BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री ने नए साल के पहले ही दिन श्रमिकों के लिए की बड़ी घोषणा, जाने क्या कहा सीएम ने

मुख्यमंत्री ने नए साल के पहले ही दिन श्रमिकों के लिए की बड़ी घोषणा, जाने क्या कहा सीएम ने
Share

श्रमवीरों के लिए शुरू होगी मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना

काम के दौरान श्रमिक की मृत्यु पर एक लाख और दिव्यांगता पर 50 हजार रूपए की सहायता
निर्माण और असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिक होंगे लाभान्वित 
रायपुर ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नए वर्ष 2020 की शुरूआत की। मुख्यमंत्री इसके बाद कोतवाली के पास चावड़ी में मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों को मिठाईयां खिलाकर और कम्बल भेंट कर उनके साथ नववर्ष की खुशियां बांटी। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नववर्ष के मौके पर प्रदेश के श्रमवीरों के लिए एक नई योजना प्रारंभ करने की घोषणा भी की। इसमें पंजीकृत मजदूर के काम के दौरान मृृत्यु पर एक लाख रूपए तथा दिव्यांगता पर 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाएगी। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रभावशील होगी। इस अवसर पर विधायक श्री मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, श्रमायुक्त श्री सुबोध सिंह उपस्थित थे। 
      श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा निर्माण श्रमिक मृृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना और छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल में पंजीकृृत असंगठित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार मृृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना संचालित की जाएगी। इन योजनाओं में 18 से 60 आयु वर्ग के निर्माण एवं असंगठित श्रमिक लाभान्वित होंगे। मादक द्रव्य पदार्थो के सेवन, एक-दूसरे को मारपीट और आत्महत्या में हुई मृृत्यु में यह सहायता नही मिलेगी। निर्माण श्रमिकों से संबंधित राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा दी जाएगी तथा असंगठित श्रमिकों से संबंधित राशि असंगठित कर्मकार मण्डल को राज्य बजट से प्राप्त प्रदान की जाएगी।
 

Share

Leave a Reply