BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री श्री बघेल 23 नवम्बर को जगदलपुर और बीजापुर के दौरे पर रहेंगे जिले को देंगे कई सौगात

मुख्यमंत्री श्री बघेल 23 नवम्बर को जगदलपुर और बीजापुर  के दौरे पर रहेंगे जिले को देंगे कई सौगात
Share

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 23 नवम्बर को बीजापुर और बस्तर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे इस दौरान जगदलपुर के महारानी अस्पताल में नवीनीकृत आपातकालीन आई.सी.यू. तथा ओ.पी.डी. का लोकार्पण करेंगे और बीजापुर के जिले वासियों को 291 करोड़ रूपए के विकास तथा निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 23 नवम्बर को पूर्वान्ह 11.15 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12.25 बजे बीजापुर के पुलिस लाईन हेलीपेड पहुचेंगे। वे 12.30 से 12.45 बजे तक जिला चिकित्सालय बीजापुर में सी.टी. स्केन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात बीजापुर के मिनी स्टेडियम में दोपहर 12.50 से 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में 291 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण करेंगे। 

श्री बघेल दोपहर 2.05 बजे बीजापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.45 बजे एयर स्ट्रीप जगदलपुर पहुचेंगे। वे यहां 2.55 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महारानी अस्पताल के नवीनीकृत आपातकालीन आई.सी.यू. तथा ओ.पी.डी. कक्ष का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात 3.40 बजे जगदलपुर एयर स्ट्रीप से स्टेट प्लेन द्वारा प्रस्थान करेंगे।  


Share

Leave a Reply