BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के सामने कार्यकर्ताओ ने की धक्का-मुक्की, टीएस जिंदाबाद के लगे नारे...

छत्तीसगढ़: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के सामने कार्यकर्ताओ ने की धक्का-मुक्की, टीएस जिंदाबाद के लगे नारे...
Share

रायगढ़, समीपस्थ जिले जशपुर मे हो रहे काँग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा होने की खबर है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होते ही बवाल मच गया।
जानकारी के मूताबिक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने जैसे ही भाषण देना शुरू किया और भाषण में प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर बोलना शुरू किया तो किसी ने उनसे माइक छीन लिया और मंच से धक्का भी दे दे दिया। इतने में यहाँ हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दोनो खेमे में अभी भी हंगामा जारी है और खास बात यह कि सारा कुछ राष्ट्रीय महासचिव सप्तगिरि शंकर उल्का और जिले के दोरों विधायको के सामने हुआ।

बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव के जशपुर आते ही गुटबाजी शुरू हो गयी थी। टीएस समर्थक देर शाम से ही राष्ट्रीय महासचिव की मौजूदगी में टीएस सिंहदेव और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए थे। आज भी जब सम्मेलन की शुरुआत हुई तो टीएस सिंहदेव के समर्थक सामने आ गए और टीएस बाबा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने अपने भाषण में पार्टी की ओर से उनकी की गई उपेक्षा का जिक्र करना शुरू कर दिया और टीएस सिंहदेव के बारे में बोलने लगे तभी अचानक काँग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इफ्तिखार हसन उन्हें मंच पर ही समझाने पहुँच गए और इसी बीच दोनो के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गयी। लगभग 20 मिनट तक हंगामा होता रहा।
सिंघदेव के समर्थकों का तेवर देख शुरू से ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि समनेलन में हंगामा होगा और ठीक वैसा ही हुआ। सम्मेलन की शुरुआत जोरदार हंगामे से हुई।
 

 


Share

Leave a Reply