BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री बघेल ने साधा राज्य सरकार पर सीधा निशाना, एनआरसी और एनएए बिल देश की जनता को बांट रहा

  मुख्यमंत्री बघेल ने साधा राज्य सरकार पर सीधा निशाना, एनआरसी और एनएए बिल देश की जनता को बांट रहा
Share

पुनिया-बघेल ने दी चुनकर आए जनप्रतिनिधियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जनमत सम्मान समारोह में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर सीधा निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने सीधे कह दिया कि एनआरसी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बयान में विरोधाभास नजर आ रहा है। उन्होंने आम जनता को इससे सचेत रहने की अपील करते हुए यहां तक कह दिया कि नागरिकों से उनकी नागरिकता साबित किए जाने की बात कहना ही अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भाजपा लोगों को गुमराह और भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिकों का क्या जिनके माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं थे और न ही उनके पास जमीन था। ऐसे लोग अपने परिवार की जन्मतिथि अथवा निवास का प्रमाण पत्र कहां से और कैसे लाएंगे? यदि नहीं ला पाते तो क्या उन्हें इस देश का नागरिक नहीं माना जाएगा?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब वार्ड पार्षद का चुनाव नतीजा आया तो कांग्रेसजनों ने वार्डों में जश्र मनाया। महापौर के चुनाव नतीजे आए तो शहरों में जश्र मनाया गया और अब पूरा रिजल्ट आ गया है तो हम सब राजधानी में जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय निश्चित रूप से हमारी मेहनती कार्यकर्ताओं को जाता है। हमारे ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षें को जाता है। प्रदेश के पदाधिकारियों को जाता है, पीसीसी प्रमुख को जाता है। हमारे मंत्रिमंडल और विधायकों, पूर्व विधायकों को श्रेय जाता है। सबसे ज्यादा श्रेय प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया को जाता है,  जिनके मार्गदर्शन में यह चुनाव लड़ा गया और कांग्रेस पार्टी को शानदार और ऐतिहासिक जीत भी मिली। 

बड़ी जीत के साथ मिली है बड़ी जिम्मेदारी : 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बड़ी जीत मिली है तो अपेक्षा भी बड़ी है और जिम्मेदारी इससे भी बड़ी है। इस जिम्मेदारी का हम सब को एहसास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जीत की गूंज न केवल छत्तीसगढ़ में है बल्कि देश में भी है। हम शत-प्रतिशत जीते हैं यह रिकार्ड बना है। सीएम श्री बघेल ने विजयी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि मेरी अपील है कि आप सब अपने मतदाताओं के बीच ही रहें। उन्होनें वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव की बातों का स्मरण करते हुए कहा कि श्री सिंहदेव ने पहले ही कह दिया है कि अन्य चुनावों की अपेक्षा पार्षद पद का चुनाव सबसे ज्यादा कठिन होता है। आप इस कठिन चुनाव को जीत चुके हैं, इसके लिए बधाई। उन्होने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप अपने-अपने वार्डों में और क्षेत्रों में बच्चों के खेलकूद की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, पर्यावरण, वृक्षारोपण, जलस्त्रोतों का संरक्षण के मुद्दे पर गंभीर रहकर काम करें। उन्होंने कहा कि आज राजनीति काफी प्रतिस्पर्धी और कठिन हो गई है। आप यदि सक्रिय नहीं रहे तो जनता आपको भूल जाएगी। इसीलिए सक्रिय रहकर जनभावनाओं के अनुरूप निरंतर काम करते रहें। उन्होने कहा कि समय-सीमा का ध्यान रखकर काम करना सबसे ज्यादा अच्छा होता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप पार्टी के प्रतिबिंब हैं, जैसा आपका काम होगा, व्यवहार होगा, पार्टी की छवि भी वैसी ही बनती है। इसीलए आप सभी से यह अपील है कि जनता से सीधे मुलाकात करें और उनके काम समय सीमा में पूर्ण कराएं। आपकी सक्रियता से जहां जनता आपके प्रति आश्वस्त होगी तो वहीं आपकी सक्रियता से पार्टी का आधार और विश्वास गहरा होगा। 

