BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर किया दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैक मेलिंग

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर किया दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैक मेलिंग
Share

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, दो सगी बहनों के साथ रेप मामला सामने आया है. आरोप जिस युवक पर लगा वो शहर की एक नामी होटल में ड्राइवर है. बहनों का कहना है कि आरोपी ने दोस्ती और प्यार की आड़ में उनके साथ धोखा और फिर ब्लैकमेल किया. शिकायत होने के बाद अब पुलिस इसकी जांच कर रही है.


ये वाकया जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र का है. गौर चौकी में दो युवतियों ने इस मामले में शिकायत दर्ज करायी है. बताया जा रहा है सालीवाड़ा का रहने वाला आकाश चक्रवर्ती तिलहरी स्थित विजन महल होटल में ड्राइवर है. आरोप लगाने वाली युवतियां बाहर की रहने वाली हैं. वो दोनों दूसरे जिले से यहां पढ़ने आयी हैं और बरेला मे किराये का घर लेकर रहती हैं.


दोस्ती..प्यार और रेप
युवतियों ने जो शिकायत की उसके मुताबिक कुछ महीने पहले बड़ी बहन का परिचय आकाश से हुआ और इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी. उसी दौरान आकाश बड़ी बहन को अपने साथ घुमाने ले गया. अब लड़की का कहना है कि उसी दौरान आकाश ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे पिला दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. मोबाइल पर उसका वीडियो भी बना लिया.

अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैक मेलिंग
लड़की का कहना है इस वीडियो के जरिये आकाश ने कई बार ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया. लोकलाज के भय से पीड़ित चुप रही. लेकिन हद तब हो गयी जब कुछ दिन पहले आकाश ने युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छोटी बहन के साथ भी रेप किया. आकाश की हरकतें जब सभी हदें पार करने लगीं तो दोनों बहनें पुलिस के पास पहुंची. और उसकी रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज करवाई. वहां से मामला गौर चौकी ट्रांसफर किया गया. बहरहाल पुलिस ने पीड़ित बहनों की शिकायत के बाद आकाश चक्रवर्ती की तलाश शुरू कर दी है.


Share

Leave a Reply