कोरबा महापौर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, जाने पूरी खबर
कोरबा | नगर निगम में कांग्रेस ने महापौर व सभापति पद पर जीत हासिल करने के बाद अब सत्ता संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले नवनिर्वाचित महापौर राजकिशोर प्रसाद तथा सभापति श्यामसुंदर सोनी शपथ ग्रहण करेंगे। 14 जनवरी को टीपी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डां.चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत के शामिल होने का प्रोटोकाल भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को सुबह 11.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे कोरबा पहुंचेंगे। दोपहर 12 से 12.55 बजे तक आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। तदुपरांत एक बजे कोरबा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह सामूहिक रूप से आयोजित किया जाएगा और जिले के नगर पंचायत पाली व छुरी तथा नगर पालिका कटघोरा व दीपका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी शामिल होंगे।







.jpeg)












