एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 18 हजार पार किया ,लगातार बढ़ रही है ऐसी घटनाये
रायपुर| एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर 18 हजार रुपये खाते से निकाल लेने की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मारूति इनक्लेव कालोनी टाटीबंध निवासी सुनीत बाजपेयी 41 वर्ष पिता एनके बाजपेयी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 23 अक्टूबर को रविशंकर विवि परिसर एसबीआई बैंक शाखा के एटीएम मशीन लालपुर फल मार्केट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी के एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी 66 डी, 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












