नेताम

प्रतियोगी परीक्षाओं में 'प्रयास' के बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दें : रामविचार नेताम

 रायपुर । आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के गरीब और कमजोर तबकों के बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रयास आवासीय विद्यालय को अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास विद्यालयों का प्रमुख उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की सफलता सुनिश्चित करना है। इसके लिए बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए।

मंत्री नेताम ने मंत्रालय महानदी भवन में प्रयास आवासीय विद्यालयों और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि इन विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार करने के साथ-साथ किचन, बेडरूम और बाथरूम को भी स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने अपूर्ण अधोसंरचना कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

प्रमुख निर्देश और सुझाव:
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि विषय विशेषज्ञ पर्याप्त संख्या में नहीं हैं, तो अतिथि शिक्षकों को नियमानुसार नियुक्त किया जाए।

नियमित निरीक्षण: प्रयास विद्यालयों का हर महीने निरीक्षण किया जाए। मुख्यालय स्तर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर चेकलिस्ट के अनुसार विद्यालय का निरीक्षण किया जाए।

स्वच्छता और सुविधाएं: सभी विद्यालयों में भोजन कक्ष, शौचालय, क्लासरूम, शयनकक्ष और परिसर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए।

सुरक्षा: विद्यालयों, विशेषकर कन्या विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो। होम गार्ड के जवानों के साथ-साथ मानक सुरक्षा एजेंसियों की सेवा ली जाए।

कैरियर काउंसलिंग और तीरंदाजी प्रशिक्षण: बच्चों के कैरियर काउंसलिंग पर बल दिया जाए। प्रदेश के पांच स्थानों पर तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया।

प्रयास विद्यालय की उपलब्धियां:
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में 14 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं। वर्ष 2024-25 से रायगढ़ जिले में भी एक प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। शिक्षण सत्र 2023-24 में प्रयास विद्यालयों का 10वीं बोर्ड का परिणाम 99.3 प्रतिशत और 12वीं बोर्ड का 97.22 प्रतिशत रहा। अब तक 116 विद्यार्थी आईआईटी व समकक्ष, 328 एनआईटी व समकक्ष, 940 इंजीनियरिंग कॉलेज और 52 विद्यार्थी एम.बी.बी.एस. के लिए चयनित हुए हैं।

बैठक में सचिव नरेन्द्र कुमार दुग्गा, संचालक टीआरआई पी.एस.एल्मा, वित्त नियंत्रक आनंद तिवारी, कार्यपालन अभियंता त्रिदीप चक्रवर्ती, अपर संचालक संजय गौड़, ए.आर.नवरंग, आर.एस.भोई, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

मंत्री नेताम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा और विकास के अवसर प्रदान करें।

विष्णु देव साय सरकार के छह माह : सुशासन के ट्रैक पर विकास ने फिर पकड़ी रफ्तार

विष्णु देव साय सरकार के छह माह : सुशासन के ट्रैक पर विकास ने फिर पकड़ी रफ्तार

किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए हुए हैं ऐतिहासिक फैसले

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के ट्रैक पर छत्तीसगढ़ ने फिर से विकास की रफ्तार पकड़ ली है। बीते छह माह पर नजर डाले तो साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत कम समय में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक विकसित-छत्तीसगढ़ का निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए सुशासन की स्थापना की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अलग सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। यह विभाग कल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए काम कर रहा है। सभी विभागों को सुशासन के लिए अधिक से अधिक आईटी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी और समीक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर 2023, सुशासन दिवस पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।

साय सरकार ने आवासहीन और जरूरतमंद 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, 13 लाख से अधिक किसानों को धान की बोनस राशि, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना में 70 लाख से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रूपए देने जैसे अनेक निर्णयों पर क्रियान्वयन किया है। राज्य के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद उन्मूलन के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियद नेल्लानार योजना शुरू की गई है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन योजना, उद्यम क्रांति योजना जैसी कई अभिनव योजनाओं की शुरूआत हुई है। लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) की सम्मान निधि फिर से शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जून से सभी विभागों में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए समीक्षा बैठक लेने का सिलसिला शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि जन कल्याणकारी कार्यक्रम का क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता रखें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि आम नागरिकों की दिक्कतें दूर करने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें। लोकसभा निर्वाचन के बाद अब शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार तेजी से काम कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना जैसी अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन पर तैयारी शुरू कर दी गई है। राजस्व प्रशासन को भी मजबूत किया जा रहा है। भूमि संबंधी विवादों और दिक्कतों को दूर करने के लिए भू-नक्शों की जियो रिफरेसिंग पर भी रणनीति तैयार कर ली गई है।

