लॉकडाउन के बिच हुए बाल विवाह का पर्दाफास: दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दुल्हन सहित कई लोग क्वारंटाइन
जयपुर। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच एक खबर सामने आ रही है जहां चोरी छिपे बाल विवाह कराया गया है। आपको बता दे की वहीं इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दूल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन की टीम ने पूरे गांव को सील कर दिया है।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला अलवर के किशनगढ़ का है। जानकारी के अनुसार युवक की 4मई को गुपचुप शादी हुई थी 19 साल का दूल्हा 11 मई को कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया। वहीं उसके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बाल विवाह का पर्दाफाश हुआ है। संक्रमण की सूचना मिलने पर SDM मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर दूल्हा और दुल्हन सहित 18 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। प्रशासन ने किशनगढ़ को सील कर दिया। वहीं शादी में शामिल लोगों के सैंपल लिए गए।







.jpeg)












