BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : सीएम योगी ने मंत्रोच्चारण के साथ रखी अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह की पहली शिला, देखें विडियो

BIG BREAKING : सीएम योगी ने मंत्रोच्चारण के साथ रखी अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह की पहली शिला, देखें विडियो
Share

अयोध्या | अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत तरीके से गर्भगृह का पहला शिला रखा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 सालों से जिसका इतंजार था वह अब मूर्त रूप लेने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियाम के लिए समर्पित रहे पुण्य आत्माओं को आज शांति और आनंद की अनुभूति हो रही होगी।

सीएम योगी ने कहा कि 500 सालों की संघर्षपूर्ण साधना थी, यह साकार और मूर्त रूप लेती दिख रही है। हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बढ़कर गौरव की अनुभूति का क्षण क्या हो सकता है। जिन आक्रांताओं ने हमारी आस्था पर प्रहार करते हुए भारत के सपनों को चकनाचूर करने की मानसिकता के साथ नापाक इरादों से भारत की आस्था पर प्रहार किया था, अंत में भारत की जीत हुई है। सत्यमेव जयते के इस नारे ने एक बार, धर्मो रक्षति रक्षितः, यतो धर्मस्ततो जयः के इस घोष ने एक बार फिर अपनी सार्थकता को साबित किया है।

गर्भगृह के निर्माण का शुभारंभ करने के बाद सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब मंदिर का निर्माण तेजी से होगा। उन्होंने कहा, ''सैकड़ों वर्षों की जो भारत की आस्था जिस पवित्र काम के लिए तरस रही थी, वह दिन बहुत दूर नहीं, जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बनकर देश-दुनिया के सभी सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक बनेगा ही। रामजन्मभूमि मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा। भारत की आस्था को सम्मान देने के साथ भारत के एकात्मता का प्रतीक होगा।''

सीएम योगी ने आगे कहा, ''शिलापूजन के कार्यक्रम का सौभाग्य हम लोगों को मिला है इसके लिए मैं न्यास के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। निर्माण कार्य से जुड़ी संस्थाओं ने पौने दो साल में बहुत तेजी से काम किया है। पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में उनके करकमलों से जिस काम का शुभारंभ हुआ है वह तय समय से बढ़ेगा। अयोध्या में 500 सालों से हिंदू जनमानष की एक तड़पन थी वह बहुत शीघ्र मूर्त रूप लेता दिख रहा है।''


Share

Leave a Reply