BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्योत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा: सूबेदार/एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती में इन अभ्यर्थियों को मिली छूट...

राज्योत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा: सूबेदार/एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती में इन अभ्यर्थियों को मिली छूट...
Share

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर सूबेदार/एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए अनूसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेते हुए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट प्रदान की गई है।

उपरोक्त के साथ ही सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ाई गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार/उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किये गए थे। उक्त विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी।

राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट दी गयी है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक अहर्ता में न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी. एवं न्यूनतम सीना माप अहर्ता में छूट देते हुए सीना बिना फुलाये 78 सेमी. एवं फुलाने पर 83 सेमी. किया गया है।शेष अहर्ताएं पूर्व में जारी विज्ञापन अनुसार होंगी। अब सभी वर्ग के उम्मीदवार 11 नवंबर (सायंकाल 05:30 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


Share

Leave a Reply