BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फैक्ट्री में क्लोरिन गैस हुआ लीक, 100 से अधिक श्रमिक अस्पताल में भर्ती, जाने कहा की है ये घटना

फैक्ट्री में क्लोरिन गैस हुआ लीक, 100 से अधिक श्रमिक अस्पताल में भर्ती, जाने कहा की है ये घटना
Share

ओडिशा के बालासोर के खंटापारा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में क्लोरिन गैस के लीक होने के कारण 100 से अधिक श्रमिकों को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झींगा मछली प्रोसेसिंग फैक्ट्री में कल रात गैस लीक से प्रभावित सभी श्रमिकों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि अस्प्ताल में भर्ती सभी श्रमिकों की हालत स्थितर है। प्रशासन ने घटना की जांच का आदेश दिया है। घटना के बाद फैक्ट्री को सील कर लिया गया है और इसके कम से कम तीन अधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी घटना के कारण का पता लगाया जाना बाकि है। प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि गैस के क्षमता से अधिक मात्रा में भरे जाने की वज से गैस लीक हुआ।

सूत्रों के अनुसार गैस लीक होने के बाद कुछ श्रमिकों ने सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत की और इसके तुरंत बाद अन्य श्रमिकों ने भी इसी तरह की शिकायत की। इसके बाद उन्हें खंटपारा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेड और डॉक्टरों की संख्या इस स्थिति को संभालने के लिए प्रयाप्त नहीं थी। जब इन श्रमिकों को जिला मुख्यालय अस्पताल स्थानांतरित किया गया तब करीब 15 श्रमिकों की हालत गंभीर थी। जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए एक वैज्ञानिक दल आ रहा है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। एक मामला दर्ज कर लिया गया है और फैक्ट्री के सात अधिकारी को हिरासत में लिया गया है।

Share

Leave a Reply