छत्तीसगढ़ : कांग्रेसियों ने भाजपा के स्थानीय नेता पर लगाया ये बड़ा आरोप...
बिलाईगढ़। धर्मांतरण के खिलाफ भाजपा जहां मोर्चा खोल सड़क पर उतर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहें है। वहीं बिलाईगढ़ विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा के स्थानीय पर धर्मान्तरण के स्टार प्रचारक का आरोप लगया है। वहीं उन्होंने कहा की पार्टी के शीर्ष नेता ने बिलाईगढ़ आकर उनसे मुलाकात भी की।
काँग्रेसियों ने आरोप लगाते भाजपा के नेता बलिराम सांडे को धर्म परिवर्तन के मुख्य स्टार प्रचारक बताया है। साथ ही साथ काँग्रेसियों ने सोशल मीडिया में भी आरोप वाईरल किए हैं। काँग्रेसियों ने आरोप में कहा है कि, भाजपा के नेता धर्मांतरण के स्टार प्रचारक से बिलाईगढ़ में मुलाकात कर रहे है। जबकि वही नेता दूसरी तरफ धर्मांतरण के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है। भाजपा नेता सबसे पहले अपने ही पार्टी के नेता के खिलाफ पहले कार्यवाही करें, धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन करने का दिखावा और ढोंग न करें।
बता दें कि बीते दिनों भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा बिलाईगढ़ के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलिराम सांडे से मुलाकात की थी। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदराम जांगड़े के नवनिर्मित मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।







.jpeg)