18 लाख आवास स्वीकृत-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने स्वीकृति दे दी। इसके लिए 12 हजार 168 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

13 लाख किसानों को धान का बोनस-

मोदी जी ने प्रदेश के किसानों को गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर राज्य के किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस अंतरित कर इस गारंटी को भी पूरा किया है।

3100 रूपए में धान की खरीदी-

साय सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा करते हुए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का तत्काल भुगतान किसानों को किया और फिर 12 जनवरी को 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की है। इस साल खरीफ सीजन में राज्य में 145 लाख मीटिरक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है।

70 लाख महिलाओं का वंदन -

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थिति में 10 मार्च 2024 को हुआ। इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। अब तक इस योजना की चार माह की राशि जारी की जा चुकी है। पिछली सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब फिर से उन्हें यह काम सौंप दिया है।

श्री रामलला दर्शन योजना-

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन हेतु निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। शासकीय व्यय में अब तक हजारों दर्शनार्थी श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या भेजे जा चुके हैं।  

तेन्दूपत्ता संग्रहण दर अब 5500 रूपए-

राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। चालू तेंदूपत्ता सीजन से ही 12 लाख 50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को योजना का लाभ मिल रहा है। संग्राहकों के लिए राज्य सरकार द्वारा चरण पादुका योजना भी शुरू की जाएगी, साथ ही उन्हें बोनस का लाभ भी दिया जाएगा।

भर्ती में युवाओं को पांच वर्ष की छूट-

युवाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए पुलिस विभाग सहित विभिन्न शासकीय भर्तियों में युवाओं को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में 05 वर्ष छूट का लाभ मिलेगा।

यूपीएससी की तर्ज पर होगी पीएससी-

यूपीएससी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए यूपीएससी के पूर्व चेयरमेन श्री प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन कर दिया गया है। पीएससी की घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

पांच शक्तिपीठों का होगा विकास-

राज्य की 5 शक्तिपीठों के विकास के लिए बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया गया है। शक्तिपीठों के विकास के लिए चारधाम की तर्ज पर 1000 किलोमीटर की परियोजना शुरू की जाएगी। ग्रामीण घरों को नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 4500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

युवाओं के लिए उद्यम क्रांति योजना-

राज्य में युवा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्यम क्रांति योजना शुरू करते हुए बजट प्रावधान भी कर दिया है। इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।  

अधोसंरचना और कनेक्टीविटी पर जोर-

राज्य में सड़क, रेल और हवाई यातायात की सुविधाओं के विस्तार का काम भी शुरू हो चुका है। बिलासपुर और जगदलपुर से नयी उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। जशपुर और बलरामपुर हवाई पट्टी के विस्तार के लिए बजट में प्रावधान कर दिया गया है। अंबिकापुर और जगदलपुर हवाई अड्डों में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

गरीबों के लिए मुफ्त राशन-

छत्तीसगढ़ सरकार ने 68 लाख गरीब परिवारों को 05 साल तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट में 34 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए भी बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया गया है।

राजिम कुम्भ कल्प की पुनः शुरूआत-

राज्य की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए राजिम मेले का आयोजन पुनः उसके व्यापक स्वरूप में राजिम कुंभ कल्प के रूप में शुरू कर दिया गया है। बस्तर में प्राचीन काल से चले आ रहे अनेक ऐतिहासिक मेलों को भी शासकीय संरक्षण और सहायता दी जा रही है।

रायपुर में आईटी हब बनाने का काम शुरू-

रायपुर को आईटी हब बनाने का काम शुरू हो गया है। हाल ही में 2 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू हुआ है, उन्हें फर्नीस्ड बिल्डअप एरिया भी उपलब्ध करा दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर को बेंगलुरू की तर्ज पर आईटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना-

राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। राज्य के दो बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर और छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर (सिम्स) में भवन के विस्तार और सुविधाओं के विकास का काम शुरू कर दिया गया है।

आईआईटी की तर्ज पर प्रौद्योगिकी संस्थान-

राज्य में उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने का निर्णय लिया है। आईआईटी की तर्ज पर राज्य के जशपुर, बस्तर, कबीरधाम, रायपुर और रायगढ़ में प्रौद्योगिकी संस्थानों का निर्माण किया जाएगा। राज्य में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन की स्थापना की जाएगी।

