नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नव निर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने कहा : सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर विकास के लिए संकल्पित है, पिता को याद कर भावुक हुए एजाज ढेबर

नव निर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने कहा : सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर विकास के लिए संकल्पित है, पिता को याद कर भावुक हुए एजाज ढेबर
Share

रायपुर। संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दूंगा। रायपुर शहर स्वच्छता की रैकिंग में निश्चित रूप से नंबर वन की पोजिशन पर आएगा और शहरवासियों को एक नया रायपुर देखने को मिलेगा। 

यह कहना है कि रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर का। आज जैसे ही महापौर पद के लिए मतगणना पूर्ण हुआ, एजाज ढेबर को विजयी घोषित किया गया। नगर निगम के कुल 70 पार्षदों में से 41 ने एजाज ऐबर के नाम पर अपने समर्थन का मुहर लगाकर उन्हें महापौर बना दिया है। विजयी घोषित होने के तत्काल बाद चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि मुझ पर जो भरोसा जताया गया है उसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दूंगा। आने वाले एक साल में शहर को और सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए वे दिन-रात काम करेंगे। उनहोंने कहा कि स्वच्छता की रैकिंग में भी रायपुर शहर आने वाले समय में नंबर वन की पोजिशन में आएगा, इसके लिए वे विशेष प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें आज 41 पार्षदों ने अपना समर्थन देकर महापौर बनाया है। लेकिन वे नगर निगम के सभी 70 पार्षदों को साथ में लेकर शहर विकास के लिए काम करेंगे और यही उनकी प्राथमिकता भी होगी। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर को और बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए वे विशेष रूप से ध्यान देंगे। 

भावुक होकर किया पिता को याद :
मीडिया से चर्चा के दौरान एजाज ऐबर थोड़ी देर के लिए भावुक हो गए। विजयी घोषित होने के बाद वे सीधे वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के पास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लेकर भावुक हो गए। श्री शर्मा ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। श्री ढेबर ने कहा कि आज उन्हें अपने पिता जी की याद आ गई। सत्यनारायण शर्मा को वे अपने पितातुल्य मानते हैं, इसीलिए वे सबसे पहले उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी पार्षदों को साथ में लेकर शहर विकास के लिए काम करने की होगी। 

Share

Leave a Reply