सीएम अचानक पहुंचे मजदूरों के बीच : मिठाई खिलाकर दी नववर्ष की शुभकामनाएं, जाने पूरी खबर
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से अपने सरल-सहज स्वभाव से आमजनों के दिलों में अपनी जगह और मजबूत कर लिया है। नववर्ष के उपलब्ध में आज सीएम श्री बघेल ने गांधी मैदान पहुंचकर मजदूरों को मिठाई खिलाकर उन्हें कंबल आदि वितरित किया और नववर्ष की बधाई दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ आज सुबह गांधी मैदान पहुंचे और यहां लाखे स्कूल के बगल में काम की तलाश में आए मजदूरों के मध्य पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अचानक मजदूरों के बीच पहुंचने की सूचना मिलते ही यहां बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी पहुंच गए। इस बीच मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गरीब मजदूरों को मिठाई खिलाकर तथा उन्हें कंबल वितरित कर नववर्ष की बधाई दी। इसके पूर्व भी श्री बघेल चावड़ी में मजदूरों के बीच जाकर उनसे प्रत्यक्ष मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल के इस सरल और सहज स्वभाव को देख एक बार फिर से आमजन उनके मुरीद हो गए हैं।







.jpeg)












