नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को लेकर सीएम गहलोत का आया बड़ा बयान, सीएम ने कहाँ इन्हें होना चाहिए कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष

बड़ी खबर : कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को लेकर सीएम गहलोत का आया बड़ा बयान, सीएम ने कहाँ इन्हें होना चाहिए कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष
Share

नई दिल्ली | पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में हलचल मची हुई है. आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग भी हुई. इस बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बन जाना चाहिए. सिर्फ राहुल गांधी में ही नरेंद्र करने का दमखम है. वह ऐसा कर भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशक से गाँधी परिवार से कोई पीएम या मंत्री नहीं बना. इससे समझा जा सकता है कि कांग्रेस की एकजुटता के लिए गांधी परिवार कितना ज़रूरी है.

अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘राजनीति में कई तरह की परिस्थिति बन जाती है, उससे घबराना नहीं चाहिए. हम लोगों ने लंबे समय से देखा है, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, यही भारतीय जनता पार्टी जो आज सत्ता में है, उसे कभी संसद में सिर्फ 2 सीट मिली थी. इसलिए चुनाव में हार-जीत होती रहती है, हम उनसे घबराते नहीं हैं.’’

उनके मुताबिक, ‘‘आज राहुल गांधी अकेले व्यक्ति हैं, जो दमखम के साथ नरेंद्र मोदी जी का मुकाबला कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी जी को भी राहुल गांधी जी को टार्गेट करके ही अपना भाषण शुरू करना पड़ता है और उसका अंत करना पड़ता है. आप समझ सकते हो कि इसका क्या मतलब है.’’


Share

Leave a Reply