लॉकडाउन ब्रेकिंग : प्रदेश में आज लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, 31 जनवरी तक राज्य सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां
चेन्नई | तमिलनाडु सरकार ने राज्य में 31 जनवरी तक लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ा रखी हैं. खासकर , 14 जनवरी से 18 जनवरी के बीच नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, इसी कड़ी में आज चेन्नई पूरी तरह से तालाबंदी लागू है. कोयम्बेडु इलाके की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जहां चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है, सड़क पर इक्का दुक्का लोग नजर आ रहे हैं, जिनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है
तमिलमाडु में कोरोना पाबंदियों के तहत सभी पूजा स्थलों पर पाबंदियां जारी हैं. पोंगल के लिए विशेष अंतर-जिला बसें 75 फीसदी क्षमता से चल रही हैं. सरकार के इस फैसले से नाराज चेन्नई के एक रेस्टोरेंट के मालिक में नाराजगी है, उनका कहना है कि पिछले साल आई त्रासदी ने स्पष्ट कर दिया था कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है. राज्य में अधिकांश लोगों को अब टीका लगाया गया है
तमिलनाडु: चेन्नई में आज संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। तस्वीरें कोयम्बेडु की हैं। pic.twitter.com/jotLr5TNs4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2022







.jpeg)












