युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चलाई गेंड़ी, जाने पूरी खबर
रायपुर । राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज 12 जनवरी से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेलअतिथियों के साथ मंच के नीचे उतरे और वहां गेड़ी नृत्य कर रहे कलाकारों के पास पहुंचे। उन्होंने कलाकारों से गेड़ी ली और स्वयं भी गेंड़ी पर चढ़े। युवाओं की तालियों से मैदान गूंज उठा। मुख्यमंत्री के साथ मोहन मरकाम भी गेंड़ी पर चढ़े। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उमेश पटेल भी उपस्थित थे।







.jpeg)












