BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री रेडियो वार्ता लोकवाणी के माध्यम से प्रदेशवासियों से हुए रू-ब-रू

मुख्यमंत्री रेडियो वार्ता लोकवाणी के माध्यम से प्रदेशवासियों से हुए रू-ब-रू
Share

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणीकी 5वीं कड़ी की शुरूआत जय जोहारके सहज अभिवादन के साथ की। उन्होंने लोकवाणी के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों, वनांचल तथा आदिवासी अंचलों की जनता से सीधे संवाद पर अपनी प्रसन्नता भी जाहिर की। श्री बघेल ने रेडियो वार्ता के दौरान अमर शहीद वीर नारायण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान दिवस 10 दिसम्बर को है। इसी प्रकार 18 दिसम्बर को गुरू बाबा घासीदास की जयंती और 25 दिसम्बर को प्रभु यीशु का जन्म दिवस क्रिसमस है। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह, गुरू बाबा घासीदास और प्रभु यीशु को नमन करते हुए उनसे प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना की।

श्री बघेल ने लोकवाणीमें आदिवासियों की गौरवशाली संस्कृति और परम्परा, वनोपज पर आधारित उनकी आजीविका, राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा आदि विषयों पर प्रदेशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए। श्री बघेल ने रेडियो वार्ता में श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

लोकवाणी कि मुख्य बाते :-

-आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा से है छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान
-वनोपजों के कारोबार से जुडे़ंगी 50 हजार महिलाएं
-अबूझमाड़ में पहुंचेगी विकास की रौशनी
-बस्तर की जीवनदायिनी इन्द्रावती को बचाने प्राधिकरण का गठन
-आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के बड़े फैसले
-जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया
-राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 27, 28 और 29 दिसंबर को
-लोककला परिषद की आदिवासी कला और संस्कृति के उत्थान में होगी अहम भूमिका
-नई औद्योगिक नीति गढ़बो नवा छत्तीसगढ़की मूल भावना पर आधारित
-बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर संभाग के लिए होगा कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड का गठन
-किसानों को धान की कीमत 2500 रूपए प्रति क्विंटल मिलेगी

 


Share

Leave a Reply