BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 पर छाए संकट के बादल, जाने क्या है मामला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 पर छाए संकट के बादल, जाने क्या है मामला
Share

भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। शुक्रवार को रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच पर संकट के बादल छा गए हैं। रांची में होने वाले दूसरे मैच को स्थगित करने या सिर्फ स्टेडियम की क्षमता के आधे दर्शकों के साथ ही मैच कराने की अनुमति देने की मांग के साथ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। झारखंड हाई कोर्ट के वकील धीरज कुमार ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के जेएससीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच शुक्रवार को होने वाले सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में शत प्रतिशत सीट दर्शकों के लिए खोले जाने के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है।
वकील ने शत प्रतिशत क्षमता के साथ क्रिकेट मैच के आयोजन की छूट दिये जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जब राज्य के मंदिर, सभी कोर्ट सहित अन्य ऑफिस भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं तो किस नियम के तहत राज्य सरकार ने क्रिकेट स्टेडियम को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उपयोग करने की छूट दी है? याचिका में कल के मैच को स्थगित करने अथवा शत प्रतिशत क्षमता से स्टेडियम के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की गई है।
वकील ने याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट से विशेष आग्रह भी किया है जिससे जल्द से जल्द सुनवाई हो और इस मामले में राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाई जा सके। महत्वपूर्ण यह है कि दो दिन पूर्व राज्य सरकार ने न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम की 50 प्रतिशत सीट ही बुक करने की अनुमति दी थी लेकिन फिर इस निर्णय को वापस ले लिया और आयोजकों को मैच के लिए स्टेडियम की सभी सीटें बुक करने की छूट दे दी। भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट सीरीज के टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को रांची में होना है जिसकी बड़े पैमाने पर यहां तैयारी की जा रही है।
 


Share

Leave a Reply