घर से लापता बालक की हुई मौत, कुएं में मिला कंकाल, जाचं में जुटी पुलिस...
महोबा : जिले के कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मकरबई गांव में 8 दिसंबर से लापता कक्षा आठवीं के छात्र का का शव कंकाल कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही 3 व्यक्तियों पर अपहरण कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं उक्त मामले में पुलिस पर तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कुएं से बाहर निकाला है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव का है। जहां रहने वाले प्रताप अहिरवार का 15 वर्षीय पुत्र नीरज कक्षा आठवीं का छात्र था। वह 8 दिसंबर को अचानक घर से लापता हो गया। परिवार के लोग छात्र की हर जगह तलाश की। साथ ही कबरई पुलिस को तीन लोगों पर अपहरण करने की शंका जाहिर करते हुए नामजद तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। न ही कोई कार्रवाई की। आरोप है कि न ही लापता छात्र की तलाश की।
नीरज का कंकाल एक कुएं में पड़ा मिला और पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोग भी पहुंचे। मृतक के पिता, दादा और दादी ने कंकाल से लिपटे कपड़ों और चप्पल से मृतक नीरज की शिनाख्त कर ली। मासूम की दर्दनाक मौत और निर्मम हत्या से परिवार सदमे में है। परिवार ने गांव के ही 3 व्यक्तियों पर अपहरण कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस घटना से बाद से मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।







.jpeg)












