BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यहाँ नहीं मनाया जाता क्रिसमस का त्यौहार,जानें क्या है वजह ?

यहाँ नहीं मनाया जाता क्रिसमस का त्यौहार,जानें क्या है वजह ?
Share

 Merry Christmas: आज 25 दिसंबर है और आप जानते है की आज के दिन क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है यह पर्व प्रभु यीशु के जन्मदिन पर मनाया जाता है. क्रिश्चन के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी इस फेस्टिवल में पार्टिसिपेट करते हैं. इस दिन एक-दूसरे के लिए तोहफे दिए जाते हैं और बच्चों के लिए तो ये दिन बेहद खास होता है, क्योंकि उनको अपने सांता से गिफ्ट मिलने का इंतजार रहता है. फिलहाल जान लेते हैं कि किन देशों में क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं किया जाता है.

Merry Christmas: ईरान
क्रिसमस न मनाने वाले देशों की बात करें तो इसमें इस्लामिक कंट्री ईरान भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, यहां क्रिसमस डे सेलिब्रेट करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

Merry Christmas: भूटान
भारत के पड़ोसी देश भूटान में भी क्रिसमस डे को ज्यादा प्राथमिकता नहीं दी जाती है और ये फेस्टिवल यहां के कैलेंडर का हिस्सा भी नहीं है. यहां की 75 प्रतिशत आबादी बौद्ध धर्म को मानती है और अनुमान के मुताबिक भूटान में सिर्फ 1 प्रतिशत आबादी क्रिश्चन धर्म की है.

Merry Christmas: सोमालिया
क्रिसमस के जश्न पर सोमालिया में भी पाबंदी लगाई गई है. जानकारी के मुताबिक, ये फैसला धार्मिक भावनाओं को लेकर लिया गया है. हालांकि पर्यटक अपने घरों के अंदर जश्न मना सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने पर रोक है.

Merry Christmas: पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान में भी क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं किया जाता है, हालांकि यहां पर इस दिन लोगों की छुट्टी होती है, क्योंकि 25 दिसंबर को पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की जयंती होती है.

Merry Christmas: अफगानिस्तान
जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में क्रिसमस का फेस्टिवल कई सालों से सेलिब्रेट नहीं किया जाता है. यहां पर लोग धार्मिक भावनाओं के कारण ईसाई धर्म के फेस्टिवल क्रिसमस को सेलिब्रेट नहीं करते हैं.


Share

Leave a Reply