मुख्यमंत्री बघेल का दूसरा दिल्ली दौरा तय, इन मुद्दों पर आलाकमान से करेंगे चर्चा
रायपुर: कांग्रेस की सरकार के मध्यप्रदेश, राजस्थान और पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी उथल-पुठोल शुरू हो गयी है। राज्य में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद के कयासों पर विराम लगाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार का शुक्रवार को दूसरा दिल्ली दौरा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री बघेल दौरे पर कांग्रेस आलाकमान से मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद एक बार फिर कयास के दौर शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है मंत्रिमंडल के गठन को लेकर आलाकमान से मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस बीच राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में 10 से ज्यादा कांग्रेस विधायकों की बैठक गुरुवार को हुई। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में विधायकगण बृहस्पत सिंह, चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, गुरुदयाल बंजारे, पुरुषोत्तम कंवर, कुंवर निषाद, चिंतामणि महाराज, भुनेश्वर बघेल, रश्मि सिंह समेत अन्य विधायक शामिल हुए । मीटिंग के बाद सभी विधायक सीएम हाउस के लिए रवाना हुए है ।







.jpeg)












