BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीएम बघेल की खैरागढ़ में 4 आमसभा, शिवराज सिंह भी 2 जनसभा लेंगे...

सीएम बघेल की खैरागढ़ में 4 आमसभा, शिवराज सिंह भी 2 जनसभा लेंगे...
Share

रायपुर : खैरागढ़ उपचुनाव में इन दिनों प्रचार अभियान जोरों पर है। सीएम भूपेश बघेल प्रतिदिन 4 आमसभा कर रहे हैं। शुक्रवार को भी उनकी 4 सभाएं होने की संभावना है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीम भूपेश बघेल सबसे पहले नारायणपुर जाएंगे, यहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से दोपहर 3 बजे हेलीकाप्टर से सीधे खैरागढ़ पहुंचेंगे। खैरागढ़ के जालबांधा में सीएम पहली आमसभा में शामिल होंगे। यहां से ग्राम झुरानदी जाएंगे, यहां पर भी सीएम आमसभा करेंगे। यहां के बाद खुरमुडी, बीरुटोला में भी सीएम की आमसभा होगी।

इसके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की भी 2 जनसभाएं खैरागढ़ में होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार शिवराज सिंह दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे। खैरागढ़ के साल्हेवारा में दोपहर 1 बजे और कोपेभाठा में दोपहर 3 बजे जनसभा करेंगे। 2 सभाओं के बाद दोपहर 4 बजे यहां से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
 


Share

Leave a Reply