नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महाविद्यालय प्रबंधक, पत्नी और बेटे की घर में मिली लाश, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी

महाविद्यालय प्रबंधक, पत्नी और बेटे की घर में मिली लाश, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी
Share

 उत्तरप्रदेश। औरैया के गुरुहाई मोहल्ला में एक घर में तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी महाविद्यालय प्रबंधक, उनकी पत्नी और विवाहित बेटे का शव घर के अंदर पड़े मिले। पुलिस की जांच में तीनों को गोली लगने से मौत की बात सामने आई है।

गुरुहाई मोहल्ले में रहने वाले संदीप पोरवाल (47) बिल्डिंग मैटेरियल और पेंट कारोबारी होने के साथ प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक भी थे। बड़े व्यापारियों में उनका नाम था। वह पत्नी मीरा (44) और बड़े बेटे शिवम (24) और छोटे बेटे ओमजी के साथ रहते थे। मोहल्ले में ही बने मकानों में उनके दो भाई भी परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की सुबह मकान की दूसरे मंजिल पर संदीप, उनकी पत्नी और बेटे शिवम का शव मिलने से सनसनी फैल। तीनों को गोली लगी थी। परिजनों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव सहित सदर कोतवाली का पूरा फोर्स घटनास्थल पहुंच गया।

पुलिस छोटे बेटे ओमजी से पूछताछ कर रही है। ओमजी इंटरमीडिएट का छात्र है और घटना के समय वह पहली मंजिल में कमरे में था। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद संदेह जताया है कि संदीप ने पहले पत्नी व बेटे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि है हत्या है या आत्महत्या। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है


Share

Leave a Reply