BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तिहाड़ से बाहर आकर BJP पर गरजे केजरीवाल, बोले- राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा

तिहाड़ से बाहर आकर BJP पर गरजे केजरीवाल, बोले- राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा
Share

  दिल्ली :-  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। तिहाड़ जेल के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ केजरीवाल का स्वागत किया। तिहाड़ के बाहर ही अपने समर्थकों का आभार जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘‘जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती’’।

जेल से बाहर निकलने के बाद रोडशो के दौरान केजरीवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए प्रार्थना की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है, मैंने मुश्किलों का सामना किया, लेकिन भगवान ने हमेशा मेरा साथ दिया। मेरा हौसला तोड़ने के लिए उन्होंने मुझे जेल में डाला, लेकिन मेरा हौसला पहले से कहीं अधिक है, जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती।’’

जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं कहना चाहता हूं कि मैं जेल से बाहर आ गया हूं और मेरी हिम्मत 100 गुना बढ़ गई है...उनकी जेल की दीवारें केजरीवाल की हिम्मत को कमजोर नहीं कर सकतीं...मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि मुझे सही रास्ता दिखाते रहें और मैं उन सभी शक्तियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा जो देश को कमजोर करने और देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे देश को कमजोर कर रही राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा।’’

इससे पहले केजरीवाल जब तिहाड़ से बाहर आए तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह समेत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उनका जेल के बाहर इंतजार कर रहे थे। बारिश के बीच एक ट्रक के ऊपर खड़े मान, सिसोदिया और अन्य आप नेता नारे भी लगा रहे थे। इस दौरान ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’, ‘भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल, केजरीवाल’ जैसे नारे लगाए गए। इसके थोड़ी देर बाद केजरीवाल एक कार में तिहाड़ जेल से बाहर निकले और उनके साथ उनका सुरक्षा घेरा था।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 जून को आप संयोजक को गिरफ्तार किया था। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के पांच अगस्त के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने 12 जुलाई को केजरीवाल को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सीबीआई के मामले में भी उन्हें जमानत दे दी।

 
 

Share

Leave a Reply