मुख्यमंत्री दिवंगत पत्रकारों के जीवन से जुडी इस पुस्तक का 20 को करेंगे विमोचन ...
भोपाल : मप्र में कोरोना के दौरान लगभग 100 से अधिक पत्रकार दिवंगत हो गए । सभी दिवंगत पत्रकारों के जीवन और उनके योगदान पर आधारित एक पुस्तक " बिछड़े कई बारी-बारी " लिखी गई है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 दिसम्बर कि दोपहर 12 बजे मप्र विधानसभा के मानसरोवर सभागृह में इसका विमोचन करेंगे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पीकर गिरीश गौतम करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार रवीन्द्र जैन ने बताया कि पुस्तक का संपादन प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली ने किया है।
इस पुस्तक में प्रदेशभर के दिवंगत पत्रकारों का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान और उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी देने की कोशिश की गई है। कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकारों को यह पुस्तक सच्ची श्रद्धांजलि भी है। कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है।







.jpeg)












