चोरो ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर पार किए सोने-चांदी के जेवर व नकदी, जाने कहा का है यह मामला...
बिलासपुर| मुंगेली जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है जहां पर चोरो ने चोरी करने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर फरार हो गए| बताया जा रहा है की चोरी के लिए मकान में घुसे चोर कीमती सामान समेट रहे थे कि बुजुर्ग महिला नींद खुल गई। इस पर चोरों ने उसके सिर पर हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाखों के जेवर व नगद लेकर फरार हो गए। मामले में लालपुर पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।
ये है पूरा मामला-
घटना मुंगेली जिले की लोरमी तहसील अंतर्गत लालपुर थाना के ग्राम मनोहरपुर की है। मनोहरपुर में बुजुर्ग दंपती राम मनोहर महोबिया और उसकी पत्नी उमा महोबिया रहती थे। राम मनोहर आसपास के गांव के लोगों के सोने-चांदी के जेवर को गिरवी रखता है। सोमवार की रात मनोहर और उसकी पत्नी उमा खाना खाकर आजू-बाजू के कमरे में सो गए। रात में उमा के कमरे में चोर घुस गए लॉकर से नकद के साथ सोने-चांदी चोरी करने लगे। इसी दौरान आहट सुनकर उमा की नींद खुल गई। चोरों को देखकर वह मदद की पुकार लगाने लगी। तभी चोरों ने किसी हथियार से उमा के सिर पर प्राण घातक हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर गई। इसके बाद चोर सोने-चांदी के जेवर व नकद लेकर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पति राम मनोहर को सुबह लगी। खबर मिलते ही वहां मोहल्लेवालों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना लालपुर पुलिस को दी गई। चोरी व हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच गई। राम मनोहर ने पुलिस को बताया कि घर से लाखों रुपये जेवर गायब हैं। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजकर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।







.jpeg)












