BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CNG PNG Price today : गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, CNG और PNG आज से देश भर में सस्ती, जानें ताजा रेट

CNG PNG Price today : गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, CNG और PNG आज से देश भर में सस्ती, जानें ताजा रेट
Share

 CNG PNG Price today :अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने सीएनजी की कीमत को 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत( price) को 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक घटा दिया है.रिपोर्ट  के मुताबिक नई कीमतें 8 अप्रैल को रात 12 बजे से लागू हो गई हैं.

सरकार का कहना है कि नए फॉर्मूले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ( anurag thakur)ने गुरुवार को बताया था कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है. अब घरेलू गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के दाम का 10 फीसदी होगी. इतना ही नहीं, अब सीएनजी और पीएनजी की कीमत हर महीने तय होगी. जबकि, पहले साल में दो बार यानी हर 6 महीने पर कीमतें तय की जाती थीं।

सीएनजी उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या तक पहुंचाने का फैसला किया है

एटीजीएल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमारे अंतिम उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की हमारी नीति के अनुरूप एटीजीएल ने भारत सरकार द्वारा घोषित नए गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों का लाभ घरेलू पीएनजी और सीएनजी उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या तक पहुंचाने का फैसला किया है. सीएनजी 8.13 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमत 5.06 रुपये प्रति scm सस्ता होने से ग्राहको को बहुत राहत मिलेगी. सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी कमी का लाभ देश भर के ग्राहकों को मिलेगा।


Share

Leave a Reply