राज्य-राजधानी क्षेत्र का विकास (एससीआर)-

ऱाष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र विकास योजना की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के विकास के लिए विस्तृत योजना बनाने का प्रावधान किया गया है। इससे राज्य में शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर-

राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कोरबा-बिलासपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इन्वेस्ट इंडिया की तर्ज पर इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ आयोजित करने के लिए बजट में पांच करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। खनिजों के परिवहन में पारदर्शिता के लिए खनिज परिवहन हेतु ऑनलाइन ई-ट्रांजिट पास जारी करने की व्यवस्था पुनः प्रारंभ की गई है। इससे राज्य को मिलने वाले राजस्व में वृद्धि होगी।

आर्थिक सलाहकार परिषद -

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में आर्थिक विकास की गति को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ संस्थाओं से परामर्श करने तथा देश और दुनिया में चल रहे बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य की परिस्थिति के अनुरूप लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन करने का निर्णय लिया गया है।

 

 CRIME: खरोरा में 27 लाख की लूट...दिनदहाड़े वारदात से दहशत में लोग, पढ़िए खबर

CRIME: खरोरा में 27 लाख की लूट...दिनदहाड़े वारदात से दहशत में लोग, पढ़िए खबर

 रायपुर: राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में बड़ी लूट की घटना को शातिरों ने अंजाम दिया है। किसानों से धान खरीदी कर राइस मिलर्स को बेचने वाले कारोबारी विष्णु शर्मा से दिनदहाड़े लूट का शिकार हुआ है।दफ्तर पर घुसकर 27 लाख नगदी लूट कर लुटेरे फरार हो गए हैं। बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला खरोरा थाना इलाके का है।

राजधानी में जल्द दौड़ेगी 100 ई-बसें, पंडरी और आमानाका सिटी बस डिपो होंगे सेंटर पॉइंट...टेंडर हुआ जारी

राजधानी में जल्द दौड़ेगी 100 ई-बसें, पंडरी और आमानाका सिटी बस डिपो होंगे सेंटर पॉइंट...टेंडर हुआ जारी

 रायपुर : राजधानी की जनता को जल्द ही ई बसों से शहर में आने जाने की सुविधा मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत रायपुर को एक सौ नई बसें मिलेंगी। इन बसों के लगातार संचालन के लिए शहर के आमानाका और पंडरी में दो नए बस डिपो स्थापित किए गये है। इससे रायपुर शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट सुविधा और भी आसान होगी। कल देर शाम रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आमानाका में स्थापित होने वाले बस डिपो का निरीक्षण किया और वहाँ की जा रही तैयारियों- निर्माण कार्यों का जायज़ा भी लिया।

 
बता दें रायपुर शहर को केंद्र सरकार की ओर से एक सौ नई ई-बसें मिलने वाली हैं। ये सभी बसे  बैट्री से चलेंगी। डिपो स्थल पर ही इन बसों की बैट्री चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाने की तैयारी है। पंडरी और आमानाका में बनने वाले सिटी बस डिपो बसों के लिए सेंटर पॉइंट होंगे। इन दोनों डिपो से ही शहर के अलग अलग स्थानों के लिए सिटी बसें चलेंगी।
 
ई-बसनई बसें मिलने और 2 नए सिटी बस डिप्पो बनने से लोग आसानी से अलग अलग जगहों के लिए बस पकड़ सकेंगे। बाहर से आने वाले लोगों को भी रायपुर शहर में एक जगह से दूसरे जगह जाने में आसानी होगी। ये सभी बसें केंद्र सरकार की ओर से रायपुर सिटी को मिल रही हैं। नए डिपो बनाने। की तैयारी रायपुर नगर निगम ने शुरू कर दी है।
 
मीडिया से चर्चा कर महापौर एजाज़ ढेबर ने बताया कि इस नए बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया। जिसमें बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया और अन्य व्यवस्थाएं होंगी।
महतारी वंदन योजना के बाद बीजेपी इस राज्य में शुरू करेगी “सुभद्रा योजना” हर महिलाओं को मिलेंगे 50 हजार रूपए

महतारी वंदन योजना के बाद बीजेपी इस राज्य में शुरू करेगी “सुभद्रा योजना” हर महिलाओं को मिलेंगे 50 हजार रूपए