शासन की योजनाओं का दिलाएं लाभ :
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आप शासन की योजनाओं का अध्यन करें और अपने-अपने क्षेत्रों में हितग्राहियों और मतदाताओं को इसका लाभ पहुंचाए। उन्होंने कहा कि आप जब हितग्राहियों को लाभान्वित करते हैं, गरीबों का आंसू पोंछते हैं तो सबसे ज्यादा संतुष्टि आपको स्वयं मिलती है। यह काम सतत करते रहना है, शासन की योजनाओं की जानकारी आपको होना चाहिए उसका लाभ जनता को मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित जनप्रतिनिधि ही पार्टी का आधार हैं। आपका आचरण ही पार्टी की छवि बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा निवेदन है कि सरकार की छवि भी आपके हाथ निर्भर है, आप ब्रांड एम्बेसडर हैं। 

केन्द्र सरकार पर साधा निशाना : 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनआरसी, एनएए का जिक्र  करते हुए कहा कि एक ओर छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को जोडऩे का काम कर रही है तो वहीं केन्द्र सरकार लोगों को तोडऩे का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि आज देश में क्या स्थिति है? उन्होंंने कहा कि मेरा इशारा है पिछले पांच साल का है। पिछला पांच साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का था जिन्होंने नोटबंदी और जीएसटी लागू किया अब का समय गृहमंत्री अमित शाह का है। जिन्होंने पिछले 7-8 माह में धारा 370, 35-ए लाया और अब एनआरसी लाया है। उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर पीएम श्री मोदी और श्री शाह के बयानों में विरोधाभास है। दोनों एक-दूसरे की बात को सही बताते हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर झूठ कौन बोल रहा है? उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसे निर्णय लेकर पहले श्री मोदी ने देशवासियों को परेशान किया और अब एनआरसी, एनएए के मुद्दे पर श्री शाह लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय पुलवामा की घटना हुई थी तब पूरा देश इसके विरोध में उठ खड़ा हुआ था। हमने तब भी सवाल किया था कि जिस सड़क पर परिंदा पर नहीं मार सकता था वहां साढ़े  तीन सौ किलो आरडीएक्स कैसे पहुंचा? सवाल यह भी किया था कि जब हमारे वीर जवान शहीद हुए तब भारत सरकार ने जांच क्यों नहीं कराई? उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी है, पर इसपर कोई चर्चा नहीं हो रही है। 

सबूत कहां से लाएं :
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 40 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करती है। इनमें से अधिकांश परिवार ऐसे भी होंगे जिनके माता-पिता या दादा-परदादा पढ़े-लिखे नहीं थे और उनके पास जमीन भी नहीं थी। ऐसे में आज की पीढ़ी अपने परिवार से संबंधित रिकार्ड कहां से लाएगी, और यदि रिकार्ड नहीं दिखाते तो उन्हें देश का नागरिक नहीं माना जाएगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि देश के नागरिकों को नागरिकता का प्रमाण पत्र देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जागरूक रहने और भाजपा के झूठे प्रपंचों से सावधान रहना होगा। 

अभूतपूर्व-ऐतिहासिक जीत की सभी को बधाई : पुनिया 
सभी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस जीत को मैं शानदार कहूं, अभूतपूर्व कहूं या ऐतिहासिक जीत कहूं। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस संगठन से जुड़े हैं हमें अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व हैं। जिनकी मेहनत से यह नतीजा सामने आया है। यह ऐतिहासिक भी है क्योंकि कांग्रेस को दस में से दस निकायों में शानदार जीत मिली है। उन्होंने कहा कि 38 नगर पालिका परिषद में 28 में जीत हुई। 103 नगर पंचायत में 60 में जीते हैं। 

Share

Leave a Reply