हावर्ड स्कूल आफ बिजनेस में इंडिया कान्फे्रंस को संबोधित करेंगे सीएम भूपेश बघेल, जाने पूरी खबर
रायपुर | हावर्ड स्कूल आफ बिजनेस में आयोजित इंडिया कांफे्रंस को संबोधित करने तथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 और 14 फरवरी को यूनाईटेड स्टेट आफ अमेरिका जाएंगे।
पढ़ें : चुनाव जीतते ही जिला पंचायत सदस्य को किया पुलिस ने गिरफ्तार
सूत्रों ने बताया कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली विदेश यात्रा होगी, जिसमें वे हावर्ड स्कूल आफ बिजनेस जैसे विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। हावर्ड में आयोजित इंडिया कांफे्रंस का आयोजन 13 और 14 फरवरी को किया जा रहा है। बताया जाता है कि यह छत्तीसगढ़ जैसे राज्य के लिए गौरव की बात है कि यहां के मुखिया को बकायदा इस कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।







.jpeg)












