नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उत्तरी हवा ला रही ठंड और कोहरे का कहर, अब इन जिलो में हो सकती है तेज बारिस...

उत्तरी हवा ला रही ठंड और कोहरे का कहर, अब इन जिलो में हो सकती है तेज बारिस...
Share

रायपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा और मौसम साफ होते ही रायपुर में ठंड का दौर जारी है। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस पर आया है, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दोपहर में धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवा की वजह से रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर शहर के आउटर इलाके में लोग ठंड से कांप रहे हैं। 30 दिसंबर को रायपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


एक दिन पहले 29 दिसंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से तीन डिग्री से. नीचे और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री से. रिकार्ड हुआ था, जो कि सामान्य से दो डिग्री से. नीचे चला गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक और दो जनवरी को हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ देश के उत्तरी हिस्से में प्रवेश करता है। इसके कारण मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होती है। गुजरने के पहले बादल छाना, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी और बारिश होती है। इसके गुजरते ही फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। यदि अरब सागर से नमी की आपूर्ति होती है तो महाराष्ट्र से उड़ीसा तक न्यूनतम तापमानों में बढ़ोत्तरी और वर्षा होती है। यदि द्रोणिका बंगाल की खाड़ी तक बन जाए तो उत्तर-पूर्व के राज्यों तक ऐसी स्थिति बन जाती है।

Share

Leave a Reply