लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सीएम बघेल ने रमन सिंह के टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे वाले बयान पर किया पलटवार

सीएम बघेल ने रमन सिंह के टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे वाले बयान पर किया पलटवार
Share

रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे पर डॉ. रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वे ख्याली पुलाव न पकाएं। वो अपने दल और अपनी स्थिति को देखें. किसी के घर में तांक-झांक ना करें।
दुर्ग जिले में सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रमन सिंह की वो बातें याद आ रही है, जब वो कहते थे कि भूपेश सुबह तैयार होकर मीडिया से बात करते हैं, और उनके पास कोई काम नहीं है। आज यह बात रमन सिंह पर लागू हो रही है। पुरंदेश्वरी कह चुकी है कि उनकी पार्टी में मुख्यमंत्री का अभी कोई चेहरा नहीं है. आज रमन सिंह की बात का जबाब देना मैं उचित नहीं समझता।

नेताओं के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के नेताओं के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि आज हमारे दो पूर्व साथी राजेन्द्र भाटिया और युध्दवीर सिंह जूदेव के जाने से अपूरणीय क्षति हुई है। दोनों के साथ काम करने का अवसर मिला, दोनों ही नेता बहुत ही सरल और मिलनसार रहे है। उनके प्रति अपनी शोक भावना व्यक्त करता हूं. मुख्यमंत्री बघेल के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी रवाना हुए।

सिंहदेव ने दिल्ली यात्रा को बताया था व्यक्तिगत
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज दिल्ली रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में दौरे को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत कारण की वजह से वे दिल्ली जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपनी बहन आशा देवी का जन्मदिन मनाने के लिए वे दिल्ली गए हैं।

रमन सिंह ने यात्रा को लेकर कही थी यह बात
वहीं सिंहदेव के दिल्ली जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा था कि स्वास्थ्य मंत्री किसी को कुछ बताते नहीं है। पूछने पर कहते हैं कि मुझे नहीं बोलने कहा गया है. उनकी राहुल गांधी से क्या बात होती है। इसकी किसी को जानकारी नहीं है. सब अनुमान लगाते रहते हैं।
 


Share

Leave a Reply