 रायपुर : महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरे प्रदेश में महतारी वंदन चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना को लॉन्च करने का वादा किया था, और अब चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद, बीजेपी अपने इस वादे को पूरा करने की तैयारी में है।

ओडिशा में बीजेपी की इस योजना की तुलना छत्तीसगढ़ में चल रही महतारी वंदन योजना से की जा रही है। छत्तीसगढ़ के राजनेताओं का कहना है कि जिस तरह से महतारी वंदन योजना ने प्रदेश में महिलाओं को लाभ पहुंचाया है, उसी तर्ज पर सुभद्रा योजना को लॉन्च करने की बात कही गई थी।

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार के मॉडल पर ओडिशा में बीजेपी की नई सरकार काम करने जा रही है. मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने यह जानकारी दी है. मोहन मांझी के शपथ ग्रहण में भुवनेश्वर जाते वक्त सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर एक बयान दिया. इस बयान के जरिए उन्होंने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है ठीक उसी तर्ज पर ओडिशा में बीजेपी की सरकार सुभद्रा योजना चलाएगी. सुभद्रा योजना की शर्ते और उसका प्रारूप महतारी वंदन योजना से अलग रहेगा.

ओडिशा बीजेपी ने सुभद्रा योजना को लेकर क्या घोषणा की थी: ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने जो घोषणा पत्र जारी किया था. उसके मुताबिक ओडिशा में सुभद्रा योजना को लॉन्च करने की बात कही गई थी. बीजेपी की सरकार आने पर ओडिशा में ‘सुभद्रा योजना’ शुरू किया जाएगा. इसके तहत हर महिला को 50,000 रुपये का नकद वाउचर दिया जाएगा. इस वाउचर की समय सीमा दो साल तक होगी. इसे दो साल के अंदर भुनाया जा सकेगा.

 
Breaking : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने दिया DA में बढ़ोतरी का तोहफा, इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Breaking : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने दिया DA में बढ़ोतरी का तोहफा, इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

 रायपुर : केंद्र में नई सरकार के कामकाज संभालने के 24 घंटों के अंदर कोल इंडिया Coal India के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के आदेश जारी हो गए। कोल इंडिया के महाप्रबंधक गौतम बेनर्जी के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक नॉन एक्जीक्यूटिव कैडर के कर्मचारी वर्ग के वीडीए (वेरिएबल डियरनेस एलाउंस) को बढ़ाकर 16.9 फीसदी कर दिया गया है। कोल इंडिया के इस आदेश से एसईसीएल SECL के अंतर्गत कार्यरत 35 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा।

इन कर्मियों की सैलरी में बढ़ोतरी – एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.सनीश चंद्रा के मुताबिक कोल इंडिया द्वारा जिन कर्मचारियों के वीडीए में बढ़ोतरी की गई है। उनमें सुपरवाइजर श्रेणी, क्लर्क, आपरेटर, माइनिंग सरदार और श्रमिक वर्ग शामिल है। उन्होंने बताया कि वीडीए में बढ़ोतरी का लाभ कोल इंडिया में कार्यरत 2 लाख कर्मियों को प्राप्त होगा। हरेक कर्मचारी की सैलरी में प्रति माह 2 से 3 हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी।

राजधानी में आज दोपहर इतने घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन नें लिया फैसला

राजधानी में आज दोपहर इतने घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन नें लिया फैसला

 रायपुर: राजधानी रायपुर में रहने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर सामने आ रही है. अगर राजधानी वासी आज 12 जून को अपनी गाडी में पेट्रोल डलवाने का सोच रहे हैं तो ये सूचना आपके लिए है. दरसला आज राजधानी रायपुर स्थित सभी पेट्रोल पंप दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बंद रहेंगे. रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन यह फैसला लिया है.

दरअसल, पेट्रोल पंप बंद कर पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोसिएशन के एक सदस्य को श्रद्धांजलि दी जाएगी. बताया जा रहा है कि उनके श्रद्धांजलि सभा के दौरान दोपहर एक बजे से 3 बजे तक बंद करने का फैसला लिया गया है. जिसके बाद पेट्रोल पंप तीन बजे के बाद फिर खुल जाएंगे.

