BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

किसानों और आम लोगों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात : बिजली और पानी के बिल किए माफ

 किसानों और आम लोगों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात : बिजली और पानी के बिल किए माफ
Share

चंडीगढ़. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पदभार संभालने के बाद किसानों और आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. चन्नी ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे.’ पंजाब के सीएम ने कहा, ‘पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है. हम केंद्र से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील करते हैं. अगर ये तीनों कानून वापस नहीं लिए गए तो किसानी खत्म हो जाएगी और पंजाब के हर परिवार पर फर्क पड़ेगा.’  उन्होंने इसके साथ ही कि किसानों पर अगर किसी तरह की आंच आई तो वह अपनी गर्दन पेश कर देंगे.

चंडीगढ़ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चन्नी भावुक हो गए. उन्होंने खुद के गरीब परिवार में पैदा होने का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया है.’ उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीम है. सीएम या एमएलए सुप्रीम नहीं है.’ उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस की विचारधारा पर चलेगी, जो सबको साथ लेकर चलने की है. उन्होंने कहा कि जाति या संप्रदाय के नाम पर कोई तोड़ नहीं सकता. उन्होंने कहा, ‘पंजाब की एकता, अखंडता और भाईचारा को कायम रखना है. हम सबको मिलकर रहना है. पंजाब को आगे बढ़ाना है.’

चन्नी ने यह भी कहा कि रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सभी मुद्दों का समाधान होगा. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की ओर से तय 18 सूत्री कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों का भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले दिनों में सभी मसलों का हल होगा. नवनियुक्त सीएम ने कहा, ‘मैं पंजाब के आम लोगों की आवाज बनूंगा. कैप्टन अमरिंदर सिंह पर चन्नी ने कहा ‘वह हमारे नेता हैं. उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के अधूरे काम हम पूरे करेंगे.’

AAP से मुद्दा छीनने की कोशिश!
चन्नी ने कहा, ‘राहुल गांधी एक क्रांतिकारी नेता हैं. मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस, कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के लोगों का शुक्रगुजार हूं.’ चन्नी ने कहा, ‘मैं खुद एक रिक्शा चालक रहा हूं… मैं किसी को भी कृषि क्षेत्र को चोट नहीं पहुंचाने दूंगा… मैं केंद्र से काले कानूनों को निरस्त करने की अपील करूंगा. मैं किसानों के संघर्ष का पूरा समर्थन करता हूं.’

गौरतलब है कि राज्य में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि अगर वह आगामी चुनावों के बाद सरकार में आई तो फ्री बिजली और पानी का इंतजाम करेगी. ऐसे में कांग्रेस सरकार की कोशिश है कि वह अपने विपक्षियों को जनता के बीच कोई खास मौका ना दे.

Share

Leave a Reply