मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट का विस्तार, 11 मंत्रियों की टीम ने ली शपथ, जानें नाम
देहरादून: आज उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. 11 मंत्रियों ने ने आज शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली. आज सुबह ही बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है. बीजेपी ने बंशीधर भगत को हटाकर मदन कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. बीजेपी ने इस बार चुनावी साल को देखते हुए पूरे 11 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है. सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ली. कुल 8 कैबिनेट और 3 राज्यमंत्री ने शपथ ली है.
इन नेताओं को मिली मिली मंत्रिमंडल में जगह
सतपाल महाराज
बंशीधर भगत
हरक सिंह रावत
बिशन सिंह चुफाल
यशपाल आर्या
अरविंद पांडेय
सुबोध उनियाल
गणेश जोशी
इन्होंने (राज्यमंत्री) स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ
धन सिंह रावत
रेखा आर्या
स्वामी यतीश्वरानंद







.jpeg)












