BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री का बड़ा एलान: 500 स्क्वायर फीट वाले घरों पर नहीं लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स

मुख्यमंत्री का बड़ा एलान: 500 स्क्वायर फीट वाले घरों पर नहीं लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स
Share

मुंबई में बीएमसी चुनाव के मद्देनजर मुंबई वासियों को महाराष्ट्र सरकार ने नए साल के मौके पर एक बड़ा तोहफा दिया है. मुंबई में 500 स्क्वायर फीट वाले घरों का अब प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लगेगा. शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने नए साल के मौके पर यह एलान किया.

Read Also:- कोरोना अपडेट 1 जनवरी : साल के पहले दिन प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 250 से अधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े
राजनीति के जानकारों की मानें तो महाराष्ट्र सरकार की तरफ से लिया गया यह फैसला मुंबई में होने वाले बीएमसी चुनाव को देखते हुए लिया गया है और इससे चुनाव के वक्त शिवसेना को भारी फायदा भी मिल सकता है.
साल 2017 में जब बीएमसी के चुनाव हुए थे तो शिवसेना ने लोगों से यह वादा किया था कि अगर फिर से वह चुनाव जीते तो 500 स्क्वायर फुट वाले घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाएगा. उसके बाद से ये सवाल उठाए जा रहे थे कि शिवसेना ने अपना वादा पूरा नहीं किया है, लेकिन आज जब इसका एलान किया गया तो शिवसेना की तरफ से कहा गया कि शिवसेना जो वादा करती है, वह पूरा करती है.
फिलहाल 500 स्क्वायर फीट वाले घरों का अगर प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाता है तो इससे मुंबई के करीब 16 लाख परिवारों को फायदा होगा. शायद यही वजह है कि शिवसेना ने साल 2017 में जो वादा किया था अब फिर उसे ठीक चुनाव के पहले पूरा करने की बात कर रही है ताकि बीएमसी चुनाव के वक्त शिवसेना को इसका फिर फायदा मिल सके.
लेकिन सवाल यह है कि मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी और कांग्रेस भी शामिल हैं तो क्या इसका फायदा बीएमसी चुनाव में इन दोनों पार्टियों को भी होगा यह सोचने वाली बात है.

 


Share

Leave a Reply