मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार, सीने में दर्द के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस)अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जांच के बाद पता चला है कि उनके हृदय की एक धमनी में 90 फीसदी रुकावट थी। अस्पताल के अनुसार फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से गहलोत के स्वास्थ्य के संबंध में बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री गहलोत की मुख्य धमनियों में से एक (लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग आर्टरी या लैड) में 90 फीसदी रुकावट पाई गई थी। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग की गई है। यह प्रक्रिया कठिन थी लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
इससे पहले गहलोत ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि सीने में तेज दर्द के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, `कल से पोस्ट कोविड इफेक्ट की वजह से मेरी तबीयत खराब है। सीने में तेज दर्द हो रहा है। एसएमएस अस्पताल में सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मेरा इलाज एसएमएस हॉस्पिटल में हो रहा है। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ है। अशोक गहलोत इस वक्त अस्पताल में हैं। सवाई मान सिंह अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तम स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।







.jpeg)