बलौदाबाजार आगजनी मामले की जांच के लिए 22 सदस्यीय टीम गठित, इन अफसरों को मिला जिम्मा, देखें लिस्ट…

बलौदाबाजार आगजनी मामले की जांच के लिए 22 सदस्यीय टीम गठित, इन अफसरों को मिला जिम्मा, देखें लिस्ट…

 बलौदाबाजार। जिले में हिंसा के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने आगजनी मामले में जांच को 22 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें बलौदाबाजार जिले के विभिन्न थाना प्रभारी शामिल है।

देखें लिस्ट-

CG News

नक्सलियों को सामान सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त…

नक्सलियों को सामान सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त…

 सुकमा। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दोरनापाल से जगरगुण्डा की ओर नक्सलियों का सामान ले जाते एक संदिग्ध व्यक्ति को जवानों ने धरदबोचा है। मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, थाना प्रभारी दोरनापाल के टीम देवरपल्ली की ओर रवाना होकर देवरपल्ली जंगल के पास एमसीपी की कार्यवाही कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदिग्ध व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण कुमार कड़ती उर्फ जोगा 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोमेड़ थाना पामेड़ जिला बीजापुर बताया।

आरोपी के पास रखे प्लास्टिक बोरी को चेक करने पर 2 बंडल बिजली वायर, 5 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 5 मीटर कोर्डेक्स वायर, 20 नग जिलेटीन रॉड, पोलिबियान इंजेक्शन 10 नग, न्यूरोबियान इंजेक्शन 7 नग, कॉटन पट्टी 1 पैकेट, ग्लूकोज बॉटल 5 नग, ड्रीप 5 नग, सीरिंज 10 नग, सिटरीजिन टेबलेट 10 पत्ता, नक्सली साहित्य 4 नग व पर्चा पॉम्प्लेट, 1 नग लाल कपड़े में बना नक्सली बैनर बरामद किया गया

उक्त सामान रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत ना करने तथा कड़ाई से पूछने पर नक्सलियों के लिए कमीशन के आधार पर शहरी सप्लायर का काम करना बताया और प्रतिबंधित माओवादी संगठन के बड़े कमांडरों के बताए अनुसार दोरनापाल के मरघट के पास जंगल में एक निश्चित स्थान पर एक व्यक्ति आकर लिस्ट के अनुसार नक्सलियों का सामान देकर जाता है। उस व्यक्ति को सिर्फ चेहरे से पहचानना नाम-पता नहीं मालूम होना बताया गया।

सब इंस्पेक्टर, सूबेदार व प्लाटून कमांडर के फिजिकल टेस्ट के लिए सूची जारी, देखिये जारी हुई चयन सूची..एक क्लिक में..

सब इंस्पेक्टर, सूबेदार व प्लाटून कमांडर के फिजिकल टेस्ट के लिए सूची जारी, देखिये जारी हुई चयन सूची..एक क्लिक में..

 रायपुर :  सूबेदार, सब इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए 370 अभ्यर्थी को और योग्य पाया गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आये फैसले के आधार पर 370 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में व्यापम की तरफ से सभी 370 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है। दरअसल 20 मई 2024 को हाईकोर्ट ने दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला दिया था।

उल्लेखनीय है कि, एसआई- प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए प्रारंभिक एग्जाम लिया गया और मेरिट सूची जारी की गई थी। व्यापम ने मुख्य परीक्षा के पहले ही आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए कैटेगरी वाइज सूची जारी कर दी गई थी। जिसके कारण जनरल कैटेगरी के बहुत से उम्मीदवारों का नाम सूची में नहीं आ सका। अब अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है।

रिट याचिकाओं में याचिकाकर्ताओं ने सूबेदार, सब-डब्ल्यूईडी इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, सब-इंस्पेक्टर की नियुक्ति के लिए राज्य द्वारा शुरू की गई चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए राहत की मांग की थी। हस्तलेखन विशेषज्ञ, उप-निरीक्षक (प्रश्नांकित दस्तावेज़), सभी श्रेणियों में विज्ञापन दिया गया था। अवर निरीक्षक और सब-इंस्पेक्टर (रेडियो)। कुल 975 रिक्तियां।

कोर्ट द्वारा 23 अगस्त 2023 को पारित आदेश के परिपालन में राज्य द्वारा बंद लिफाफे में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। याचिकाओं के इस समूह में, अधिकांश याचिकाओं में प्रतिवादियों द्वारा उत्तर दाखिल किया जा चुका है। कुछ याचिकाओं में, उत्तर अभी भी प्रतीक्षित है।

