बैठक में बाद एआईसीसी दफ्तर पहुंचे सीएम बघेल, मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारों से कहा..............
रायपुर/नई-दिल्ली: राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री बघेल एआईसीसी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास और राजनीति के बारे में राहुल गांधी के साथ विस्तार से चर्चा हुई। मैंने सभी बातें उनके सामने रखी। मैंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ आए और वे अगले हफ़्ते छत्तीसगढ़ आएंगे।
वहीं बैठक को लेकर पीएल पुनिया कहा था कि किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। मीडिया ने ढाई साल के कार्यकाल के फार्मूले पर जब सवाल पूछा, तो जवाब में पुनिया ने दो टूक कहा कि, ऐसे किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई है। राज्य के पांचों संभागों के हालातों पर चर्चा की गई। आने वाले चुनाव की तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर भी रायशुमारी की गई है। छत्तीसगढ़ में ढाई साल के कार्यकाल का कोई फार्मूला नहीं है।







.jpeg)












