मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बॉलीवुड फिल्म “छपाक” देखने पहुंचे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राजधानी में ‘छपाक’ मूवी देखने श्याम टाकीज पहुंचे हैं। जेएनयू के आंदोलन में फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने के बाद से यह फ़िल्म ज्यादा चर्चा में आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने फ़िल्म छपाक को टैक्स फ्री किया है। भूपेश बघेल पूर्व में ही कह चुके थे कि वे यह मूवी जरूर देखेंगे।
आज अपरान्ह राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित श्याम टॉकीज में फिल्म "छपाक" देखने पहुंचा हूँ। pic.twitter.com/oc3WbBtDWN
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 11, 2020
मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कवासी लखमा,विधायक विकास उपाध्याय,कुलदीप जुनेजा अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा,रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य कांग्रेसी भी पहुंचे हैं।







.jpeg)












