प्रदेश में लगातार आयकर विभाग के छापो के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा कक्ष में बुलाई आपात बैठक
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा कक्ष में आपात बैठक बुलाई है, गौरतलब है कि प्रदेश में कई जगहों पर केंद्रीय इनकम टैक्स विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है, जिसमें मुख्यमंत्री के अपर सचिव सौम्या चौरसिया के घर में भी आयकर विभाग ने आज छापा मारा है, वहीं कल महापौर एजाज ढेबर के ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी। बैठक में प्रमुख मंत्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी बैठक में शामिल हैं।

बैठक में चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी मौजूद है, बताया रहा है कि आयकर विभाग द्वारा प्रदेशभर में पड़े छापे के बाद की परिस्थितियों की समीक्षा इस बैठक में की जा रही है।







.jpeg)












