एक ही रात में चोरो ने पांच दुकानों का ताला तोड़ा, नगदी व सामान पार, जाने कहा की है ये घटना
महासमुंद | सरायपाली थाना क्षेत्र के सागरपाली में अज्ञात चोरों ने सोमवार-मंगलवार रात 5 दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी की। मिली जानकारी के मुताबिक सागरपाली के साईं फैंसी स्टोर्स के संचालक ग्राम रोहिना निवासी टीकम बेहेरा पिता दुखु बेहेरा (53) सोमवार रात सवा 8 बजे दुकान बढ़ाकर चले गए थे। 31 दिसंबर की सुबह उन्हें पता चला कि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया है। जब वह दुकान आए तो देखा कि गल्ले में रखे नगदी 1500 रुपए सहित शो-केस से परफ्यूम, चूड़ी, पर्स, बेल्ट, मंगलसूत्र एवं तेल आदि सामान नहीं था। वहीं अज्ञात चोरों ने कृष्णा मोबाइल के संचालक कृष्णचंद्र प्रधान पिता हरीश प्रधान के दुकान से मोबाइल फोन रीयल मी, सैमसंग, जियोनी, जियो फोन के अलावा हेड फोन व नगद 10 हजार रुपए चोरी हो गए हैं। वहीं दिनेश ज्वेलर्स के संचालक में सभी अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और पहले कैमरा को क्षतिग्रस्त किया और उसके बाद चोरी की। चोरों ने यहां से 1200 रुपए नकद एवं 1000 रुपए की बेन्टैक्स ज्वेलरी चुरा ली। लक्ष्मी फैंसी, साईं बूट हॉउस में भी चोरों ने चोरी की।







.jpeg)












