मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,रमन सिंह की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है, जाने क्या है पूरा मामला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। सत्ता से हटने के बाद वे बौखला गए है और अपने बयान में खीज निकाल रहे है। मुख्यमंत्री बघेल ने रमन सिंह द्वारा नगरीय निकाय चुनाव की एक सभा में कांग्रेस सरकार पर लगाए गए उन सभी आरोपो पर तंस कसते हुए कहा कि रमन सिंह ने अपने 15 साल के कार्यकाल में सिर्फ अपने परिवार के अलावा कुछ और सोचा ही नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब उन्हें समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि सत्ता से हटने के बाद से रमन सिंह अपना आपा खो बैठे है और बौखलाहट में अपने भाषणों के जरिए खीज निकाल रहे है।
बघेल ने सरकार के एक साल के कार्यकाल पर भाजपा द्वारा प्रदेश में विकास कार्य रूक गया है के आरोप पर कहा कि भाजपा विकास-विकास इसलिए चिल्ला रही है, क्योंकि उनका खुद का विकास रूक गया है। भाजपा शासनकाल में 15 साल तक सिर्फ कमीशनखोरी का काम चला है, लेकिन पिछले एक साल से ये सब बंद हो गया है, जिसकी पीड़ा भाजपा नेताओं को हो रही है। बघेल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सरकार द्वारा आमंत्रण नहीं देने के प्रश्र पर कहा कि हम सभी को आमंत्रण दे रहे है और रेणुका सिंह को भी आमंत्रण देंगे। मुख्यमंत्री बघेल नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज तीन जिले जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव मेंं चुनावी सभा व रैली में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने जनता से अपील करेंगे। श्री बघेल राजनांदगांव में प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो भी करेंगे।







.jpeg)