CG-SI-370-New-Select-Condidate

याचिकाकर्ताओं की ओर से यह प्रस्तुत किया गया है कि चूंकि कुछ याचिकाओं में अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है, इसलिए याचिकाओं के त्वरित निपटान की कोई संभावना नहीं है।

राज्य की ओर से उपस्थित महाधिवक्ता संदीप दुबे और संबंधित उत्तरदाताओं की ओर से उपस्थित अन्य वकील याचिकाकर्ताओं की ओर से मांग की है कि जिन याचिकाओं में अभी तक उत्तर दाखिल नहीं किया गया है, उन्हें तीन सप्ताह के भीतर दाखिल किया जाएगा और फिर मामले की अंतिम सुनवाई हो सकती है।

BREAKING : राज्य शासन ने किया पुलिस अधीक्षकों का तबादला….आदेश जारी

BREAKING : राज्य शासन ने किया पुलिस अधीक्षकों का तबादला….आदेश जारी

 रायपुर – राज्य शासन द्वारा –  सदानन्द कुमार (भापुरो-2010) पुलिस अधीक्षक, बालौदाबाजार-भाटापारा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।

  1. श्री विजय अग्रवाल, (भापुसे-2012) पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर (सरगुजा) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ करता है।
  2. श्री योगेश पटेल, (भापुसे-2018) सेनानी, 4थीं वाहिनी छसबल, माना, रायपुर को को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर (सरगुजा) के पद पर पदस्थ करता है।
CG BIG BREAKING : आधी रात को हटाए गए बलौदा बाजार के कलेक्टर और एसपी...अब इन्हे मिली बड़ी जिम्मेदारी...देखें आदेश

CG BIG BREAKING : आधी रात को हटाए गए बलौदा बाजार के कलेक्टर और एसपी...अब इन्हे मिली बड़ी जिम्मेदारी...देखें आदेश

 रायपुर. बलौदाबाजार कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटा दिया गया है. आईएएस दीपक सोनी को बलौदाबाज़ार कलेक्टर बनाए गए हैं. वहीं आईपीएस विजय अग्रवाल को एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कुमार लाल चौहान को अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है. आईएएस दीपक सोनी रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, मनरेगा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है.

वहीं गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, बलौदाबाजार ज़िले के एसपी सदानंद कुमार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. अंबिकापुर एसपी आईपीएस विजय अग्रवाल को बलौदाबाजार जिले की कमान सौंपी गई है. योगेश पटेल को अंबिकापुर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति,इनके इनके नाम है शामिल..

कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति,इनके इनके नाम है शामिल..

 रायपुर : बाबा गुरु घासी दास के तपोभूमि गिरौदपुरीधाम, बलौदाबाजार के समीपस्थ ग्राम-महकोनी के जैतखाम में हुई तोड़फोड़ व अपमान के बाद हो रही अप्रिय घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के संयोजकत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है

इसमें पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार, विधायक संदीप साहू, विधायक जनकराम ध्रुव, पूर्व विधायक प‌द्मा मनहर, शैलेश नितिन त्रिवेदी, हितेन्द्र ठाकुर को शामिल किया गया है

जांच समिति के सदस्य प्रभावित स्थल का दौरा कर स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट और चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे.

 
 
 
सतनामी समाज के बाद अब पटेल समाज हुआ उग्र, एसपी कार्यालय का किया घेराव, जानिए क्या है मामला

सतनामी समाज के बाद अब पटेल समाज हुआ उग्र, एसपी कार्यालय का किया घेराव, जानिए क्या है मामला

महासमुंद। बलौदाबाजार जिले में सोमवार को सतनामी समाज के प्रदर्शन में हुए हिंसा के बाद आज महासमुंद जिले में भी पटेल समाज के लोग उग्र हो गए और एसपी कार्यालय का घेराव किया. पटेल समाज का आरोप है कि 4 महीने पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की है, जिसको लेकर समाज में आक्रोश है. इसको लेकर ही आज समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा है

जानकारी के अनुसार, महासमुंद के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नांदगांव में बीते 18 मार्च 2024 को एक युवक पूनम पटेल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 मार्च को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हत्या के मामले में पुलिस की इस कार्रवाई से मरार पटेल समाज के लोग असंतुष्ट थे. जिसके चलते आज 4 महीने बाद समाज के लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एसपी कार्यालय घेराव करने पहुंचे.

