BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री बघेल ने प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र...

 मुख्यमंत्री बघेल ने प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र...
Share

रायपुर|  देश में प्याज  के बेतहाशा बढ़े दामों ने आम लोगों की आंखों में आंसू ला दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई स्थानों में प्याज 100 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य शहरों में प्याज की कीमत  60 से लेकर 75 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

रिटेल काउंटर खोलने का आग्रह-
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र  लिखा है। सीएम ने पीएम मोदी से प्याज की आपूर्ति के लिए बफर स्टाक रखने और फौरी राहत के लिए रिटेल काउंटर खोलने का आग्रह किया है। भूपेश बघेल ने जनता को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने प्रमुख नगरों में नैफेड के माध्यम से रिटेल काउंटर प्रारंभ करने, बफर स्टाक बनाने व प्याज उत्पादक किसानों को सब्सिडी देने सहित अनेक सुझाव दिए हैं।

 20 रुपए भाव था अप्रैल में-
पीएम मोदी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2019 में प्याज का रिटेल भाव 20 रुपए प्रति किलो था, जो बढ़कर वर्तमान में 75 रुपए प्रति किलो हो गया है। उन्होंने कहा कि खुले बाजार में प्याज के दाम की सतत् निगरानी तथा जमाखोरी को रोकने एवं आम लोगों को उचित मूल्य पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया गया है।

अधिकतम स्टॉक लिमिट निर्धारित-
सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को बताया कि छत्तीसगढ़ आवश्यक वस्तु व्यापारी (अनुज्ञापन तथा जमाखोरी पर निर्बंधन) आदेश-2019 के अंतर्गत प्याज के थोक व्यापारी हेतु 500 क्विंटल तथा कमीशन एजेंट हेतु 100 क्विंटल की अधिकतम स्टॉक लिमिट निर्धारित की गई है।

प्राइस मॉनीटरिंग सेल-
पीएम मोदी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में कार्यरत प्राइस मॉनीटरिंग सेल तथा राज्य मुख्यालय के प्राइस मॉनीटरिंग सेल के जरिए प्याज सहित 22 आवश्यक वस्तुओं के थोक एवं रिटेल बाजार भाव की सतत् निगरानी की जा रही है।

30 हजार टन प्याज प्रति माह-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बताया कि प्याज के थोक व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन के समन्वय से रायपुर शहर में 7 रिटेल काउंटर स्थापित कर 70 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज का विक्रय कराया जा रहा हैै। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्याज की कमी वाला राज्य है। छत्तीसगढ़ में प्याज की मासिक आवश्यकता 30 हजार टन है।
 

Share

Leave a Reply