BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डायल 112 निजी कंपनी के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला

डायल 112 निजी कंपनी के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला
Share

गदलपुर | जिले के डायल 112 के पूर्व वाहन चालक अमित पटेल ने प्राईवेट कंपनी एबीपी कंपनी के विरूद्ध सुरक्षा राशि 12 हजार में से मात्र 04 हजार वापस लौटाकर बाकी 08 हजार नहीं लौटाने से परेशान प्रार्थी वाहन चालक अमित पटेल के द्वारा बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराया है। शासन के द्वारा सभी क्षेत्रों में की जा रही निजीकरण के बाद कंपनियों के द्वारा की जा रही क्रियाकलापों पर भी शासन को नजर रखनी चाहिए अन्यथा ऐसे मामले जहां युवाओं का शोषण होता लगातार सामने आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गांधी नगर वार्ड निवासी अमित पटेल ने वर्ष 2018 में डायल 112 में बतौर वाहन चालक के रूप में जॉइन किया था। इस दौरान निजी कंपनी एबीपी ट्रेवल्स एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने उससे 12 हजार रुपये सुरक्षानिधि राशि के नाम पर जमा करवाया था। डायल 112 से अपनी स्वेच्क्षा से काम छोडऩे के बाद अमित कंपनी से उसके 12 हजार रुपये जब मांगा तो कंपनी ने उसे महज 4 हजार रुपये दिया। अमित ने जब शेष राशि की मांग की तो कंपनी ने उसकी फरियाद को अनसुना कर दिया, जिसके बाद परेशान होकर अमित ने कंपनी के खिलाफ बोधघाट थाने में निजी कंपनी एबीपी ट्रेवल्स एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के विरूद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराया है।
 

 


Share

Leave a Reply