समाज का आरोप है कि पूनम पटेल की हत्या किसी एक व्यक्ति ने नहीं की है, बल्कि इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं. समाज के पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर पूनम पटेल की हत्या की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. पदाधिकारियों को एसपी ने हत्या की जांच पूरी पारदर्शिता से करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन को समाप्त किया.

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संभाला पदभार, प्रदेशवासियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संभाला पदभार, प्रदेशवासियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात

 लोरमी. बिलासपुर लोकसभा के सांसद तोखन साहू को पीएम मोदी मंत्रिमंडल में नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है. बता दें कि तोखन साहू पीएम मोदी सहित तमाम मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे. वहीं आज उन्होंने अपने विभाग में पदभार ग्रहण किया.

पदभार ग्रहण के दौरान तोखन साहू आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए. उन्होंने बैठक में कार्य योजनाओं की समीक्षा भी की.

बता दें कि बिलासपुर सांसद तोखन साहू के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से क्षेत्र सहित प्रदेश में खुशी की लहर है. साथ ही बिलासपुर से डोंगरगढ़ नई रेल परियोजना जल्द ही शुरू हो सकती है.

 
विधायक पद से इस्तीफा देंगे बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पहुंचते ही खुद कही ये बात

विधायक पद से इस्तीफा देंगे बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पहुंचते ही खुद कही ये बात

 रायपुर: Brijmohan Agarwal पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद आज नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। इसके अलावा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उनकी आरती उतारी।

बृजमोहन अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं रायपुर की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई देता हूं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री नहीं बनाए जाने पर कहा कि मैं शुरू से कहता रहा हूं कि पद और प्रतिष्ठा आने जाने वाली चीज है परंतु जो कार्यकर्ता और जनता का प्यार और आशीर्वाद है वह परमानेंट है। जिस दिन पार्टी का निर्देश होगा उस दिन विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को करीब 5 लाख वोट से हराया है और रायपुर लोकसभा में एक बार फिर कमल खिलाया है।

 
बलौदाबाजार हिंसा पर एक्शन में सरकार, अब तक 200 गिरफ्तार, कई नेताओं ने नाम भी आये सामने

बलौदाबाजार हिंसा पर एक्शन में सरकार, अब तक 200 गिरफ्तार, कई नेताओं ने नाम भी आये सामने

 बलौदाबाजार : जिला मुख्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले विभिन्न संगठनों के लगभग 200 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि, लगातार पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। नुकसान का आकलन पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है। दस्तावेजों के लिए लिस्टिंग की जा रही है। आरोपियों की पहचान सीसी टीवी वीडियो फुटेज के माध्यम से की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, सोमवार की दोपहर उग्र भीड़ ने शहर में जमकर उत्पात मचाया था। कलेक्ट्रेट कार्यालय को आग के हवाले करने के अलावा बड़ी संख्या में गाड़ियों को फूंक दिया गया। कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि, प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि, सिर्फ सभा करेंगे और सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। हमारे पास जो इनपुट था उसके हिसाब से हमने फोर्स तैनात की थी । कलेक्टर ने बताया कि, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं। शासकीय विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं।

कई जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यों के भी नाम
कलेक्टर केएल चौहान ने यह भी कहा कि, पंचायत विभाग के जनप्रतिनिधियों के भी नाम सामने आ रहे हैं। इनमें जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और कई गांवों के सरपंचों की भी गिरफ्तारियां होनी बाकी है। पुलिस की टीम लगातार इनकी तलाशी कर रही है। उन्होंने बताया कि, अधिकतर लोग गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए हैं। सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पुत्र का नाम भी सामने आ रहा है।

 
बालश्रम की रोकथाम हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बालश्रम की रोकथाम हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि बच्चे देश का सुनहरे भविष्य एवं समाज की अमूल्य निधि हैं, जिनका सरंक्षण और संवर्धन हम सबकी ज़िम्मेदारी है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर हम भविष्य की आशाओं और आकांक्षाओं का आधार बच्चों को बालश्रम के बंधनों से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्पित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों की उचित देखभाल, पोषण, सुरक्षा, खुशहाल जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आगे बढ़ने के अवसर पर बच्चों का भी समान अधिकार है। उन्होंनेे लोगों से अपील की है कि छोटे बच्चों को काम में न लगाएं, न ही किसी को लगाने दें। बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार, हिंसा या मजदूरी करते पाए जाने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना देकर बच्चों का भविष्य बचाने में सहयोग करें।