मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में बच्चे ने खाली कर दिया पिता का बैंक खाता : 39 लाख की चपत
नई दिल्ली : मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में एक बच्चे ने अपने पिता के खाते से 39 लाख रुपये खर्च कर डाले। बैंक से इतनी बड़ी रकम गायब होने पर पिता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कि जाँच में जुटी है ।
बता दे कि पीडि़त पिता रिटायर्ड सैनिक हैं। घटना आगरा का है, जहां एक बच्चे ने अपने पिता के फोन में बीजीएमआई गेम खेलते खेलते अपने पिता के 39 लाख रुपये खर्च कर डाले। उन्होंने इस घटना क्रम के बारे में आगरा पुलिस से शिकायत की। उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनके खाते में 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उन्हें नहीं पता कि बैंक खाते से इतनी बड़ी रकम कैसे गायब हुई। जब बैंक से इस बारे में पूछा गया तो पता लगा कि सबसे पहला अमाउंट पेटीएम के जरिए ट्रांसफर किया गया, जो सिंगापुर के एक खाते में पहुंचा है। आगरा पुलिस ने जांच की तो बीजीएमआई की डिवेलपर कंपनी क्रॉफ्टन का नाम सामने आया है। सेवानिवृत्त फौजी की तहरीर पर क्रॉफ्टन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।







.jpeg)












