BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्मियों खाएंगे ये फल-सब्जियां तो कभी नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल लेवल, जानिए कोलेस्ट्रॉल वाली डाइट

गर्मियों खाएंगे ये फल-सब्जियां तो कभी नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल लेवल, जानिए कोलेस्ट्रॉल वाली डाइट
Share

कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली सब्जियां और फल

देखा जाए तो गर्मी का मौसम ताजे और रसीले फलों और सब्जियों का मौसम है। स्वादिष्ट आम से लेकर ताजगी देने वाले तरबूज तक में सूरज की गर्मी से राहत देने की क्षमता होती है। हालांकि इस मौसम में अपनी हेल्थ का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है, फिर चाहे हम कितने भी स्वादिष्ट पदार्थों का सेवन ना कर लें। फैट जैसा पदार्थ कोलेस्ट्रॉल शरीर में पाया जाता है। जो दो तरह के होते हैं। एलडीएल और एचडीएल। जबकि हमारे सिस्टम के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। काफी ज्यादा खराब कोलेस्ट्रॉल या एलडीएल किडनी की समस्याओं का कारण बन सकता है। डीप फ्राई खाना, डेयरी प्रोडक्ट, रेड मीट, बेकरी उत्पाद, प्रोसेस्ड मीट, सलामी, सॉसेज, कोरिजो, मांस के फैटी कट्स होती है और शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल या बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यहां कुछ गर्मियों के खाद्य पदार्थ हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

भिंडी

गर्मियों के मौसम के लिए भिंडी खाना काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। यह ना केवल पकाने में आसान होती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। विटामिन के, सी और ए के साथ-साथ मैग्नीशियम, फोलेट और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी को पचाना भी काफी आसान है और कोलेस्ट्रॉल से निपटने में मदद करती है।

करेला

गर्मी कई तरह की सब्जियों का मौसम है। जिसमें से एक परवल भी है। जिसे सभी खाना पसंद करते हैं। यह सब्जी ना केवल गर्मियों को मुख्य भोजन है, बल्कि यह हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद करती है। विटामिन सी, बी1, बी2 और ए जैसे पोषक तत्वों से भरपूर परवल गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

ककड़ी और खीरा

ककड़ी गर्म महीनों के लिए सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको गर्मी में ठंडा रखने के लिए काफी अच्छा है। इसमें फाइटोस्टेराल होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इसमें पेक्टिन भी होता है। जो एक घुलनशील फाइबर होता है। जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

तरबूज

गर्मी, धूप वाले दिन के बाद एक ग्लास तरबूज का जूस पीना किसे पसंद नहीं होगा। तरबूज में एक काफी ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। इसमें मौजूद लाइकोपीन की मौजूदगी में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। 


Share

Leave a Reply